facebookmetapixel
Advertisement
ITC, Godfrey Phillips या VST Industries… Q1 नतीजों के बाद किस सिगरेट कंपनी का शेयर खरीदें?Ather Energy ने बनाया नया रिकॉर्ड! घाटा घटा, शेयर 18% उछला, ब्रोकरेज ने दिया बड़ा टारगेटE20 पेट्रोल से बढ़ीं गाड़ियों की दिक्कतें? SIAM ने सरकार को किया अलर्टFII की बिकवाली पर भारी पड़े घरेलू निवेशक, 166 अरब डॉलर का लगाया दांवTRAI New MyCall App: अब कॉल ड्रॉप से मिलेगी छुट्टी, जानिए कैसे काम करेगा नया ऐपचीनी के बढ़ते भाव एथेनॉल की कीमतों पर डालेंगे असर, पेट्रोल ब्लेंडिंग पर कैसे हो सकता है असर?LIC Share Crash: सरकार ने शुरू किया OFS, 8% टूटे शेयर; खरीदने का मौका या बढ़ेगा जोखिम?Dhoot Transmission IPO: 10 अगस्त से लगा सकेंगे पैसा, जानें क्या है कंपनी की पूरी तैयारीAegeus Technologies IPO: आज खुला ₹23.71 करोड़ का इश्यू , क्या मिलेगा लिस्टिंग गेन? निवेश से पहले जान लें हर जरूरी बातबाल झड़ने से विटिलिगो तक, Sun Pharma के लिए खुल रहे अरबों डॉलर के बाजार

चुनावी सड़क पर चले धूमल

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 8:06 PM IST

हिमाचल प्रदेश की धूमल सरकार ने दूरदृष्टि अपनाते हुए लोकसभा चुनावों की तैयारी के साथ ही 2012 के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए होमवर्क करना भी शुरु कर दिया है।
राज्य में हो रहे औद्योगिक विकास को वोट के तौर पर कैश कराने के लिए धूमल सरकार ने राज्य में सड़क विकास के नाम पर लगभग 4000 करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश करने की योजनाएं बनाई हैं।
सरकार के उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक इन सड़क योजनाओं से राज्य सरकार ने एक तीर से दो निशाने लगाए हैं। सरकार ने जहां ज्यादातर योजनाओं की घोषणा लोकसभा चुनावों की डुगडुगी बजने के साथ की है, वहीं इन योजनाओं के पूरे होने का समय 2012 तय किया गया है ताकि विधानसभा चुनावों के पहले विकास के नाम पर वोट मांगे जा सकें।
इन योजनाओं में 1,365 करोड़ रुपये के निवेश वाली हिमाचल प्रदेश राज्य सड़क योजना, 2000 करोड़ रुपये के निवेश वाली कालका-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग 22 व पिंजौर-बद्दी-बरोटीवाला राजमार्ग को चार लेन करने की योजना और मुख्यमंत्री ग्राम पथ योजना प्रमुख है।
राज्य सरकार ने सात नए उच्च मार्गो की निर्माण योजनाएं भी बना रखी है। इनमें से दो का तो प्रस्ताव भी तैयार हो गया है। राज्य सरकार के प्रवक्ता के अनुसार सड़कों के विकास के लिए हमनें विजन-2020 बनाया है। इसके तहत राज्य के सभी गांवों को 2020 के अंत तक सड़क संपर्क से जोड़ दिया जाएगा।
राज्य के लोकनिर्माण मंत्री ठाकुर गुलाब सिंह बताते है कि हिमाचल प्रदेश में औद्योगिक विकास में तेजी आ रही है। ऐसे में परिवहन के लिए सड़कों का विकास होना बहुत जरुरी हो गया है।
राज्य के लोक निर्माण विभाग के विशेष सचिव मोहन चौहान ने बताया, ‘राज्य में सड़कों के विकास के लिए हमारी नीतियां बहुत ही स्पष्ट और गंभीर है। हाईवे निर्माण से जुड़ी योजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार हो रही है। डीपीआर तैयार होते ही इन्हें भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के पास मंजूरी के लिए भेज दिया जाएगा।’

Advertisement
First Published - March 16, 2009 | 1:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement