facebookmetapixel
Advertisement
Explainer: म्युचुअल फंड में ₹3,811 करोड़ अनक्लेम्ड, कहीं आपका पैसा तो नहीं? ऐसे करें चेक और क्लेमUpcoming IPO This Week: इस हफ्ते खुलेंगे 8 नए IPOs, ₹5,499 करोड़ से ज्यादा जुटाएंगी कंपनियांशेयर बाजार की इस हफ्ते कैसी रहेगी चाल? अमेरिका-ईरान तनाव, कच्चे तेल और फेड के फैसले पर टिकी नजरेंभारतीय शेयर बाजार में फिर बढ़ा विदेशी निवेशकों का भरोसा, अगस्त में अब तक लगाए 16,621 करोड़ रुपयेशेयर बाजार में मंदी की मार, टॉप-5 कंपनियों के ₹1 लाख करोड़ स्वाहा; TCS को लगा सबसे बड़ा झटकापश्चिम एशिया संकट से सरकार ने लिया सबक, LPG उत्पादन के लिए 21 रिफाइनरियों को दिए नए टारगेटLPG e-KYC की आज आखिरी तारीख, नहीं कराया तो घरेलू रेट पर सिलेंडर मिलने में आएगी दिक्कतदिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, अगले कुछ दिनों तक बदला रहेगा मौसम का मिजाजE20 पर फिर सरकार की सफाई: सिर्फ एथेनॉल वाले पेट्रोल से नहीं घटता माइलेज, कई और फैक्टर्स भी शामिलAI नौकरियां छीनेगा या बनाएगा अमीर? ‘रिच डैड पुअर डैड’ के लेखक कियोसाकी ने युवाओं को दी खास सलाह

दिल्ली: इस दीवाली प्रदूषण से मिली थोडी राहत

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 1:16 PM IST

दिल्ली में इस दीवाली प्रदूषण से थोडी राहत मिली है। राष्टीय राजधानी दीवाली की अगली सुबह बीते 5 साल के दौरान सबसे कम प्रदूषित रही। हालांकि प्रदूषण का स्तर बहुत खराब श्रेणी में ही रहा, जबकि पिछली दीवाली की अगली सुबह प्रदूषण स्तर गंभीर श्रेणी में पहुंच गया था। बीते वर्षो की तुलना में इस बार प्रदूषण से मिली राहत की वजह सरकार दवारा प्रदूषण को कम करने के लिए की जा रही सख्ती है। लेकिन इस सख्ती का पूरी तरह से पालन न होने के कारण प्रदूषण में उतना सुधार नहीं हुआ, जितना होना चाहिए।

आतिशबाजी पर प्रतिबंध के बावजूद दिल्ली के कई हिस्सों में लोगों ने पटाखे चलाए, लेकिन पिछले दो वर्षों की तुलना में इसकी तीव्रता कम दिखाई दी। सुबह हवा चलने के कारण भी प्रदूषण में कमी आई है।

दिल्ली में इस साल दीवाली की अगली सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक 326 दर्ज किया गया। जो बीते 5 साल में सबसे कम है। दीवाली की अगली सुबह वर्ष 2021 में यह सूचकांक 462, वर्ष 2020 में 435, 2019 में 367 और वर्ष 2018 में 390 था।

आंकडों से जाहिर है बीते कुछ वर्षों में इस बार दीवाली पर सबसे कम प्रदूषण हुआ। पिछले साल दीवाली की अगली सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक 462 दर्ज किया गया था, जो गंभीर श्रेणी में आता है। इस प्रकार पिछली दीवाली बीते 5 साल में सबसे ज्यादा प्रदूषित रही। इस साल दीवाली पर पिछले साल की तुलना में कम पटाखे चलने के साथ हवा चलने के कारण भी प्रदूषण स्तर में कमी आई है।

सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) के अनुसार खबर लिखे जाने के समय दिल्ली में समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक 353, गुरूग्राम में 318 और नोएडा में 370 दर्ज किया गया।

Advertisement
First Published - October 25, 2022 | 2:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement