facebookmetapixel
Advertisement
Upcoming IPOs This week: इस हफ्ते आ रहे हैं 6 नए IPO, 11 कंपनियों की लिस्टिंग भी होगीइस हफ्ते कैसा रहेगा शेयर बाजार का हाल? RBI के फैसले, क्रूड ऑयल व SBI-एयरटेल के नतीजों पर टिकी नजरेंMCap: टॉप 10 में से 9 कंपनियों का मार्केट कैप ₹2.51 लाख करोड़ बढ़ा, बजाज फाइनेंस रही सबसे आगेशेयर बाजार में विदेशी निवेशकों की धमाकेदार वापसी, 4 महीने की बिकवाली के बाद जुलाई में लगाए ₹20,200 करोड़दिल्ली में छाए रहेंगे बादल, 23 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; जानें आपके इलाके का कैसा रहेगा हाल8th Pay Commission की तैयारी तेज, कर्मचारियों से सुझाव लेने कई राज्यों का करेगा दौरा; जानें पूरा प्लान5 महीने बाद खत्म होगा अमेरिका-ईरान युद्ध? ट्रंप बोले: शांति समझौते के पैरामीटर्स तय, हमले पर लगाई रोकपश्चिम एशिया में तनाव चरम पर, ईरान बोला: अमेरिका ने और हमला किया तो खाड़ी देशों के तेल ठिकाने होंगे राखHDFC Bank ने FCNR डिपॉजिट पर बढ़ाया ब्याज, RBI स्वैप स्कीम के बीच NRI निवेशकों को मिलेगा बड़ा फायदाDividend Stocks: एक शेयर पर ₹270 का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्स

महाराष्ट्र में विदेशी पर्यटकों की संख्या में आई कमी

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 4:46 PM IST

महाराष्ट्र के ग्रामीण विकास और पर्यटन मंत्री विजयसिंह मोहिते पाटिल का कहना है कि आंतकी हमले के बाद से मुंबई आने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या में 60 फीसदी की कमी आ गई है।


पाटिल ने बताया कि वैसे तो राज्य सरकार के पास ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है जिसके आधार पर यह बताया जा सके कि हमले के बाद राज्य में कितने विदेशी पर्यटक आए हैं।

उन्होंने बताया कि ये आंकड़े मुंबई में आंतकी हमलों का निशाना बने होटलों में इस सीजन के दौरान पर्यटकों की संख्या में आई कमी पर आधारित है।

राज्य के पर्यटन सचिव जो एस शंकरन ने संवाददाता सम्मेलन के दौरान बताया कि आंतकी हमलों के बाद विदेशी पर्यटकों की संख्या में भले ही कमी आई हो लेकिन घरेलू पर्यटकों की संख्या जस की तस बनी हुई है।

राज्य के प्रमुख पर्यटक केन्द्रों जैसे अंजता-एलोरा गुफा और कोंकण तट में पर्यटकों की आवाजाही में किसी तरह का फर्क नहीं आया है।

उन्होंने बताया कि राज्य में आने वाले कुल पर्यटकों में से केवल एक फीसदी ही विदेशी पर्यटक है। पाटिल ने औरंगाबाद स्थित अंजता और एलोरा गुफाओं के पास बौद्ध धर्म की थीम पर आधारित एक पार्क बनाने की घोषणा की।

इस पार्क को फर्दापुर गांव में बनाया जाएगा। इस पार्क को 25 करोड़ रुपये की लागत से 25 एकड़ जमीन पर बनाया जाएगा। इस पार्क में बौद्ध धर्म से जुडे हुए भित्तिचित्र, पेटिंग्स और ग्रंथ होंगे।

उन्होंने बताया कि राज्य में सुरक्षा व्यवस्था और और मजबूत बनाया जाएगा ताकि पर्यटकों की संख्या में इजाफा हो सके। पर्यटकों के लिए विशेष हेल्पलाइन भी शुरू की जाएगी।

Advertisement
First Published - January 4, 2009 | 8:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement