facebookmetapixel
Advertisement
नई मर्सिडीज-BMW हुई मंहगी तो पुरानी लक्जरी कारों की बिक्री में आया उछाल, युवा खरीदारों की बनी पसंद‘जिम्मेदारी से करें AI का इस्तेमाल, हर फैसले के लिए आप होंगे जवाबदेह’, RBI गवर्नर ने दी बैंकों को हिदायतगौतम अदाणी को अमेरिका में बड़ी कानूनी जीत, वायर और सिक्योरिटी फ्रॉड के आरोप पूरी तरह रद्दखरीफ बोआई और सरकारी योजनाओं का असर, जुलाई में दर्ज हुई सबसे बड़ी ट्रैक्टर बिक्रीनीट 2027 से होगा डिजिटल, परीक्षा सुरक्षित होगी लेकिन क्या गरीब छात्रों को मिलेगा बराबरी का मौकाभारत की विनिर्माण रणनीति में बड़ी खामी, औद्योगिक आधार मजबूत करना बहुत जरूरीVi Capex Plan: वोडाफोन-आइडिया ने दिया ₹9,000 करोड़ का ऑर्डर, नोकिया और एरिक्सन के साथ मिलकर करेगी विस्तारEditorial: पंचाट सुधार विधेयक 2026 पास, न्यायाधिकरणों में नियुक्तियों का बदलेगा तरीकाQ1 Results: जाइडस, MRF और सीमेंस के मुनाफे पर लागत की मार, मणप्पुरम और कल्पतरु का शानदार प्रदर्शनट्रंप टावर्स की भारतीय पार्टनर ट्राइबेका की 2028 तक IPO लाने की योजना, हैदराबाद में नया प्रोजेक्ट शुरू

दिल्ली में उद्यमियों के लिए खुलेंगे साझा सुविधा केंद्र

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 1:32 AM IST

दिल्ली के औद्योगिक क्षेत्रों में साझा सुविधा केंद्र (सीएफसी) खोलने की तैयारी शुरू हो चुकी है। ये सीएफसी केंद्रीय एमएसएमई मंत्रालय की स्कीम के तहत खुलेंगे। दिल्ली सरकार इनके लिए जमीन देने को तैयार हो गई है। उद्यमियों ने भी सीएफसी में रुचि दिखाना शुरू कर दिया है। एमएसएमई मंत्रालय की सीएफसी खोलने की योजना के तहत प्लांट व मशीनरी पर निवेश के लिए 20 करोड़ रुपये खर्च करने का प्रावधान है। 
इसमें से 18 करोड़ मंत्रालय और 2 करोड़ रुपये उद्यमी स्वयं जुटाते हैं। बाकी खर्च भी उद्यमी उठाएंगे।

दिल्ली में सीएफसी की जिम्मेदारी संभाल रही दिल्ली राज्य औद्योगिक व अवसंरचना विकास निगम (डीएसआइआइडीसी) के एक अधिकारी ने बताया कि बादली में सीएफसी के लिए 2500 वर्ग मीटर जमीन आवंटित कर दी गई है। अन्य औद्योगिक क्षेत्रों में भी सीएफसी के लिए जमीन देने की योजना है। बादली इंडस्ट्रियल एस्टेट के महासचिव रवि सूद ने बताया कि दिल्ली में बादली में पहला सीएफसी खुलने जा रहा है।
ऑटो पार्टस और लाइट इंजीनियरिंग उत्पादों के लिए खुलने वाले इस सीएफसी पर करीब 28 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसमें 18 करोड एमएसएमई मंत्रालय देगा और बाकी पैसा उद्यमी जुटाएंगे। सीएफसी में सहयोग देने के लिए अब तक 41 उद्यमी तैयार हो चुके हैं। सूद ने कहा कि सीएफसी के लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर ली गई और अगले सप्ताह इसे डीएसआइआडीसी को सौंप दिया जाएगा। केंद्र सरकार से मंजूरी मिलने के बाद अगले 18 महीने में यह सीएफसी बनकर तैयार हो जाएगा। बवाना चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज के चेयरमैन प्रकाश चंद जैन ने कहा कि बवाना के उद्यमी 6 से 7 सीएफसी खोलना चाहते हैं। चैंबर की तरफ से प्रिंटिंग व पैकेजिंग, इंजेक्शन मोल्डिंग, इलेक्ट्रिकल ऐंड इलेक्ट्रॉनिक्स, शीट मेटल, फूड प्रोसेसिंग आदि विनिर्माण इकाइयों के उद्यमियों से सीएफसी में भागीदार बनने के लिए चर्चा की जा रही है। एक सीएफसी में कम से कम 20 उद्यमियों की शेयर होल्डिंग जरूरी है। सीएफसी में ऐसी विशेष मशीनें होंगी, जिनको एक छोटे उद्यमी के लिए खरीदना आर्थिक रूप से आसान नहीं है। 

सीएफसी में प्रशिक्षण, टेस्टिंग लेब व कच्चे माल की भी सुविधा होगी। सीएफसी के माध्यम से उदयमी कम कीमत पर उत्पादों को तैयार करवा सकेंगे।

Advertisement
First Published - August 27, 2021 | 9:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement