facebookmetapixel
Advertisement
एन चंद्रशेखरन के कार्यकाल में टाटा संस की जमकर हुई कमाई! मिला ₹2.71 लाख करोड़ का डिविडेंड10 मिनट में सामान पहुंचने के दौर में भी किराना दुकानें क्यों नहीं हारेंगी? रिपोर्ट में सामने आई बड़ी वजहटाटा मोटर्स पीवी का शेयर 5% टूटा, कमजोर नतीजों के बाद क्या करें निवेशक?लीप इंडिया आईपीओ की ठीक-ठाक शुरुआत, 159 रुपये का शेयर 166 रुपये पर हुआ लिस्ट2026 में टूटेगा गर्मी का रिकॉर्ड! अल-नीनो ने बढ़ाई टेंशन, 69% पहुंची सबसे गर्म साल बनने की संभावनादुनिया का ‘इमरजेंसी ऑयल कुशन’ लगभग खत्म? 400 मिलियन बैरल में से 350 मिलियन बैरल बाजार ने सोख लिएजेटवर्क की IPO से ₹2,600 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में नए सिरे से दाखिल किया ड्राफ्ट पेपरहोर्मुज खुलने पर संशय बढ़ा! मुनाफावसूली के दबाव से सोना ₹1,117 टूटा, चांदी ₹1,861 फिसलीAI की दौड़ से Airtel-Jio को बड़ा फायदा! डेटा सेंटर और क्लाउड से खुल सकते हैं कमाई के नए रास्तेStock Market Update: सेंसेक्स 200 अंक फिसला; होनासा कंज्यूमर के शेयरों में Q1 रिजल्ट के बाद तूफानी तेजी, 52-वीक हाई पर पहुंचा भाव

आमची मुंबई में बनेगा सहकारी अस्पताल

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 8:45 AM IST

सब ठीक-ठाक रहा तो मुंबई वालों को उनके आपसी सहयोग से बनाया गया अत्याधुनिक सहकारी अस्पताल का दीदार जल्द ही हो सकेगा।


मुंबई में विक्रोली के कन्नमवार नगर में शुश्रुषा अस्पताल के सहयोग से सहकारी अस्पताल का निर्माण किया जा रहा है। इस अस्पताल के निर्माण में आम लोग भी सहयोग करेंगे। दादर स्थित शिवाजी पार्क में शुश्रुषा सिटीजन को-ऑपरेटिव अस्पताल को मिली कामयाबी के बाद अस्पताल प्रशासन अस्पतालों के सहकारीकरण की पहल को आम नागरिकों के सहयोग से पूरे महाराष्ट्र में फैलाना चाहती है।

सहकारीकरण की इस योजना के तहत 1000 रुपये की रकम अदा करने के बाद आम नागरिक को इस सहकारी अस्पताल की आजीवन सदस्यता मिल सकेगी। इसके तहत पंजीकृत सदस्य के अलावा उस पर आश्रित लोगों को भी अस्पताल के उपचार में रियायतों का प्रावधान बनाया गया है। सदस्यता हासिल करने वाले व्यक्ति को शल्य चिकित्सा में 30 फीसदी और नैदानिक चिकित्सा में 20 फीसदी की छूट दी जाएगी। इसके अलावा वरिष्ठ नागरिकों के लिए भारी मात्रा में रियायतों की सुविधाओं का प्रावधान बनाया गया है।

सभी वरिष्ठ नागरिकों को 50 फीसदी छूट का प्रावधान रखा गया है। उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र में सहकारी संस्थाएं अन्य राज्यों के मुकाबले अधिक मजबूत हैं। ऐसे में शक्कर, बैंकों और दूध उद्योगों को सहकारीकरण के तहत बुलंदियों पर पहुंचाया गया है। दादर स्थित शुश्रुषा अस्पताल के पिछले वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार 11500 सदस्यों ने 50 लाख रुपयों की स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया था।

शुश्रुषा अस्पताल, दादर के चेयरमैन और ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ एन एस लाड ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि विक्रोली स्थित 12 बिस्तरों वाले क्लीनिक को आम लोगों के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस कराकर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराई जाएंगी। कई वर्षों से आम लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं का बीड़ा उठाने वाले डॉ लाड ने लोगों से अपील की है कि सहकारी अस्पताल का हिस्सा बनकर अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाएं ताकि अस्पतालों के सहकारीकरण को अन्य सहकारी उद्योगों की भांति बल मिल सके। 1000 रुपयों का आजीवन सदस्य शुल्क देकर अब तक 12,500 लोग इस अनोखी मुहिम का हिस्सा बन गए हैं।

विक्रोली में निर्माण होने वाले नए सहकारी अस्पताल के प्रमुख दिनेश अफझुलपूरकर ने बताया कि अस्पताल के सहकारीकरण के शुरुआती दौर में 1200 लोग शामिल थे और अब सदस्यों की संख्या 12,500 के आंकड़े को छू रही है। नए अस्पताल के लिए म्हाडा द्वारा 2100 वर्ग मीटर की जगह आवंटित की गई है और इस जगह पर 10 मंजिला नए सहकारी अस्पताल का निर्माण किया जाएगा।

Advertisement
First Published - July 2, 2008 | 9:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement