facebookmetapixel
Advertisement
पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर, ईरान बोला: अमेरिका ने और हमला किया तो खाड़ी देशों के तेल ठिकाने होंगे राखHDFC Bank ने FCNR डिपॉजिट पर बढ़ाया ब्याज, RBI स्वैप स्कीम के बीच NRI निवेशकों को मिलेगा बड़ा फायदाDividend Stocks: एक शेयर पर ₹270 का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सजुलाई में UPI ने बनाया नया रिकॉर्ड, 23.66 बिलियन ट्रांजैक्शन के साथ डिजिटल पेमेंट ने भरी ऐतिहासिक उड़ानजुलाई में GST कलेक्शन में जोरदार उछाल, आयात-घरेलू मांग के दम पर ₹2.11 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ाDividend Stocks: निवेशकों की बल्ले-बल्ले! अगले हफ्ते 98 कंपनियां बांटेगी डिविडेंड, ₹270 तक पाने का मौकाRBI की स्वैप स्कीम से बैंकों ने जुटाए 41 अरब डॉलर के विदेशी फंड, 2 महीने में टूटा 2013 का रिकॉर्ड1991 के सुधारों ने बदली ऑटो सेक्टर की तस्वीर: कैसे मुट्ठी भर कंपनियों से दुनिया का बड़ा हब बना भारत‘यूरिया के दाम स्थिर, DAP पर नजर जरूरी’, FAI अध्यक्ष एस. शंकरसुब्रमण्यन ने बताया फर्टिलाइजर सेक्टर का हालटाटा स्टील का दावा: दूसरी तिमाही में और सुधरेगा प्रदर्शन, एमडी टी. वी. नरेंद्रन ने बताया पूरा प्लान

गुलाबी ठंड से गरमाया कपड़ा बाजार

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 4:28 PM IST

पिछले चार पांच दिनों से पड़ रही मुंबई में पड़ रही हल्की ठंड की वजह से गरम कपड़ों की बिक्री में अचानक गरमाहट आ गई है।


नए साल के स्वागत के जश्न में शामिल होने वाले मुंबईकर देर रात तक सड़कों गरम कपड़े पहन ठंड का मजा लेते दिखे। गरम कपड़ों की बिक्री जितनी पिछले दो महीनों में नहीं हुई है उतनी सिर्फ दो दिनों में लोगों ने खरीदारी कर ली है।

मांग बढ़ने की वजह से ऊनी कपड़ों की कीमत में भी लगभग 15-20 फीसदी की बढ़ोतरी हो गई है। वैश्विक स्तर पर मौसम में आ रहे बदलाव के चलते आम तौर पर सामान्य रहने वाले तापमान के स्तर में खासा बदलाव दिखाई दे रहा है।

पिछले साल से मुंबई में भी लगभग 15 दिन तक लोगों ने ठंड का मजा लिया था। इसका सबसे ज्यादा फायदा तिब्बती व्यापारियों को हुआ था।

पिछले साल गरम कपड़ों की अच्छी मांग को देखते हुए इस साल भी तिब्बतियों ने मुंबई केपरेल, सीएसटी स्टेशन के सामने, दादर, बंदर मस्जिद और चर्चगेट सहित सभी प्रमुख इलाकों में भारी मात्रा में रंग बिरंगे गरम कपड़ों की दुकानें सजा दी थी, लेकिन ठंड न पड़ने की वजह से ये व्यापारी निराश थे।

नए साल के साथ ही ठंड आने के साथ ही इनकी निराशा भी खत्म हो गई। दादर में अपनी दुकान लगाए टेलटिल के अनुसार दो दिन की ठंड में ही हमारा 70 फीसदी माल खत्म हो गया और दो चार दिन यदि मौसम ने साथ दे दिया तो हमारा माल खत्म हो जाएगा।

परेल इलाके में शाम के 9 बजे ग्राहकों से घिरी रानी कहती है कि बात करने का समय नहीं धंधा करने का समय है एक दो दिन में तो हम खाली ही हो जाएगे फिर बातें ही करनी हैं।

दरअसल ये तिब्वती लुधियाना से डिफेक्टेड और कम कीमत वाले गरम कपड़े लाते हैं। जिनमें ज्यादातर चटक रंग के होते है, जो लोगों को देखते ही भा जाते है।

दूसरी दुकानों की अपेक्षा इनकी कीमत भी बहुत कम होती है, जिससे लोग सड़क के किनारों पर रंग बिरंगी कपड़ों की इन दुकानों पर खिंचे चले आते हैं। मौसम विभाग के मुताबिक एक जनवारी को मुंबई का अधिकतम तापमान 31 सेंटीग्रेड और न्यूनतम 15 सेंटीग्रेड था।

Advertisement
First Published - January 1, 2009 | 8:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement