facebookmetapixel
Advertisement
Gold Demand: पीएम मोदी की अपील और महंगे सोने का असर, मांग 6% घटी; पर बरकरार रहा निवेशकों का भरोसा5paisa Capital खरीदेगी Trendlyne: ₹207 करोड़ में हुई डील, बनेगा देश का पहला AI-फर्स्ट ब्रोकरM&M Q1 Results: दमदार नतीजों से शेयर में आई तेजी, दिन के निचले स्तर से 4% से ज्यादा उछला स्टॉकआधार, पैन या पासपोर्ट गुम होने पर क्या करें? नया डॉक्यूमेंट पाने का आसान तरीकाJuniper Green Energy IPO: आज से खुला ₹1,800 करोड़ का IPO; जानें प्राइस बैंड, लॉट साइज, GMP और अन्य डीटेलहोर्मुज छोड़ अब इस रास्ते से तेल भेज रहा सऊदी अरब, क्या है पूरी रणनीति?चीन की अर्थव्यवस्था पर संकट के संकेत? सरकार ने तुरंत बदली स्ट्रैटेजीMP Farmer Protest: मप्र सरकार ने आंशिक रूप से मानी मांगें, किसानों का प्रदर्शन खत्मITR Filing Alert: अभी तक नहीं भरा ITR? अब 48 घंटे से भी कम बचा है समय, जानें ऑनलाइन फाइल करने का आसान तरीकाभारत की सबसे बड़ी दौलत पर सिर्फ 10 लोगों का कब्जा, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

फिरोजाबाद में दूसरी कक्षा के छात्र की सहपाठियों से झगड़े में मौत

Advertisement
Last Updated- December 13, 2022 | 3:34 PM IST

फिरोजाबाद में दूसरी कक्षा के छात्र की सहपाठियों से झगड़े में मौत
PTI / फिरोजाबाद (उप्र)  December 13, 2022

13 दिसंबर (भाषा) फिरोजाबाद में शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव में प्राथमिक विद्यालय में दूसरी कक्षा के छात्र की सहपाठियों से लड़ाई में मंगलवार को मौत हो गई।

शिकोहाबाद के थाना प्रभारी हरविंद्र मिश्रा ने बताया कि किशनपुर गांव निवासी वीरेंद्र सिंह का सात वर्षीय पुत्र शिवम किशनपुर के प्राथमिक विद्यालय में दूसरी कक्षा का छात्र था।

उन्होंने बताया कि सोमवार को उसकी साथी छात्रों से लड़ाई हो गई। इसमें दूसरे पक्ष के छात्र इकट्ठा होकर उसके सीने पर कूद गए। हालत बिगड़ने पर उसे परिजन शिकोहाबाद अस्पताल ले गए, जहां आज उसकी मौत हो गई ।

उन्होंने बताया कि मृतक के परिजन ने विद्यालय प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाया है। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। विद्यालय प्रशासन से भी पूछताछ की जा रही है।

भाषा सं जफर गोला

Advertisement
First Published - December 13, 2022 | 10:04 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement