facebookmetapixel
Advertisement
दोपहिया वाहनों की सुरक्षा बढ़ाने की तैयारी, ओवर-स्पीडिंग अलर्ट से रिफ्लेक्टिव टायर तक नए नियमRBI की अगली दर चाल पर सस्पेंस, MPC सदस्य बोले- महंगाई बढ़ी तो रीपो रेट पर फिर विचारबंगाल की खाड़ी में जहाज हादसा, 22 नाविकों की तलाश में जुटी नौसेना-तटरक्षक बलफ्रंट-रनिंग मामले में केतन पारिख को झटका, सैट ने अपील खारिज कीआर्थिक उदारीकरण के 35 साल: जिस विदेशी प्रतिस्पर्धा से डरा बॉम्बे क्लब, उसी देसी समूहों ने कैसे बनाया दबदबाभारत को उर्वरक निर्यात बढ़ाने को तैयार रूस, 2030 तक 100 अरब डॉलर व्यापार का लक्ष्यपैसिव फंड्स में बढ़ा इंडेक्स फंड का दबदबा, 5 साल में AUM 74% CAGR से बढ़ाEditorial: मोबाइल टैरिफ बढ़ने के संकेत, 5G निवेश और बेहतर सेवाओं के लिए ARPU बढ़ाना जरूरीREC जारी करेगा भारत का पहला टोकनयुक्त कॉरपोरेट बॉन्ड, खरीद में इस्तेमाल होगी डिजिटल करेंसीहाई यील्ड की मांग का असर: PFC ने वापस लिया 3 साल का बॉन्ड इश्यू, 15 साल के बॉन्ड से जुटाए ₹2500 करोड़

छत्तीसगढ़: बंदी के कगार पर स्पंज इकाइयां!

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 1:45 AM IST

लौह अयस्क की बढ़ती कीमतों की वजह से छत्तीसगढ़ में स्पंज लोहे की कई इकाइयां बंदी की कगार पर हैं।


छत्तीसगढ़ स्पंज लोहा निर्माता एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल नचरानी ने बिानेस स्टैंडर्ड से कहा कि, ‘राज्य की 90 स्पंज लोहे की इकाइयों में से 30 फीसदी तो पहले से ही बंद है। शेष में उत्पादन 50 फीसदी तक कम हो गया है।

अगर यही दौर चलता रहा, तो 10 नवंबर तक बची हुई 70 फीसदी इकाइयां भी हमेशा के लिए बंद हो जाएंगी।’  ये इकाइयां राज्य में सालाना 80 लाख स्पंज लोहे का उत्पादन करती है। नचरानी ने कहा कि इन इकाइयों से 150 छोटे इस्पात प्लांट और 200 रॉलिंग मिलों का भविष्य भी अधर में लटका हुआ है।

राज्य की स्पंज लोहा बनाने वाली इन इकाइयों ने राष्ट्रीय खनिज विकास कॉरपोरशन (एनएमडीसी) की नई कीमतों को भी नकार दिया था, जिसके तहत लौह अयस्क की कीमतों को 1 अप्रैल से 40 फीसदी महंगा कर दिया गया था।

स्थानीय स्पंज लोहा बनाने वाली इकाइयां एनएमडीसी से ही कच्चा माल खरीदती हैं। मालूम हो कि एनएमडीसी की दो इस्पात खदान छत्तीसगढ़ बैलाडिला और दंतेवाड़ा में हैं। इसके अलावा जहां इन इकाइयों द्वारा 40 लाख टन कच्चे इस्पात की मांग होती है, वहां मात्र 30 लाख टन की ही आपूर्ति की जाती है।

Advertisement
First Published - October 29, 2008 | 9:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement