facebookmetapixel
Advertisement
HDFC Bank ने FCNR डिपॉजिट पर बढ़ाया ब्याज, RBI स्वैप स्कीम के बीच NRI निवेशकों को मिलेगा बड़ा फायदाDividend Stocks: एक शेयर पर ₹270 का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सजुलाई में UPI ने बनाया नया रिकॉर्ड, 23.66 बिलियन ट्रांजैक्शन के साथ डिजिटल पेमेंट ने भरी ऐतिहासिक उड़ानजुलाई में GST कलेक्शन में जोरदार उछाल, आयात-घरेलू मांग के दम पर ₹2.11 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ाDividend Stocks: निवेशकों की बल्ले-बल्ले! अगले हफ्ते 98 कंपनियां बांटेगी डिविडेंड, ₹270 तक पाने का मौकाRBI की स्वैप स्कीम से बैंकों ने जुटाए 41 अरब डॉलर के विदेशी फंड, 2 महीने में टूटा 2013 का रिकॉर्ड1991 के सुधारों ने बदली ऑटो सेक्टर की तस्वीर: कैसे मुट्ठी भर कंपनियों से दुनिया का बड़ा हब बना भारत‘यूरिया के दाम स्थिर, DAP पर नजर जरूरी’, FAI अध्यक्ष एस. शंकरसुब्रमण्यन ने बताया फर्टिलाइजर सेक्टर का हालटाटा स्टील का दावा: दूसरी तिमाही में और सुधरेगा प्रदर्शन, एमडी टी. वी. नरेंद्रन ने बताया पूरा प्लान‘भटके हुए बच्चे हैं, सजा नहीं सुधार चाहिए’, जंतर-मंतर पर अभद्र टिप्पणी करने वालों को PM मोदी ने किया माफ

असम में बर्ड फ्लू ने और फैलाए पांव

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 10:02 AM IST

असम के एक और जिले में बर्ड फ्लू ने अपने पांव पसार लिए हैं और इस तरह वहां प्रभावित जिलों की संख्या सात हो गई है।


गुरुवार को वहां कुछ और मुर्गे-मुर्गियों के मरने की खबर मिली। इसके अलावा कुछ कौओं की जांच करने पर उनमंह भी एच5एन1 वायरस पाए गए।

सूत्रों ने कहा कि मरे हुए कौओं की जांच भोपाल और पुणे की प्रयोगशाला में हुई और इनमें बर्ड फ्लू की पुष्टि की गई। अब तक राज्य के तीन जिलों में ही मुर्गे-मुर्गियों को मारे जाने का अभियान शुरू हो पाया है।

राज्य पशुपालन विभाग के निदेशक ए. काकतीय ने कहा कि तीन जिलों के विभिन्न गांवों से लिए गए ब्लड सैंपल भोपाल भेजे गए थे और वहां के प्रयोगशाला से मिली रिपोर्ट में बर्ड फ्लू की पुष्टि हो गई है।

इस तरह कुल सात जिले के करीब नौ इलाके में बर्ड फ्लू के फैलने की पुष्टि हुई है। असामान्य रूप से पक्षियों के मरने की घटना कार्बी आंगलांग, नौगांव, लखीमपुर, सिबसागर और गोलाघाट जिले में हुई है। मारे गए इन पक्षियों के ब्लड सैंपल भोपाल भेजे गए हैं, लेकिन अब तक रिपोर्ट नहीं मिली है।

अब तक यहां कुल चार लाख मुर्गे-मुर्गियों को मारा जा चुका है और प्रभावित किसानों को कुल 1.11 करोड़ रुपये बतौर मुआवजा बांटे जा चुकेहैं।

संभावित 5.4 लाख मुर्गे-मुर्गियों को अगले कुछ दिन में मार दिया जाएगा। गुरुवार को बारपेटा, चिरंग और डिब्रूगढ़ जिले में ऑपरेशन जारी रहा जबकि कामरूप और नलबाड़ी में यह ऑपरेशन पूरा कर लिया गया।

Advertisement
First Published - December 18, 2008 | 10:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement