facebookmetapixel
Advertisement
जुलाई में UPI ने बनाया नया रिकॉर्ड, 23.66 बिलियन ट्रांजैक्शन के साथ डिजिटल पेमेंट ने भरी ऐतिहासिक उड़ानजुलाई में GST कलेक्शन में जोरदार उछाल, आयात-घरेलू मांग के दम पर ₹2.11 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ाDividend Stocks: निवेशकों की बल्ले-बल्ले! अगले हफ्ते 98 कंपनियां बांटेगी डिविडेंड, ₹270 तक पाने का मौकाRBI की स्वैप स्कीम से बैंकों ने जुटाए 41 अरब डॉलर के विदेशी फंड, 2 महीने में टूटा 2013 का रिकॉर्ड1991 के सुधारों ने बदली ऑटो सेक्टर की तस्वीर: कैसे मुट्ठी भर कंपनियों से दुनिया का बड़ा हब बना भारत‘यूरिया के दाम स्थिर, DAP पर नजर जरूरी’, FAI अध्यक्ष एस. शंकरसुब्रमण्यन ने बताया फर्टिलाइजर सेक्टर का हालटाटा स्टील का दावा: दूसरी तिमाही में और सुधरेगा प्रदर्शन, एमडी टी. वी. नरेंद्रन ने बताया पूरा प्लान‘भटके हुए बच्चे हैं, सजा नहीं सुधार चाहिए’, जंतर-मंतर पर अभद्र टिप्पणी करने वालों को PM मोदी ने किया माफकमर्शियल LPG सिलेंडर ₹200 से ज्यादा सस्ता, दिल्ली-कोलकाता में घटे दाम; होटल-रेस्तरां को बड़ी राहतब्लूमबर्ग ग्लोबल एग्रीगेट इंडेक्स में भारत के सरकारी बॉन्ड की एंट्री फिर टली, निवेशकों की बढ़ी चिंता

जारी है बर्ड फ्लू का कहर

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 9:47 AM IST

बुधवार को एक बार फिर पश्चिम बंगाल के मालदा जिले से कुक्कुटों और कौओं के मरने की खबर मिली है। गौरतलब है कि 11 महीने बाद फिर से इस जिले में फिर से एन5एन1 विषाणु का प्रकोप देखने को मिल रहा है।


तीन दिनों में 16,000 पक्षियों को मारने के लिए 22 टीमें यहां पहुंच चुकी हैं।जिलाधिकारी श्रीधर घोष ने बताया कि पक्षियों के मरने की नई खबर रातुआ ब्लॉक 1 के बहरलाल, चांदमणी 1 और 2 से मिली है जहां से जंतु संसाधन विकास विभाग के कर्मचारियों ने रक्त का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा था।

उन्होंने कहा कि पक्षियों को मारने वाली टीम की संख्या 18 से बढ़ा कर 22 कर दी गई है और शाम तक इंगलिशबाजार क्षेत्र के दो ग्राम पंचायतों के 16,000 पक्षियों में से 6,000 का खात्मा किया जा चुका है।

उन्होंने बताया कि यह टीम रात में भी काम करेगी। नरहट्टा ग्राम पंचायत क्षेत्र में कुक्कुटों के मरने के बाद एक छह सदस्यीय परिवार में दो जोड़ों के बुखार से प्रभावित होने की जांच करने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिया जा चुका है।

जंतु संसाधन विकास मंत्री अनीसुर रहमान ने बहरामपुर में कहा कि ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए कुक्कुटों को मारने के बदले दी जाने वाली क्षतिपूर्ति राशि बढ़ा दी गई है। मंत्री ने जानकारी दी कि वयस्क मुर्गों के लिए यह राशि 35 रुपये से बढ़ा कर 50 रुपये कर दी गई है।

Advertisement
First Published - December 17, 2008 | 10:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement