facebookmetapixel
Ashok Leyland ने Q2 में किया धमाका! ₹9,588 करोड़ का रेवेन्यू, डिविडेंड का दिया तोहफाGemini AI विवाद में घिरा गूगल! यूजर्स की प्राइवेसी लीक करने के आरोपPM Kisan Scheme: कब तक आएगी पीएम किसान की 21वीं किस्त? जानें क्यों हो रही देरीAI शेयरों की कीमतें आसमान पर, अब निवेशकों के लिए भारत बन रहा है ‘सेफ हेवन’! जानिए वजहDelhi Pollution: दिल्ली बनी गैस चेंबर! AQI 425 पार, कंपनियों ने कहा – ‘घर से ही काम करो!’Tata का Power Stock देगा मोटा मुनाफा! मोतीलाल ओसवाल का BUY रेटिंग के साथ ₹500 का टारगेटपिछले 25 वर्षों में राजधानी दिल्ली में हुए 25 धमाकेNPS, FD, PPF या Mutual Fund: कौन सा निवेश आपके लिए सही है? जानिए एक्सपर्ट सेसोने में फिर आने वाली है जोरदार तेजी! अक्टूबर का भाव भी छूटेगा पीछे – ब्रोकरेज ने बताया नया ऊंचा टारगेटसिर्फ एक महीने में 10% उछले रिलायंस के शेयर! ब्रोकरेज ने कहा- खरीद लो, अब ₹1,785 तक जाएगा भाव!

G20 Summit से पहले नूंह में 3-7 सितंबर तक होगी चौथी और आखिरी शेरपा बैठक

सात सितंबर तक होने वाली इस बैठक में जी20 के सदस्य देशों के अलावा आमंत्रित देशों के शेरपा और प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे

Last Updated- September 03, 2023 | 10:15 AM IST
G20 Summit

हरियाणा के नूंह में चौथी जी20 शेरपा बैठक रविवार से शुरू होगी। सात सितंबर तक होने वाली इस बैठक में जी20 के सदस्य देशों के अलावा आमंत्रित देशों के शेरपा और प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।

अधिकारियों ने बताया कि हरियाणा सरकार ने सिरहौल बॉर्डर से खेड़की दौला टोल प्लाजा, रामपुरा फ्लाईओवर तक के रास्ते पर विशेष सजावट की है। उन्होंने बताया कि बैठक के लिए खेड़की दौला टोल प्लाजा के दोनों तरफ दो-दो लेन बनाई गई हैं।

गुरुग्राम के उपायुक्त (डीसी) निशांत कुमार यादव ने कहा, ‘‘उच्च स्तरीय बैठक में जी20 सदस्य देशों के अलावा आमंत्रित देशों के शेरपा और अन्य प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। मेहमानों की सुविधा के लिए 23 संपर्क अधिकारी तैनात किए गए हैं, जिनमें 19 एचसीएस (हरियाणा सिविल सेवा) और चार आईएएस (भारतीय प्रशासनिक सेवा) अधिकारी शामिल हैं।’’

यादव ने कहा, ‘‘किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए ‘आईटीसी ग्रैंड भारत’ में उन्नत जीवन रक्षक सुविधाओं से लैस पांच एम्बुलेंस तैनात की जाएंगी। मेहमानों को हरियाणा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से रूबरू कराने की तैयारी भी जा रही है।’’

नूंह के उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने कहा कि दिल्ली में दो दिवसीय जी20 शिखर सम्मेलन से पहले तीन से सात सितंबर तक ‘आईटीसी ग्रैंड भारत’ और ‘लेमन ट्री’ होटल में शेरपा बैठक आयोजित की जा रही है।

खड़गटा ने कहा, ‘‘विदेशी मेहमानों को हरियाणा की संस्कृति से भी रूबरू कराया जाएगा। जिला प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से होटल कर्मियों को पास जारी किए हैं। नियुक्त किए गए नोडल अधिकारियों के लिए भी पास बनाए गए हैं। दोनों होटल के आसपास दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा-144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। इलाके में ड्रोन उड़ान पर भी प्रतिबंध लगाया गया है।’’

First Published - September 3, 2023 | 10:15 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट