facebookmetapixel
Advertisement
‘एक पर हमला, सब पर हमला’: पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्किये ने मक्का समझौते पर किए हस्ताक्षर‘NTA की लापरवाही और सुरक्षा खामियों से लीक हुआ प्रश्नपत्र’, नीट UG 2026 को लेकर CBI ने किया खुलासाविदेशी निवेश को मिलेगा सहारा, नए BIT मॉडल पर जल्द फैसला करेगी सरकार; खाका तैयारअमेरिका में जन्म से नागरिकता पाना होगा मुश्किल, ट्रंप ने जारी किए दो नए आदेशडीपफेक और AI कंटेंट पर सरकार ने बढ़ाई सख्ती, मेटा से मांगी सुधार की रिपोर्टFCRA संशोधन विधेयक पर अगले सप्ताह संसद में घमासान के आसार, सरकार ने आलोचना की खारिजRBI के नए ड्राफ्ट नियमों से NBFC पर बढ़ा दबाव, बजाज फाइनैंस समेत कई कंपनियों के शेयरों में बड़ी गिरावटEditorial: डिजिटल पेमेंट को टिकाऊ बनाना है तो जीरो MDR पर नए सिरे से सोचना जरूरीशेयर बाजार में Authorized Persons के नियम होंगे कड़े, Brokers की Compliance जिम्मेदारी भी बढ़ेगीचार महीने की बिकवाली के बाद FPI की वापसी, भारतीय बाजार में Consumer और IT शेयरों पर फोकस

रक्षा गलियारे में अलीगढ़ नोड को मिली पूरी जमीन

Advertisement
Last Updated- December 14, 2022 | 9:04 PM IST

उत्तर प्रदेश में बन रहे रक्षा गलियारे में अलीगढ़ नोड में उद्योगों के लिए सौ फीसदी जमीन का आवंटन पूरा किया जा चुका है। रक्षा गलियारे के तहत अलीगढ़ में 1041 करोड़ रुपये के निवेश के करार पर हस्ताक्षर किए जा चुके हैं। रक्षा गलियारे के 6 नोड में अलीगढ़ पहला नोड है जिसकी 100 फीसदी भूमि अधिग्रहीत करके उद्यमियों को आवंटित कर दी गई है।
इसी महीने रक्षा गलियारे के अलीगढ़ नोड में अपनी इकाई लगाने के लिए दक्षिण अफ्रीका की कंपनी मिल्कोर डिफेंस ने करार किया है। अफ्रीका की कंपनी अलीगढ़ में रक्षा गलियारे में 15 एकड़ जमीन पर 20 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।
इसके साथ ही बीते सप्तााह अलीगढ़ में अपनी इकाई लगाने के लिए नवराज मेटल वक्र्स ने भी करार किया था। यह कंपनी अलीगढ़ में 6 करोड़ रुपये के निवेश के साथ टंगस्टन, अलाय राड्स का निर्माण करेगी जिसका इस्तेमाल टैंक बनाने में किया जाएगा। नवराज मेटल्स की इकाई में 400 लोगों को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा।
अलीगढ़ डिफेंस पार्क में त्रिवेणी इंजीनियरिंग ऐंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड और ओशो कॉर्प ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड 200-200 करोड़ रुपये का निवेश कर रही है। एंकर रिसर्च लैब एलएलबी 100 करोड़ रुपये, पी2 लॉजिस्टिक प्राइवेट लिमिटेड 90 करोड़ रुपये, एलन ऐंड एलवॉन प्राइवेट लिमिटेड, 30.75 करोड़ रुपये, नित्या क्रिएशन 12 करोड़ रुपये, सिंडीकेट इनोवेशन इंटरनेशन लिमिटेड 150 करोड़ रुपये, पीबीएम इंसुलेशन प्राइवेट लिमिटेड 3.69 करोड़ रुपये, मेसर्स अनु ओवरसीज 20 करोड़ रुपये, दीप एक्सप्लो इम्पिमेंट प्राइवेट लिमिटेड 10.35 करोड़ रुपये के निवेश के साथ अपनी इकाई लगा रही हैं।
पूरे रक्षा गलियारे के लिए उत्तर प्रदेश में झांसी, चित्रकूट, कानपुर और अलीगढ़ के चार नोड्स में 1465 हेक्टेयर जमीन चिह्नित कर ली गई है जिसमें से अब तक 1438 हेक्टेयर का अधिग्रहण किया जा चुका है। अब रक्षा गलियारे के तहत आगरा और लखनऊ में जमीन के अधिग्रहण का काम बाकी है। रक्षा गलियारे की नोडल एजेंसी यूपी इंडस्ट्रियल ऐंड एक्सप्रेसवेज अथॉरिटी (यूपीडा) के साथ अब तक 34 एमओयू पर हस्ताक्षर हो चुके हैं।

Advertisement
First Published - November 20, 2020 | 12:46 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement