facebookmetapixel
Advertisement
Gold Outlook: सोने का भाव बढ़ेगा या घटेगा? अगले सप्ताह इन फैक्टर्स पर रहेगी निवेशकों की नजरQ1FY27 में लोन और डिपॉजिट ग्रोथ में Axis Bank नंबर-1, रिटेल से इंडस्ट्री तक बढ़ी लेंडिंगUpcoming NFO: अगले हफ्ते होगी एनएफओ की बारिश, 7 नए फंड लॉन्च को तैयार; चेक करें तारीख और अन्य डिटेल्सUpcoming IPOs This Week: इस हफ्ते 4 नए IPO खुलेंगे, 9 कंपनियों की होगी बंपर लिस्टिंगप्रख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मु ने जताया शोकE20 पेट्रोल पर भड़के लोग, सर्वे में सरकार के फैसले को बताया ‘फ्लॉप’; कहा: माइलेज-मरम्मत के खर्च ने बढ़ाई मुसीबतCopper Demand: भारत में तांबे की मांग तेज, हर 5 साल में 5 लाख टन नई रिफाइंड क्षमता की होगी जरूरतMarket Outlook: इस हफ्ते शेयर बाजार में क्या रहेगा ट्रिगर? TCS रिजल्ट, क्रूड ऑयल और ग्लोबल संकेत अहमMarket Cap: टॉप-10 में से 6 कंपनियों का मार्केट कैप ₹1 लाख करोड़ बढ़ा, एयरटेल-बजाज फाइनेंस ने मारी बाजीइंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक विज्ञापनों से मचा हड़कंप, भारत सरकार ने मेटा को भेजा सख्त नोटिस

उप्र में एमएसएमई को 15 हजार करोड़ रुपये का कर्ज

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 3:40 AM IST

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने स्वरोजगार को बढ़ावा देने, छोटे व मझोले उद्योगों की सहायता और नई इकाइयों की स्थापना के लिए 15,000 करोड़ रुपये का कर्ज बांटने का फैसला किया है। प्रदेश सरकार ने इस अभियान के तहत अब तक 11,000 करोड़ के कर्ज एमएसएमई क्षेत्र को बांटे हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज स्वरोजगार संगम योजना के तहत एमएसएमई क्षेत्र के लिए कर्ज बांटने की शुरुआत करते हुए कहा कि कोरोना संकट के चलते हुए लॉकडाउन के दौरान प्रदेश में आए हुए प्रवासी कामगारों को उनके स्थान पर ही रोजगार उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश सरकार प्रयास कर रही है। बैंकों की मदद से लघु, सूक्ष्म, एवं मध्यम श्रेणी के उद्योगों की स्थापना के लिए और अधिक प्रयास करने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में अभी तक 2,50,743 नई इकाइयों को 8,949 करोड़ रुपये का कर्ज वितरित किया जा चुका है। स्वरोजगार संगम योजना के तहत आज 50,743 नई इकाइयों को 2,447 करोड़ रुपये का कर्ज वितरित किया जा रहा है। स्वरोजगार संगम योजना की शुरुआत इसी साल मई में लॉकडाउन के दौरान की गई थी और तब से अब तक तीन बार शिविर लगाकर एमएसएमई क्षेत्र के लिए कर्ज बांटे जा चुके हैं।
मुख्यमंत्री ने आज इस योजना के तीसरे चरण की शुरुआत करते हुए कहा कि इस समय कोरोना से पूरी दुनिया जूझ रही है और बड़े पैमाने पर आर्थिक गतिविधियां प्रभावित हुई हैं। अर्थव्यवस्था को संजीवनी देने के लिए प्रधानमंत्री की ओर से आर्थिक पैकेज दिया गया है। इसी के तहत उत्तर प्रदेश सरकार स्वरोजगार संगम अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि कोरोना ने अर्थव्यवस्था को प्रभावित किया है, लेकिन अब हम आर्थिक गतिविधियों आगे बढ़ा रहे हैं।

Advertisement
First Published - August 7, 2020 | 11:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement