facebookmetapixel
महंगी बाइक के हैं शौकीन? हार्ले-डेविडसन समेत बड़ी बाइक्स होंगी सस्ती, लगेगी जीरो इंपोर्ट ड्यूटी150% का तगड़ा डिविडेंड! Q3 में अच्छी कमाई के बाद नवरत्न कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सस्टॉक मार्केट में मचेगी हलचल: अगले हफ्ते डिविडेंड-स्टॉक स्प्लिट-बोनस शेयर की बारिश, देखें पूरी लिस्टIndia US Trade Deal: फार्मा से ऑटो तक, अमेरिका में इन सेक्टरों की चमक बढ़ेगी कई गुनामार्केट में डिविडेंड की बारिश: अगले हफ्ते Hero, MRF, RVNL समेत 50 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफापीयूष गोयल का दावा: अमेरिका के साथ ट्रेड डील से किसान, छोटे उद्योग और कारीगर रहेंगे सुरक्षितअगले हफ्ते रडार पर रहेगा यह शेयर! स्टॉक स्प्लिट से बढ़ेगी लिक्विडिटी, चेक करें पूरी डिटेल्सरिलायंस ने ऑस्ट्रेलिया की मशहूर हेल्थ ड्रिंक कंपनी खरीदी, अब Nexba और PACE भारत में!Bonus Issue: निवेशकों की चांदी! अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां बांटने जा रही हैं बोनस शेयर, जानें रिकॉर्ड डेटभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से ऑटो कंपोनेंट सेक्टर को मिली राहत, निर्यात में जबरदस्त तेजी की उम्मीद

कलिंगनगर में टाटा स्टील के 10 साल पूरे, निवेश और क्षमता विस्तार से लिखा नया इतिहास

यह विस्तार और भी बढ़ेगा क्योंकि इस्पात विनिर्माता की नजर भविष्य में 1.6 करोड़ टन प्रति वर्ष क्षमता पर है

Last Updated- November 18, 2025 | 9:59 PM IST
Tata Steel share trading strategy
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

टाटा स्टील के कलिंगनगर परिसर ने आज अपने परिचालन के 10 वर्ष पूरे कर लिए। इसमें लगभग 50,000 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है। यह कंपनी के इतिहास में आंतरिक स्तर पर सबसे बड़ा क्षमता विस्तार है। यह विस्तार और भी बढ़ेगा क्योंकि इस्पात विनिर्माता की नजर भविष्य में 1.6 करोड़ टन प्रति वर्ष क्षमता पर है। कंपनी ने कहा कि टाटा स्टील कलिंगनगर (टीएसके) की स्थापना का टाटा स्टील के इतिहास में विशिष्ट स्थान है।

कई वर्षों से ओडिशा के समृद्ध खनिज संसाधन मुख्य रूप से जमशेदपुर में उसके संयंत्र के लिए कच्चे माल के स्रोत के रूप में काम करते रहे हैं जो इस्पात कंपनी का सौ साल पुराना संयंत्र है।

कंपनी ने कहा कि टीएसके ने बड़े स्तर पर इस्पात उत्पादन को सीधे ओडिशा में लाकर इस आयाम को मौलिक रूप से बदल दिया है। साल 2015 में शुरू की गई 30 लाख टन प्रति वर्ष की प्रारंभिक क्षमता के बाद से टाटा स्टील कलिंगनगर (टीएसके) ने सितंबर 2024 में भारत की सबसे बड़ी ब्लास्ट फर्नेस चालू करके अपनी क्षमता का विस्तार 80 लाख टन प्रति वर्ष तक कर लिया।

टीएसके के एक दशक के सफर पर टिप्पणी करते हुए टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्य अधिकारी टीवी नरेंद्रन ने कहा, ‘टाटा स्टील में हम सभी के लिए कलिंगनगर की हमारे दिलों में काफी खास जगह है। यह ऐसे नए युग का प्रतिनिधित्व करता है, जहां हमने भारतीय विनिर्माण के लिए जीवंत खाका तैयार करते हुए सदी के अनुभव को भविष्य के दृष्टिकोण के साथ जोड़ा।’

First Published - November 18, 2025 | 9:59 PM IST

संबंधित पोस्ट