facebookmetapixel
Advertisement
दिल्ली में छाए रहेंगे बादल, 23 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; जानें आपके इलाके का कैसा रहेगा हाल8th Pay Commission की तैयारी तेज, कर्मचारियों से सुझाव लेने कई राज्यों का करेगा दौरा; जानें पूरा प्लान5 महीने बाद खत्म होगा अमेरिका-ईरान युद्ध? ट्रंप बोले: शांति समझौते के पैरामीटर्स तय, हमले पर लगाई रोकपश्चिम एशिया में तनाव चरम पर, ईरान बोला: अमेरिका ने और हमला किया तो खाड़ी देशों के तेल ठिकाने होंगे राखHDFC Bank ने FCNR डिपॉजिट पर बढ़ाया ब्याज, RBI स्वैप स्कीम के बीच NRI निवेशकों को मिलेगा बड़ा फायदाDividend Stocks: एक शेयर पर ₹270 का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सजुलाई में UPI ने बनाया नया रिकॉर्ड, 23.66 बिलियन ट्रांजैक्शन के साथ डिजिटल पेमेंट ने भरी ऐतिहासिक उड़ानजुलाई में GST कलेक्शन में जोरदार उछाल, आयात-घरेलू मांग के दम पर ₹2.11 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ाDividend Stocks: निवेशकों की बल्ले-बल्ले! अगले हफ्ते 98 कंपनियां बांटेगी डिविडेंड, ₹270 तक पाने का मौकाRBI की स्वैप स्कीम से बैंकों ने जुटाए 41 अरब डॉलर के विदेशी फंड, 2 महीने में टूटा 2013 का रिकॉर्ड

उत्तराखंड में 100 औद्योगिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 10:43 AM IST

एक बड़े नीतिगत फैसले के तहत उत्तराखंड में उच्चस्तरीय समिति ने सोमवार को 100 औद्योगिक प्रस्तावों को मंजूरी दे दी।


इनमें टाटा मोटर्स, एचयूएल और स्टरलाइट के प्रस्ताव शामिल हैं। समिति ने मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी की अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान इन प्रस्तावों को हरी झंडी दिखाई।

इस भी कंपनियों को हाल में तैयार हुई जमीन आवंटन नीति के तहत हरिद्धार, पंतनगर, कोटद्वार और सेलाकी औद्योगिक क्षेत्र में जमीन दी गई है।

सिडकुल द्वारा विकसित की जा रहे हरिद्धार एकीकृत औद्योगिक एस्टेट के लिए जमीन की मांग सबसे अधिक थी। यहां 80 से अधिक कंपनियों ने जमीन के लिए आवेदन किया था। हरिद्वार में करीब 67 छोटी और मझोली कंपनियों को जमीन का आवंटन किया गया है।

जमीन आवंटन के लिए कंपनियों को तीन श्रेणियों में विभाजित किया गया था। पहली श्रेणी के तहत छोटे और मझोले उद्योगों को शामिल किया गया था और 25 प्रतिशत जमीन इनके लिए आरक्षित रखी गई थी। दूसरी श्रेणी के तहत 6 कंपनियों को 2-2 एकड़ जमीन का आवंटन किया गया है।

तीसरी श्रेणी एचयूएल, आईटीसी और स्टरलाइट जैसी बड़ी कंपनियों की थी। इस श्रेणी में हिंदुस्तान लीवर लिमिटेड शीर्ष पर है। इसे हरिद्वार में विस्तार के लिए 15 एकड़ जमीन का आवंटन किया गया है। कंपनी ने 500 करोड़ रुपये की विस्तार योजना बनाई है।

आईटीसी को हरिद्वार में 9 एकड़ जमीन मिली है और वह 260 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इसी तरह स्टरलाइट को हरिद्वार में 4 एकड़ जमीन का आवंटन किया गया है।

इसके अलावा पंतनगर के लिए 18 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। इसमें टाटा मोटर्र्स प्रमुख है, जिसे नैनो के लिए जमीन दी गई है।

Advertisement
First Published - December 22, 2008 | 8:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement