Skip to content
  शुक्रवार 24 मार्च 2023
Trending
March 24, 2023Varanasi: हर घंटे हजारों लोग करेंगे सड़क से 50 मीटर ऊपर सफर, PM मोदी ने किया तीसरे सबसे बड़े रोप-वे का उद्घाटनMarch 24, 2023Delhi: अब बार-बार टेस्ट करवाने की जरूरत नहीं ! लैब और प्राइवेट अस्पतालों ने पेश किए स्पेशल जांच पैकेजMarch 24, 2023World TB Day 2023: WHO ने टीबी के खात्मे के लिए सरकारी और सामाजिक स्तर पर सहयोग का आह्वान कियाMarch 24, 2023Lok Sabha: लगते रहे नारे, लहराती रही तख्तियां, हंगामें के बीच मनी बिल हो गया पारितMarch 24, 2023Edible oil custom duty: खाद्य तेलों के आयात पर सीमा शुल्क बढ़ाकर 20 फीसदी होMarch 24, 2023जम्मू-कश्मीर में मिले लिथियम के उपयोग से वाहन विनिर्माण में पहले पायदान पर होगा भारत: GadkariMarch 24, 2023अमेरिका ने फिर किया सीरिया में हवाई हमला, कम से कम चार ईरानी लड़ाकों की मौत: रिपोर्टMarch 24, 2023लोकसभा में GST Appellate Tribunal की स्थापना को मंजूरी, टैक्सपेयर्स को मिलेगी राहतMarch 24, 2023प्रोजेक्ट टाइगर के पूरे हुए 50 साल, PM मोदी करेंगे 3 दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआतMarch 24, 2023Power Grid Corporation के निदेशक मंडल ने बॉन्ड के जरिए 600 करोड़ रुपये जुटाने की मंजूरी दी
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • बजट 2023
  • अर्थव्यवस्था
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • विशेष
    • आज का अखबार
    • ताजा खबरें
    • अंतरराष्ट्रीय
    • वित्त-बीमा
      • फिनटेक
      • बीमा
      • बैंक
      • बॉन्ड
      • समाचार
    • कमोडिटी
    • खेल
    • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • अर्थव्यवस्था
  • बजट 2023
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विशेष
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
  • आज का अखबार
  • ताजा खबरें
  • खेल
  • वित्त-बीमा
    • बैंक
    • बीमा
    • फिनटेक
    • बॉन्ड
  • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  लेख  और सुधार की जरूरत
लेख

और सुधार की जरूरत

बीएस संवाददाता बीएस संवाददाता —November 30, 2020 11:28 PM IST
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

इन दिनों पंजाब समेत देश के कई राज्यों के किसान आंदोलनरत हैं। आंदोलन राष्ट्रीय राजधानी की सीमाओं तक पहुंच चुका है। प्रदर्शनकारी किसानों को विपक्षी दलों का समर्थन भी मिल रहा है। ये किसान उन नए कृषि विपणन कानूनों से नाखुश हैं जिन्हें केंद्र सरकार ने पिछले दिनों कृषि क्षेत्र के लंबित सुधारों के एक हिस्से के रूप में पेश किया था। इन कानूनों को जून में अध्यादेश के माध्यम से पेश किया गया था और तब से ही कृषि उपज विपणन समितियों का एकाधिकार समाप्त किए जाने को लेकर नाराजगी उत्पन्न हो रही थी। जून के बाद से मंडी के बाहर होने वाले लेनदेन की तादाद बढ़ी है। आपूर्ति शृंखला को मजबूत करने, भंडारण और इन्वेंटरी को आसान बनाने और किसानों के साथ उपज को लेकर अनुबंध को आसान बनाने के लिए अन्य सुधार भी किए गए। अधिकांश अर्थशास्त्री इस बात पर सहमत हैं कि ये कदम खाद्य मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने, कृषि उत्पादन सुधार, बुनियादी निवेश में सुधार और किसानों की औसत आय सुधारने की दृष्टि से अहम हैं।
हालांकि कुछ किसान संगठन इनसे अप्रसन्न हैं। नाराजगी की एक वजह कुछ हद तक सत्ता गंवाना भी है। आपूर्ति शृंखला में बाजार कारकों के प्रवेश और एकाधिकार के नष्ट होने से उन लोगों को यकीनन नुकसान होगा जो यथास्थिति बरकरार रखना चाहते हैं। अन्य किसान वैचारिक विरोध कर रहे हैं। उन्हें लग रहा है कि कृषि विपणन व्यवस्था का कॉर्पोरेटीकरण किया जा रहा है। इसके बावजूद तमाम किसान ऐसे भी हैं जिन्हें मौजूदा उपज खरीद व्यवस्था के तहत न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के बारे में गलत जानकारी दी जा रही है। अर्थशास्त्री और यहां तक कि अफसरशाह भी यह कहते रहे हैं कि एमएसपी की जरूरत समाप्त हो चुकी है और इस क्षेत्र की सहायता के लिए अन्य तरीके मौजूद हैं जो अधिक स्थायी हैं। खुद सरकार का फिलहाल एमएसपी समाप्त करने का कोई इरादा नहीं है। भविष्य में किसानों को मिलने वाली मदद के तरीकों की प्रकृति को लेकर वैध आपत्तियां हो सकती हैं। खासकर तब जबकि उपज के समय कीमतों में अचानक उतार या चढ़ाव आने से आय में अस्थिरता आती है।
प्रधानमंत्री का यह कहना बिल्कुल सही है कि अतीत में हर राजनीतिक दल इनके पक्ष में रहा है लेकिन अब वे राजनीतिक लाभ के लिए विरोध कर रहे हैं। परंतु उनके मंत्रिमंडलीय सहयोगियों को भी यह अनुमान होना चाहिए था कि कृषि सुधारों का विरोध होगा। कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ किसानों के दिल्ली कूच के हालात के गहन राजनीतिक प्रबंधन की आवश्यकता है। सरकार को किसानों के समक्ष अपना रुख बेहतरी से रखना चाहिए। उसे अब यह सुनिश्चित करना होगा कि किसानों के समर्थन की वैकल्पिक प्रणाली विकसित हो और उसका समुचित प्रचार हो ताकि किसान समझ सकें कि उन्हें नुकसान नहीं होने वाला। इससे विरोध प्रदर्शन का प्रसार रोकने में मदद मिलेगी। ऐसी समर्थन व्यवस्था बनाई जा सकती हैं जो नए कृषि विपणन कानूनों को नुकसान न पहुंचाए।
सच तो यही है कि मूल्य समर्थन के मौजूदा तरीके बाजार में विसंगति पैदा करते हैं। इसके चलते कुछ खाद्यान्नों का अत्यधिक उत्पादन होता है। यह पर्यावरण तथा अन्य तरह से भी नुकसानदेह है। इसके अलावा चुनिंदा अनाजों का अत्यधिक उत्पादन आजीविका सुनिश्चित करने की दृष्टि से अपर्याप्त है और भारत के अंतरराष्ट्रीय व्यापार दायित्वों का उल्लंघन भी है। गोदामों की रसीदों की मदद से यह सुनिश्चित किया जा सकता है कि हड़बड़ी में बिक्री न हो। अतीत में भी कृषि लागत एवं मूल्य आयोग ऐसी अनुशंसा कर चुका है। आदर्श स्थिति तो अखिल भारतीय आय समर्थन योजना की होगी। अन्य विकल्प एमएसपी और बाजार मूल्य के बीच के अंतर के भुगतान का है। इन हालात में मौजूदा सुधारों की चिंता का हल और अधिक सुधार ही हैं।

आपूर्ति शृंखलाएमएसपीकिसान आंदोलनकृषि विपणनपंजाब
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

संबंधित पोस्ट

  • संबंधित पोस्ट
  • More from author
आज का अखबार

संतुलन बनाने का प्रयास

March 23, 2023 11:36 PM IST
आज का अखबार

महाराष्ट्र में कृषि क्षेत्र में बढ़ता रोजगार

March 23, 2023 11:33 PM IST
आज का अखबार

सुधार के जोखिम का आवश्यक है प्रबंधन

March 23, 2023 11:22 PM IST
आज का अखबार

समुचित मूल्यांकन

March 22, 2023 10:53 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

भारतीय कंपनियों में अल्पांश हिस्सेदारी होने पर ही लग सकेंगे चीन के कारखाने

March 23, 2023 9:46 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

‘हाइब्रिड’ वर्क कल्चर के बावजूद भारतीय प्रोफेशनल्स क्यों जाना चाहते हैं ऑफिस… LinkedIn के सर्वे में सामने आई ये बात

March 23, 2023 5:05 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

श्रीलंका ने बाजार में किल्लत दूर करने के लिए भारत से मंगवाए 20 लाख अंडे

March 23, 2023 5:03 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

US Federal Reserve ने पॉलिसी रेट 25 bps बढ़ाया, साल के अंत तक और बढ़ सकती हैं दरें

March 23, 2023 9:36 AM IST
अंतरराष्ट्रीय

व्यापार बढ़ने के कारण उत्पादन आधारित उत्सर्जन में वृद्धि

March 22, 2023 11:35 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

फिलीपींस और मोरक्को ने अपनाना शुरू किया आधार का तरीका

March 22, 2023 11:25 PM IST

Trending Topics


  • Stocks To Watch
  • Share Market Today
  • Hindenburg | Jack Dorsey
  • DDMA | Mock Drill on Earthquake
  • Narendra Modi
  • Google Doodle
  • Corona Update
  • Rupee vs Dollar

सबकी नजर


Varanasi: हर घंटे हजारों लोग करेंगे सड़क से 50 मीटर ऊपर सफर, PM मोदी ने किया तीसरे सबसे बड़े रोप-वे का उद्घाटन

March 24, 2023 5:20 PM IST

Delhi: अब बार-बार टेस्ट करवाने की जरूरत नहीं ! लैब और प्राइवेट अस्पतालों ने पेश किए स्पेशल जांच पैकेज

March 24, 2023 5:01 PM IST

World TB Day 2023: WHO ने टीबी के खात्मे के लिए सरकारी और सामाजिक स्तर पर सहयोग का आह्वान किया

March 24, 2023 4:54 PM IST

Lok Sabha: लगते रहे नारे, लहराती रही तख्तियां, हंगामें के बीच मनी बिल हो गया पारित

March 24, 2023 4:40 PM IST

Edible oil custom duty: खाद्य तेलों के आयात पर सीमा शुल्क बढ़ाकर 20 फीसदी हो

March 24, 2023 4:25 PM IST

Latest News


  • Varanasi: हर घंटे हजारों लोग करेंगे सड़क से 50 मीटर ऊपर सफर, PM मोदी ने किया तीसरे सबसे बड़े रोप-वे का उद्घाटन
    by बीएस संवाददाता
    March 24, 2023
  • Delhi: अब बार-बार टेस्ट करवाने की जरूरत नहीं ! लैब और प्राइवेट अस्पतालों ने पेश किए स्पेशल जांच पैकेज
    by भाषा
    March 24, 2023
  • World TB Day 2023: WHO ने टीबी के खात्मे के लिए सरकारी और सामाजिक स्तर पर सहयोग का आह्वान किया
    by भाषा
    March 24, 2023
  • Lok Sabha: लगते रहे नारे, लहराती रही तख्तियां, हंगामें के बीच मनी बिल हो गया पारित
    by भाषा
    March 24, 2023
  • Edible oil custom duty: खाद्य तेलों के आयात पर सीमा शुल्क बढ़ाकर 20 फीसदी हो
    by बीएस संवाददाता
    March 24, 2023
  • चार्ट
  • आज का बाजार
57527.10 
IndicesLastChange Chg(%)
सेंसेक्स57527
-3980.69%
निफ्टी57527
-3980%
सीएनएक्स 50014279
-1250.87%
रुपया-डॉलर82.62
--
सोना(रु./10ग्रा.)51317.00
0.00-
चांदी (रु./किग्रा.)66740.00
0.00-

  • BSE
  • NSE
CompanyLast (Rs)Gain %
ITI97.8411.19
Cyient1001.556.36
Minda Corp210.854.93
Adani Green1030.004.84
GE Shipping Co623.903.94
Zydus Wellness1531.353.89
आगे पढ़े  
CompanyLast (Rs)Gain %
ITI98.2012.04
Cyient1001.206.05
Adani Green1029.354.78
GE Shipping Co624.453.87
Adani Transmissi1124.553.70
Zydus Wellness1524.553.64
आगे पढ़े  

# TRENDING

Stocks To WatchShare Market TodayHindenburg | Jack DorseyDDMA | Mock Drill on EarthquakeNarendra ModiGoogle DoodleCorona UpdateRupee vs Dollar
© Copyright 2023, All Rights Reserved
  • About Us
  • Authors
  • Partner with us
  • Jobs@BS
  • Advertise With Us
  • Terms & Conditions
  • Contact Us