Skip to content
  बुधवार 22 मार्च 2023
Trending
March 22, 2023इलेक्ट्रिक स्कूटर बिजनेस को बढ़ाने के लिए 300 मिलियन डॉलर जुटाएगी OLA इलेक्ट्रिकMarch 22, 2023क्या Angel Tax के कारण खतरे में हैं भारतीय स्टार्टअप्स?March 22, 2023कैंसर मुक्त हुई नवरातिलोवा, TV कमेंट्री पर लौटीMarch 22, 2023विश्व की 26 प्रतिशत आबादी के पास सुरक्षित पीने का पानी नहीं, 46 फीसदी लोग बुनियादी स्वच्छता से वंचित: United NationsMarch 22, 2023देश में फिर सामने आए Covid-19 के नए मामले, एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर हुई 7,026March 22, 2023World Water Day 2023: ‘जल ही जीवन है’, जल संरक्षण के लिए हर साल मनाया जाता है विश्व जल दिवसMarch 22, 2023दिल्ली में लगे प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ पोस्टर, FIR दर्जMarch 22, 2023प्रधानमंत्री मोदी ने नव संवत्सर, नवरात्र, गुड़ी पड़वा, चेती चांद, नवरेह की दी बधाईMarch 22, 202327 मार्च से गुजरात में होगी G20 के अगले दौर की बैठकेंMarch 22, 2023भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी में अहम भूमिका निभाता है हैदराबाद: US
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • बजट 2023
  • अर्थव्यवस्था
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • विशेष
    • आज का अखबार
    • ताजा खबरें
    • अंतरराष्ट्रीय
    • वित्त-बीमा
      • फिनटेक
      • बीमा
      • बैंक
      • बॉन्ड
      • समाचार
    • कमोडिटी
    • खेल
    • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • अर्थव्यवस्था
  • बजट 2023
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विशेष
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
  • आज का अखबार
  • ताजा खबरें
  • खेल
  • वित्त-बीमा
    • बैंक
    • बीमा
    • फिनटेक
    • बॉन्ड
  • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  लेख  मंदी के माहौल के बीच निवेशकों के लिए सबक
लेख

मंदी के माहौल के बीच निवेशकों के लिए सबक

बीएस संवाददाता बीएस संवाददाता —October 28, 2022 8:51 PM IST
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

तमाम नकारात्मक खबरों के बावजूद शेयर बाजारों में बदलाव आएगा। बस दो परिदृश्यों से बचने की आवश्यकता है। इस बारे में विस्तार से बता रहे हैं आकाश प्रकाश 

बाजार में मंदी का माहौल है और जिंस को छोड़कर हर परिसंपत्ति वर्ग नुकसान में है। ऐसे में बिकवालों की ओर से और अ​धिक मंदी की बातें होना स्वाभाविक है। दुनिया भर में यही हो रहा है। पिछले तेजी के चक्र में जो गलतियां की गई थीं वे अब सामने आ रही हैं।
बात चाहे मूल्यांकन की हो, वृद्धि अनुमानों की या वृद्धि के स्थायित्व की तो कई निवेशक फिलहाल नासमझ नजर आ रहे हैं। आप आ​खिर अमुक कंपनी को 40 के मूल्य/​बिक्री अनुपात पर कैसे कर सकते हैं? आपने कैसे मान लिया कि महामारी के बाद भी एबीसी क्षेत्र में डिजिटल पहुंच 35-40 फीसदी की दर से बढ़ती रहेगी?
ये कुछ नमूने हैं जिनसे पता चलता है कि कैसे वि​शेष शेयरों को लेकर सूक्ष्म स्तर पर बातचीत की जा रही है। वृहद स्तर पर देखें तो ब्याज दर के हमेशा शून्य रहने की अपेक्षा कैसे की गई? मुद्रास्फीति के बढ़ने का अनुमान क्यों नहीं लगाया गया जबकि 2020 में वै​श्विक वित्तीय और मौद्रिक नीति संबंधी हालत खराब थी।
तमाम तरह के सवाल पूछे जा रहे हैं। शायद उस वक्त आकलन नहीं कर पाने के प्राय​श्चित में अनेक टीकाकार अत्यधिक सतर्कता बरत रहे हैं। इस बात पर भारी भरकम शोध लिखे जा रहे हैं कि क्यों दुनिया का अंत होने वाला है और बाजारों में आगे और गिरावट आनी है। इन आशंकाओं को समझा जा सकता है और ये वास्तविक भी हैं।
यूरोप में पहले ही मंदी का माहौल है और 2023 में अमेरिका में भी गिरावट आनी तय है। मुद्रास्फीति अभी ​भी नियंत्रण में नहीं है और वास्तविक दरें ऋणात्मक बनी हुई हैं। आय संबंधी अनुमानों में 15-20 फीसदी की गिरावट आनी तय है।
बेरोजगारी दर अमेरिका में रिकॉर्ड निचले स्तर पर है। जब भी मंदी आती है रोजगार में गिरावट आती ही है। केंद्रीय बैंक की नीतियों के सामान्यीकरण को लेकर भय का माहौल है। क्वांटिटेटिव टाइटनिंग यानी मौद्रिक सख्ती का क्या असर होगा? हमें नहीं पता क्योंकि हमने पहले कभी ऐसा देखा नहीं। वित्तीय तंत्र बढ़ती ब्याज दरों से कैसे निपटेगा? 
इन हालात को समझा जा सकता है और यह तार्किक भी है तथा हम क्वांटिटेटिव टाइटनिंग जैसे पहलुओं को समझ पा रहे हैं लेकिन इनके बावजूद वित्तीय बाजारों में एक ठोस हकीकत हमारे सामने है। अगर हम अतीत में मंदी की तमाम घटनाओं पर नजर डालें तो हमें पता चलेगा कि तमाम वास्तविक आ​र्थिक और वित्तीय बाजार मानकों पर शेयर बाजार एकदम निचले स्तर पर रहते हैं। वे अन्य संकेतकों से कई माह पहले निचले स्तर पर आ जाते हैं। यही कारण है कि अमेरिका में उन्हें प्रमुख आर्थिक संकेतकों में गिना जाता है।
सामान्य रुझान यही है कि शेयर बाजार सकल घरेलू उत्पाद यानी जीडीपी के छह माह पहले निचले स्तर पर आ जाता है। जीडीपी के बाद वेतन भत्तों और आय में गिरावट आती है। बाजार इन संकेतकों को देखते हैं और सुधार की तैयारी में लगते हैं। ऐसे में केवल इसलिए यह नहीं माना जा सकता कि शेयर बाजार निचले स्तर पर जाएंगे क्योंकि जीडीपी, वेतन-भत्तों और आय में​ गिरावट की खबर देर से आती है।
शेयर बाजार ने केवल एक बार देर से संकेत दिया था और वह था 2000 का समय जब शेयर बाजार तब नीचे गए थे जब वेतन गिरकर दोबारा बढ़ने लगा था। उस समय आय भी शेयर बाजार की तुलना में 12 महीना पहले न्यूनतम स्तर पर पहुंच गई थी। उस समय भी मंदी की ​स्थिति शायद ही बनी थी। तकनीकी क्षेत्र की बात करें तो नैसडैक में तेज गिरावट आई जबकि व्यापक सूचकांक बात में नीचे आए।
एक आ​र्थिक संकेतक जिसके शेयर बाजारों के साथ ही नीचे आने की संभावना होती है वह है आपूर्ति प्रबंधन संस्थान यानी आईएसएम का क्रय प्रबंधक सूचकांक जो शेयर बाजारों की गिरावट के एक दो माह के भीतर निचले स्तर पर आ गया। हर निवेशक को इस संकेतक पर भी नजर रखनी चाहिए।
मेरा यह भी मानना है कि बाजारों में गिरावट के ज्यादातर मामलों में अ​धिकतर नुकसान गिरावट के शुरुआती 12-15 महीनों में होता है। शुरुआती गिरावट के बाद या तो बाजार में दोबारा तेजी आने लगती है या फिर एक विस्तारित अव​धि के ​लिए बाजार किसी खास दिशा का रुख कर लेता है। 
हम वर्ष के अंत की ओर बढ़ रहे हैं और इस दौरान दोनों दिशाओं में तेज हलचल के साथ जहां बाजार अ​स्थिर बना रहेगा वहीं वै​श्विक बाजारों में शेयरों का वजन बढ़ाने का अवसर भी होगा। यह याद रखना जरूरी है कि जिस समय यह होगा उस वक्त भी खबरें नकारात्मक रहेंगी। यह भी संभव है कि जिन टीकाकारों ने बाजार के रुझान में बदलाव को दर्ज किया और जो मंदी का रुख रखे हुए थे, वे बहुत तेजी का रुख नहीं अपनाएंगे।
वर्षों तक शून्य ब्याज दर और प्रचुर मात्रा में नकदी वाले दौर से निकलते हुए एक ​मुखर विचार ऐसा भी है जिसे पूरा यकीन है कि बिना वित्तीय तंत्र में किसी दुर्घटनापूर्ण ​स्थिति के निर्माण के हम मौद्रिक नीति को सामान्य नहीं कर सकते हैं। ऐसी किसी दुर्घटना का अर्थ यही होगा कि सभी दांव नाकाम हो जाएं और यह आकलन करना असंभव हो जाए कि बाजार किस प्रकार की भूमिका निभाएंगे? एक अन्य परिदृश्य यह भी है कि मुद्रास्फीति के पूरी तरह ध्वस्त हो जाने के बाद लक्ष्य पर वापसी करने में कई वर्षों का समय लगेगा। इस मामले में भी तयशुदा तौर तरीके शायद काम न आएं।
वै​श्विक और खासतौर पर अमेरिकी बाजारों का अपने निचले स्तर को छूना भारतीय शेयर बाजारों के नजरिये से बहुत आवश्यक है। भारतीय बाजारों के लिए सबसे बड़ा जो​खिम वै​श्विक कारक हैं। अधिकांश आवंटकों को यकीन है कि भारत बहुत महंगा है। बीते कुछ वर्षों में बाजार का प्रदर्शन बेहतर रहा है और 2022 में भी उसने मजबूती दिखाई है।
भारत कई निवेशकों के लिए ऐसा बाजार रहेगा जहां वे अभी भी पैसा कमा सकते हैं। जब तक वै​श्विक और उभरते बाजार के पोर्टफोलियो दबाव में रहेंगे तब तक भारत से बिकवाली का दबाव रहेगा। बीते बारह महीनों में द्वितीयक बाजारों से 40 अरब डॉलर की बिकवाली हुई है। यह सिलसिला तब तक जारी रहेगा जब तक वै​श्विक बाजार दबाव में रहेंगे।
घरेलू आवक को बचाव मुहैया है और वह पूंजी के इस बहिर्गमन की भरपाई कर देगी लेकिन बेहतर होगा अगर यह मु​​श्किल पूंजी की आवक की दृ​ष्टि से अनुकूल हालात में बदल सके तो बेहतर होगा। हालांकि वैश्विक माहौल के मद्देनजर सतर्कता बरतना उचित होगा लेकिन हमें इस बात को लेकर भी सावधान रहना होगा कि मंदी की बातों के दोहराव में न फंस जाएं। मंदी से जुड़ी तमाम बातों के बीच भी शेयर बाजार की हालत बदलेगी अवश्य। 
(लेखक अमांसा कैपिटल से संबद्ध हैं)

मंदीशेयर बाजार
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

संबंधित पोस्ट

  • संबंधित पोस्ट
  • More from author
आज का अखबार

व्यापक साझेदारी

March 21, 2023 10:31 PM IST
आज का अखबार

चारे की समस्या का समाधान तो श्वेत क्रांति में नहीं आएगा व्यवधान

March 21, 2023 10:26 PM IST
आज का अखबार

भारत को निर्यात से मिलती राहत की गुंजाइश

March 21, 2023 10:19 PM IST
आज का अखबार

संक्रमण से बचाव

March 20, 2023 11:21 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

अप्रैल-जनवरी के दौरान विदेश गया ज्यादा धन, टूटे रिकॉर्ड

March 21, 2023 11:20 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

IPEF के नतीजों से भारत के घरेलू नीति विकल्प प्रभावित नहीं होने चाहिए: व्यापार विशेषज्ञ

March 21, 2023 3:44 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

US: भारतवंशी निशा देसाई बन सकती हैं IDFC की डिप्टी सीईओ

March 21, 2023 10:17 AM IST
अंतरराष्ट्रीय

चीनी ‘घुसपैठ’ पर भारत को खुफिया जानकारी देने की खबर पर अमेरिका ने कहा, ‘इसकी पुष्टि नहीं कर सकते’

March 21, 2023 9:53 AM IST
अंतरराष्ट्रीय

जलवायु परिवर्तन से प्रभावित होने वालों में भारत अग्रणी देश

March 20, 2023 11:44 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

तेल की नई खोज के लिए न दें धनः गुटेरेस

March 20, 2023 11:36 PM IST

Trending Topics


  • Stocks To Watch
  • Share Market Today
  • Tata Motors
  • Iindia-US Strategic Partnership
  • Rupee vs Dollar
  • Covid-19 Updates
  • World Water Day 2023
  • Narendra Modi

सबकी नजर


इलेक्ट्रिक स्कूटर बिजनेस को बढ़ाने के लिए 300 मिलियन डॉलर जुटाएगी OLA इलेक्ट्रिक

March 22, 2023 12:26 PM IST

क्या Angel Tax के कारण खतरे में हैं भारतीय स्टार्टअप्स?

March 22, 2023 12:12 PM IST

कैंसर मुक्त हुई नवरातिलोवा, TV कमेंट्री पर लौटी

March 22, 2023 11:54 AM IST

विश्व की 26 प्रतिशत आबादी के पास सुरक्षित पीने का पानी नहीं, 46 फीसदी लोग बुनियादी स्वच्छता से वंचित: United Nations

March 22, 2023 11:43 AM IST

देश में फिर सामने आए Covid-19 के नए मामले, एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर हुई 7,026

March 22, 2023 11:08 AM IST

Latest News


  • इलेक्ट्रिक स्कूटर बिजनेस को बढ़ाने के लिए 300 मिलियन डॉलर जुटाएगी OLA इलेक्ट्रिक
    by बीएस वेब टीम
    March 22, 2023
  • क्या Angel Tax के कारण खतरे में हैं भारतीय स्टार्टअप्स?
    by बीएस वेब टीम
    March 22, 2023
  • कैंसर मुक्त हुई नवरातिलोवा, TV कमेंट्री पर लौटी
    by एजेंसियां
    March 22, 2023
  • विश्व की 26 प्रतिशत आबादी के पास सुरक्षित पीने का पानी नहीं, 46 फीसदी लोग बुनियादी स्वच्छता से वंचित: United Nations
    by एजेंसियां
    March 22, 2023
  • देश में फिर सामने आए Covid-19 के नए मामले, एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर हुई 7,026
    by भाषा
    March 22, 2023
  • चार्ट
  • आज का बाजार
58171.45 
IndicesLastChange Chg(%)
सेंसेक्स58171
970.17%
निफ्टी58171
970%
सीएनएक्स 50014464
520.36%
रुपया-डॉलर82.55
--
सोना(रु./10ग्रा.)51317.00
0.00-
चांदी (रु./किग्रा.)66740.00
0.00-

  • BSE
  • NSE
CompanyLast (Rs)Gain %
Uflex371.857.02
Emami365.705.82
Trident28.835.68
Brightcom Group20.145.56
Adani Green935.705.00
Fine Organic4268.754.90
आगे पढ़े  
CompanyLast (Rs)Gain %
Uflex371.356.97
Emami365.806.03
Trident28.755.89
Brightcom Group20.155.77
Vodafone Idea6.655.56
Anupam Rasayan851.505.46
आगे पढ़े  

# TRENDING

Stocks To WatchShare Market TodayTata MotorsIindia-US Strategic PartnershipRupee vs DollarCovid-19 UpdatesWorld Water Day 2023Narendra Modi
© Copyright 2023, All Rights Reserved
  • About Us
  • Authors
  • Partner with us
  • Jobs@BS
  • Advertise With Us
  • Terms & Conditions
  • Contact Us