Skip to content
  शनिवार 4 फ़रवरी 2023
Trending
February 3, 2023विदेशी शेयरों में घटेगा निवेश!February 3, 2023पॉलिसी पर कर से राजस्व पर असरFebruary 3, 2023स्पेक्ट्रम नीलामी से गैर कर राजस्व का लक्ष्यFebruary 3, 2023अन्वेषण लाइसेंस प्रक्रिया की सुगमता से बढ़ेगा राजस्वFebruary 3, 2023FPI को बजट में नहीं मिली कर से राहतFebruary 3, 2023Budget 2023 : एनर्जी सेक्टर को बजट राशि के स्पष्ट ब्योरे का इंतजारFebruary 3, 2023भारतीय बाजार रेगुलेटेड बने हुए हैं : वित्त मंत्री सीतारमणFebruary 3, 2023बजट पर बात करने मुंबई पहुंचीं निर्मलाFebruary 3, 2023Adani के खिलाफ हो निष्पक्ष जांच: विपक्षFebruary 3, 2023Adani Row : अदाणी समूह की कंपनियों के डॉलर बॉन्डों में तेजी
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • बजट 2023
  • अर्थव्यवस्था
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • विशेष
    • आज का अखबार
    • ताजा खबरें
    • अंतरराष्ट्रीय
    • वित्त-बीमा
      • फिनटेक
      • बीमा
      • बैंक
      • बॉन्ड
      • समाचार
    • कमोडिटी
    • खेल
    • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • अर्थव्यवस्था
  • बजट 2023
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विशेष
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
  • आज का अखबार
  • ताजा खबरें
  • खेल
  • वित्त-बीमा
    • बैंक
    • बीमा
    • फिनटेक
    • बॉन्ड
  • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  लेख  संयुक्त राष्ट्र के 75 वर्ष: बहुपक्षवाद एवं लोकतंत्र
लेख

संयुक्त राष्ट्र के 75 वर्ष: बहुपक्षवाद एवं लोकतंत्र

बीएस संवाददाता बीएस संवाददाता —October 5, 2020 11:38 PM IST0
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

संयुक्त राष्ट्र ने सितंबर में अपनी स्थापना की 75वीं वर्षगांठ मनाई। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान भयानक विनाश लीला के बाद शांति एवं सुरक्षा कायम करने के लिए इसकी स्थापना हुई थी। हालांकि सितंबर में जब संयुक्त राष्ट्र महासभा की वर्चुअल बैठक (ऑनलाइन माध्यम से) शुरू हुई तो माजरा कुछ अलग था। यह आयोजन ऐसे समय में हुआ जब दुनिया कई खेमों में विभाजित दिख रही है। वैश्विक सहयोग पक्षाघात का शिकार हो गया है और विभिन्न देशों में और उनके बीच असुरक्षा और घृणा की भावना का बोलबाला दिख रहा है।
आखिर संयुक्त राष्ट्र का भविष्य क्या है और यह किस दिशा में जा रहा है? मैं यह प्रश्न ऐसे समय में पूछ रही हूं जब हम जानते हैं कि सभी देश एक दूसरे पर निर्भर हैं और शायद ही पहले इतनी निर्भरता दिखी थी। दुनिया इस समय कोविड-19 महामारी से जूझ रही है, जिसने तमाम अर्थव्यवस्था को रौंद दिया है। अगर दुनिया का कोई भी हिस्सा इस वायरस से संक्रमित रहता है तो दूसरे देश भी अपनी खैर नहीं मना सकते। लिहाजा, इसकी रोकथाम और इसके दुष्प्रभाव से निपटने के लिए हमें एक दूसरे का सहयोग चाहिए।
कोविड-19 के बाद जलवायु पर मंडराते संकट के बादल दुनिया के सामने दूसरी गंभीर चुनौती है। यह संकट इतना गंभीर है कि यह राष्ट्रीय संप्रभुता की सीमाओं को कसौटी पर कस रहा है। सभी देश वैश्विक पर्यावरण का हिस्सा हैं और जब तक सभी के लिए समान नियम तैयार नहीं होते हैं तब तक जलवायु परिवर्तन के मोर्चे पर सकारात्मक परिणाम नहीं दिखेंगे। अगर नियम तैयार होंगे तो इन्हें बिना किसी भेदभाव या पूर्वग्रह के लागू करने वाला भी चाहिए। इसके लिए हमें एक ऐसी संस्था की जरूरत है जो इस दिशा में सभी को साथ लेकर काम कर सके।
हालांकि हमें इस बात पर भी गौर करना चाहिए कि संयुक्त राष्ट्र की 75वीं वर्षगांठ पर दुनिया एक बड़े बदलाव के दौर से गुजर रही है। पहली बात, लोकतंत्र की नीव पुख्ता करने वाले पहलू एवं सूचना एवं ज्ञान आधारित बदलाव लाने वाले माध्यम अपनी राह से भटक गए हैं। अब समाज अपने आप में सिमटता जा रहा है और सकारात्मक सूचनाओं एवं ज्ञान के प्रवाह से अनभिज्ञ बनता जा रहा है। लोकतांत्रिक समाज विभाजनकारी शक्तियों के हाथ की कठपुतली बन गया है। यह एक सच्चाई है। जो इन लोकतांत्रिक समाज में रह रहे हैं उन सभी के जीवन पर यह बदलाव प्रभाव डाल रहा है।
कुछ वर्ष पहले हमारे इर्द-गिर्द जो परिस्थितियां पैदा हो रही थीं, उन्हें लेकर मैं चिंतित थी। किसी खास विचार से सहमति रखने वाले लोगों को उनकी पंसद के अनुसार खबरें एवं सूचनाएं दी जा रही थीं। हम उन्हीं चीजों को पढऩा एवं सुनना पसंद करने लगे थे, जो हमारे विचारों के माकूल हुआ करते थे। जो समाचार माध्यम हमें खबर दे रहे थे उनका भी नजरिया सीमित था। गुणवत्ता रहित, सामाजिक सरोकार से दूर और नफरत फैलाने वाली खबरें सुर्खियों में रहने लगीं। यही वजह थी कि हम अधिक असहिष्णु बनते जा रहे थे।
ये बदलाव एक छोटी अवधि में आए हैं। नेटफ्लिक्स की डॉक्यूमेंट्री ‘द सोशल डिलेमा’ में इस बात का चित्रण किया गया है कि किस तरह सोशल मीडिया और इंटरनेट कंपनियां हमारे विचारों को प्रभावित कर रही हैं। हम जो कुछ भी देखते एवं सुनते हैं उन पर लगातार नजर रखी जा रही है। हमें वे चीजें दिखाई या सुनाई देने लगती हैं, जो हम वाकई पसंद करते थे। हालांकि यह बात भी उतना ही सत्य है कि हरेक व्यक्ति कई तथ्यों पर काम करता है और किसी एक के विचारों को सत्य मानना भी उचित नहीं होगा।
हालांकि इस डॉक्युमेंट्री और अन्य शोध में जिस बात की ओर इशारा किया गया है वह वाकई हमारे लिए चिंता की बात है। इनमें इस बात पर रोशनी डाली गई है कि किस तरह हमारे युग की सोशल मीडिया मशीन ध्रुवीकरण के समर्थक लोगों को प्रभावित कर रही है और हमें एक ऐसी सोच की तरफ ले रही है, जो अतिवादी एवं नफरत फैलाने वाली है।
इससे भी दुखद बात यह है कि ऐसी सूचनाओं को लोग अधिक देखना या सुनना पसंद करते है। ऐसी सूचनाएं कंपनियों के लिए राजस्व का स्रोत भी बढ़ा देती हैं। यह सिलसिला थमने वाला नहीं है क्योंकि अब भी हमें लगता है कि इस मशीन का नियंत्रण हमारे हाथों में है। लिहाजा यह बात लगभग तय है कि लोकतंत्र के ये माध्यम इसके खात्मे का कारण बन सकते हैं। दुनिया में गैर-लोकतांत्रिक प्रणाली जोर पकड़ रही है। यह दूसरा बड़ा बदलाव है। यहां मैं चीन का जिक्र करना चाहती हूं। इस बार संयुक्त राष्ट्र में दुनिया के दो बड़े देशों के नेताओं के भाषणों के संदर्भ में एक बड़ी विडंबना दिखी। लोकतांत्रिक देश अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने अमेरिका को तरजीह देने पर सारा ध्यान केंद्रित किया तो दूसरी तरफ साम्यवादी देश चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग मानवाधिकारों की दुहाई देते नजर आए।
ऐसे में चीन में राजनीतिक व्यवस्था को अगर किसी भी लिहाज से लोकतांत्रिक माना जाए तो आने वाले समय में यह एक नया चलन हो सकता है। चीन ही नहीं बल्कि कई दूसरे देश और नेता अधिनायकवादी शासन-सत्ता का चोला पहन सकते हैं। यह मौजूदा समय में सक्षम और सफल भी दिख रहा है। चीन वाले हम यह समझा रहे हैं कि किस तरह उन्होंने कोविड-19 संकट पर काबू पा लिया है। यह वायरस भले ही चीन के वुहान से निकला था, लेकिन वहां यह बिल्कुल नियंत्रण में है। संयुक्त राष्ट्र अपनी स्थापना की 75वीं वर्षगांठ पर एक बार उन्हीं परिस्थितियों का सामना कर रहा है, जो दूसरे महायुद्ध के समय दिखा था। इस संस्था की शुरुआत युद्ध के खात्मे से हुई थी और एक बार फिर हम एक नई लड़ाई की ओर बढ़ रहे हैं। अंतर केवल इतना है कि यह लड़ाई अब लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ है जैसा कि हम देख एवं समझ पा रहे हैं।

जलवायुनेटफ्लिक्सपर्यावरणलोकतंत्रविश्व युद्धसंयुक्त राष्ट्रसामाजिक सरोकारस्थापना
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

संबंधित पोस्ट

  • संबंधित पोस्ट
  • More from author
आज का अखबार

काफी कुछ दांव पर

February 3, 2023 10:57 PM IST0
आज का अखबार

राजधानियों के प्रश्न में उलझा आंध्र प्रदेश

February 3, 2023 10:48 PM IST0
आज का अखबार

बजट में वृहद राजकोषीय चुनौतियों के प्रबंधन पर जोर

February 3, 2023 10:25 PM IST0
आज का अखबार

बैंकिंग क्षेत्र को बजट का करना चाहिए स्वागत

February 3, 2023 10:20 AM IST0
आज का अखबार

Budget 2023: कर संग्रह में बदलाव, रकम की योजना पर टीसीएस बढ़ा

February 1, 2023 11:25 PM IST0
आज का अखबार

Budget 2023: नई कर व्यवस्था से मध्यवर्ग को लाभ

February 1, 2023 10:56 PM IST0
अन्य समाचार

Budget 2023: 5-G एप्लीकेशन के लिए इंजीनियरिंग कालेजों में 100 लेबोरेटरी स्थापित की जाएंगी

February 1, 2023 5:06 PM IST0
अंतरराष्ट्रीय

ICET meeting: डोभाल की अमेरिकी यात्रा ने भारत-अमेरिका सहयोग को गति देने का आधार तैयार किया

February 1, 2023 11:45 AM IST0
अन्य समाचार

Budget 2023: कोरोना महामारी के समय कोई भूखा नहीं रहा, 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त अनाज दिया- सीतारमण

February 1, 2023 11:41 AM IST0
अन्य समाचार

Budget 2023: बजट से पहले शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स ने लगाई छलांग, निफ्टी भी चढ़ा

February 1, 2023 10:47 AM IST0

Trending Topics


  • Gold Prices Today
  • Stock Market Update
  • Adani Enterprises Share Price
  • Rupee vs Dollar
  • Stocks To Watch
  • Adani FPO
  • New Income Tax Regime
  • Online Gaming | Budget 2023
  • Union Budget 2023

सबकी नजर


विदेशी शेयरों में घटेगा निवेश!

February 3, 2023 11:58 PM IST

पॉलिसी पर कर से राजस्व पर असर

February 3, 2023 11:54 PM IST

स्पेक्ट्रम नीलामी से गैर कर राजस्व का लक्ष्य

February 3, 2023 11:50 PM IST

अन्वेषण लाइसेंस प्रक्रिया की सुगमता से बढ़ेगा राजस्व

February 3, 2023 11:47 PM IST

FPI को बजट में नहीं मिली कर से राहत

February 3, 2023 11:44 PM IST

Latest News


  • विदेशी शेयरों में घटेगा निवेश!
    by अभिषेक कुमार
    February 3, 2023
  • पॉलिसी पर कर से राजस्व पर असर
    by सुब्रत पांडा
    February 3, 2023
  • स्पेक्ट्रम नीलामी से गैर कर राजस्व का लक्ष्य
    by शुभायन चक्रवर्ती
    February 3, 2023
  • अन्वेषण लाइसेंस प्रक्रिया की सुगमता से बढ़ेगा राजस्व
    by शुभायन चक्रवर्ती
    February 3, 2023
  • FPI को बजट में नहीं मिली कर से राहत
    by खुशबू तिवारी
    February 3, 2023
  • चार्ट
  • आज का बाजार
60841.88 
IndicesLastChange Chg(%)
सेंसेक्स60842
9101.52%
निफ्टी60842
9100%
सीएनएक्स 50014962
1230.83%
रुपया-डॉलर81.91
--
सोना(रु./10ग्रा.)51317.00
0.00-
चांदी (रु./किग्रा.)66740.00
0.00-

  • BSE
  • NSE
CompanyLast (Rs)Gain %
Mahindra Life.379.208.31
Adani Ports498.857.98
AAVAS Financiers1996.757.33
Titan Company2463.206.87
Bank of Baroda163.656.20
Rajesh Exports946.906.15
आगे पढ़े  
CompanyLast (Rs)Gain %
Mahindra Life.380.058.80
Adani Ports498.857.87
AAVAS Financiers1998.657.37
Titan Company2463.106.72
Bank of Baroda163.606.20
Ambuja Cements373.605.97
आगे पढ़े  

# TRENDING

Gold Prices TodayStock Market UpdateAdani Enterprises Share PriceRupee vs DollarStocks To WatchAdani FPONew Income Tax RegimeOnline Gaming | Budget 2023Union Budget 2023
© Copyright 2023, All Rights Reserved
  • About Us
  • Authors
  • Partner with us
  • Jobs@BS
  • Advertise With Us
  • Terms & Conditions
  • Contact Us