facebookmetapixel
Advertisement
अगर युद्ध एक महीने और जारी रहा तो दुनिया में खाद्य संकट संभव: मैट सिम्पसनहोर्मुज स्ट्रेट खुला लेकिन समुद्री बीमा प्रीमियम महंगा, शिपिंग लागत और जोखिम बढ़ेपश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर गहरा असर, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव मेंगर्मी का सीजन शुरू: ट्रैवल और होटल कंपनियों के ऑफर की बाढ़, यात्रियों को मिल रही भारी छूटबाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुख

Small Savings Schemes: सरकार ने जारी की जून तिमाही की ब्याज दरें, चेक करें PPF, SSY, MIS, SCSS, TD पर कितना होगा फायदा

Advertisement

लोकप्रिय पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) और डाकघर बचत जमा योजनाओं पर ब्याज दरें भी क्रमशः 7.1 प्रतिशत और 4 प्रतिशत पर बरकरार रखी गई हैं।

Last Updated- March 28, 2025 | 6:55 PM IST
Savings
फोटो क्रेडिट: Pexels

Small Savings Schemes Interest Rates: सरकार ने शुक्रवार को अलग-अलग छोटी बचत योजनाओं, जैसे कि PPF और NSC, पर ब्याज दरों को 1 अप्रैल, 2025 से शुरू होने वाले पांचवें लगातार तिमाही के लिए अपरिवर्तित रखा।

वित्त मंत्रालय ने अपने प्रेस रिलीज में कहा, “वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही, जो 1 अप्रैल, 2025 से शुरू होकर 30 जून, 2025 तक चलेगी, के लिए अलग-अलग छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दरें वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही (1 जनवरी, 2025 से 31 मार्च, 2025) के लिए दी गई दरों के समान रहेंगी।” इसके अनुसार, सुकन्या समृद्धि योजना के तहत जमा राशि पर 8.2 प्रतिशत की ब्याज दर मिलेगी, जबकि तीन साल की सावधि जमा पर ब्याज दर मौजूदा तिमाही में लागू 7.1 प्रतिशत पर बनी रहेगी।

लोकप्रिय पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) और डाकघर बचत जमा योजनाओं पर ब्याज दरें भी क्रमशः 7.1 प्रतिशत और 4 प्रतिशत पर बरकरार रखी गई हैं।

किसान विकास पत्र पर ब्याज दर 7.5 प्रतिशत होगी, और यह निवेश 115 महीनों में परिपक्व (mature) होगा। नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (NSC) पर ब्याज दर अप्रैल-जून 2025 की अवधि के लिए 7.7 प्रतिशत पर बनी रहेगी। मौजूदा तिमाही की तरह, मासिक आय योजना (Monthly Income Scheme) निवेशकों के लिए 7.4 प्रतिशत की कमाई करेगी।

इसके साथ ही, छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दरें, जो मुख्य रूप से डाकघरों और बैंकों द्वारा संचालित होती हैं, लगातार पांचवीं तिमाही के लिए अपरिवर्तित रखी गई हैं। सरकार ने आखिरी बार वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही के लिए कुछ योजनाओं में बदलाव किए थे। सरकार हर तिमाही में छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दरों को अधिसूचित (notify) करती है।

Advertisement
First Published - March 28, 2025 | 6:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement