facebookmetapixel
Advertisement
SEBI ने बढ़ाया MF कैटगरी का दायरा, इक्विटी स्कीम्स को गोल्ड और सिल्वर में निवेश की मिली मंजूरीनोमुरा ने Metal Stock पर शुरू की कवरेज, BUY रेटिंग के साथ 40% अपसाइड का टारगेटकर्ज घटाने के लिए Vedanta का नया प्लान, जुटाएगी 3,000 करोड़ रुपयेIRFC OFS: 104 रुपये का फ्लोर प्राइस, 5% डिस्काउंट भी क्यों नहीं लुभा पाया निवेशकों को?Apple भारत में जल्द पेमेंट सेवा शुरू करने की तैयारी में, बैंकों से चल रही बातचीतबॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने अपार्टमेंट का लीज रिन्यू किया, जानें कितना है एक महीने का किरायाSBI लाइफ ने दिया निवेशकों को तोहफा, हर शेयर पर ₹2.7 डिविडेंड का ऐलान; तुरंत चेक कर लें रिकॉर्ड डेटIndian IT: बड़े टेक दिग्गज खुद कर रहे निवेश, क्या घटेगा भारतीय कंपनियों का काम? ब्रोकरेज ने बताई असली तस्वीरएक साल में 100% चढ़ा Pharma Stock, मोतीलाल ओसवाल ने कहा- BUY; अभी 20% और चढ़ेगाFMCG Stocks: कॉफी 18% सस्ती, कोपरा गिरा… क्या बढ़ेगा कंपनियों का मुनाफा? एंटीक ने बताए अपने टॉप पिक्स

PPF: पीपीएफ में हर महीने कितना करें निवेश और कितनी है ब्याज दर ? जानिए सभी डिटेल

Advertisement

। मौजूदा समय में पीपीएफ पर 7.1 फीसदी की दर से ब्याज मिलता है।

Last Updated- July 16, 2023 | 8:20 PM IST
Wealth management firms go beyond metros to tap post-Covid surge in demand

आज के समय में हर कोई सेविंग करना चाहते है लेकिन सही जानकारी नहीं होने के डर से कई लोग पीछे हट जाते है और अपने पैसे को सीधा FD में लगा देते हैं। यह स्वाभाविक है कि हम सब अपनी कमाई का कुछ हिस्सा निवेश करने की योजना बनाते है लेकिन जोखिम को देखते हुए कई बार रुक जाते है। हालांकि, कई ऐसी भी योजनाएं है जिनमें जोखिम न के बराबर है और रिटर्न भी अच्छा मिल जाता है।

ऐसे निवेशकों के लिए (Public Provident Fund- PPF) एक बेहतर विकल्प हो सकता है। पीपीएफ स्किम में जोखिम नहो होने के साथ रिटर्न भी अच्छा मिल जाता है।

पीपीएफ में निवेश करने से कितना मिलता है रिटर्न ?

बता दें कि इस स्किम में पैसा लगाने पर ग्राहकों को 15 सालों तक कंपाउंड इंटरेस्ट मिलता है। मौजूदा समय में पीपीएफ पर 7.1 फीसदी की दर से ब्याज मिलता है। कम्पाउंडिंग इंटरेस्ट सेविंग्स पर मिलने वाला वह ब्याज है जिसकी कैलकुलेशन मूल पैसे और पिछली अवधि के मिली ब्याज दोनों पर की जाती है।

कौन और कितना कर सकते है निवेश ?

इस योजना में कोई देश का कोई भी नागरिक इन्वेस्मेंट कर सकता हैं। सरकार की इस योजना में आप मिनिमम 500 रुपये और अधिकतम सालाना 1.5 लाख रुपये का निवेश कर सकते हैं।

पीपीएफ में निवेश कैसे शुरू करें

पीपीएफ फंड में पैसे डालने के लिए सबसे पहले पीपीएफ अकाउंट खोलना होता है। इस स्किम की पेशकश ज्यादातर डाकघरों या बैंकों में की जाती है। पीपीएफ में निवेश करने के इच्छुक लोग पीपीएफ खाता ऑनलाइन के साथ-साथ ऑफलाइन भी खोल सकते हैं। कोई व्यक्ति अपनी पसंद के बैंक के पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन पीपीएफ खाता खोल सकता है। पीपीएफ खाता खोलने के लिए सबसे पहले बैंक में सेविंग्स अकाउंट होना चाहिए।

रिटर्न का उदाहरण

उदाहरण के तौर पर अगर आप हर महीने पीपीएफ में 2000 रुपये का निवेश करेंगे, तो आपको सालभर यानी एक साल का टोटल निवेश 24,000 रुपये होगा। इस हिसाब से 15 सालों में आप कुल 3,60,000 रुपए का निवेश करेंगे और 7.1 फीसदी के कंपाउंडिंग ब्‍याज के हिसाब से 2,90,913 रुपए मिलेंग।।इस तरह मैच्‍योरिटी के समय कुल 6,50,913 रुपए मिलेंगे।

Advertisement
First Published - July 16, 2023 | 8:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement