facebookmetapixel
Advertisement
Mutual Funds: ‘मेगा फंड्स’ का बढ़ा दबदबा, ₹1 लाख करोड़ के क्लब में शामिल हुई तीन और बड़ी योजनाएंSME Growth: अब छोटी कंपनियां भी बना रहीं कर्मचारियों को करोड़पति, ईसॉप्स का बढ़ रहा है क्रेजMarket Alert: क्या सोना-चांदी बनेंगे निवेशकों के लिए सुरक्षित ढाल? ट्रंप के फैसले से मची हलचलGlobal UPI: दुनिया भर में चला UPI का जादू, विदेशों में लेनदेन का आंकड़ा 10 लाख के पारअसम में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेन बोरा‘मन की बात’ में बोले PM मोदी: दुनिया ने देखा भारतीय एआई का दम, AI समिट बना एक निर्णायक मोड़Delhi-Meerut RRTS: दिल्ली-मेरठ का सफर अब 60 मिनट से भी कम, PM ने किया रैपिड रेल का उद्घाटनAI Impact Summit: भारत ने दिखाई अपनी AI संप्रभुता, लॉन्च हुए 4 स्वदेशी लार्ज लैंग्वेज मॉडलBS Manthan 2026: ‘मेकिंग इंडिया फ्यूचर रेडी’ पर जुटेंगे दिग्गज, ‘मंथन’ में होगा भविष्य का रोडमैप तैयारGDP Growth Q3: सुस्त रफ्तार के बावजूद 7% के पार रहेगी अर्थव्यवस्था, शुक्रवार को आएंगे नए आंकड़े

PM Surya Ghar: पीएम ने किया सूर्य घर योजना का ऐलान, 300 यूनिट तक फ्री बिजली से जगमगाएंगे 1 करोड़ घर

Advertisement

PM ने कहा कि लोगों के बैंक खातों में सीधे दी जाने वाली पर्याप्त सब्सिडी से लेकर भारी रियायती बैंक ऋण तक, केंद्र सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि लोगों पर लागत का कोई बोझ न पड़े।

Last Updated- February 13, 2024 | 9:28 PM IST
मोदी की बंगाल के प्रत्याशी से बातचीत, गरीबों से लूटा धन वापस दिलाएंगे, Modi talks with Bengal candidate, will get back the money looted from the poor
Representative Image

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नागरिकों को हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली प्रदान करने के लिए मंगलवार को ‘पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना’ की घोषणा की। उन्होंने ‘एक्स’ पर सिलसिलेवार पोस्ट में कहा, ‘सतत विकास और लोगों की भलाई के लिए, हम पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना शुरू कर रहे हैं।’

उन्होंने कहा, ‘75,000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश वाली इस परियोजना का लक्ष्य हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली प्रदान करके 1 करोड़ घरों को रोशन करना है।’

प्रधानमंत्री ने कहा कि लोगों के बैंक खातों में सीधे दी जाने वाली पर्याप्त सब्सिडी से लेकर भारी रियायती बैंक ऋण तक, केंद्र सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि लोगों पर लागत का कोई बोझ न पड़े।

उन्होंने कहा, ‘सभी हितधारकों को एक राष्ट्रीय ऑनलाइन पोर्टल के साथ समेकित किया जाएगा जो और भी सहूलियतों को बढ़ाएगा।’

मोदी ने कहा कि जमीनी स्तर पर इस योजना को लोकप्रिय बनाने के लिए शहरी स्थानीय निकायों और पंचायतों को अपने अधिकार क्षेत्र में रूफटॉप सौर प्रणालियों (छतों पर सौर ऊर्जा) को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘साथ ही, इस योजना से लोगों के लिए अधिक आय, कम बिजली बिल और रोजगार सृजन होगा।’

प्रधानमंत्री ने सौर ऊर्जा और सतत प्रगति को बढ़ावा देने के लिए सभी आवासीय उपभोक्ताओं, विशेषकर युवाओं से आग्रह किया कि वे ‘पीएमसूर्यघर डॉट जीओवी डॉट इन’ पर आवेदन करके पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना को मजबूत करें।

Advertisement
First Published - February 13, 2024 | 9:28 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement