facebookmetapixel
IT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’

PM-Kisan 17th instalment: मोदी सरकार ने जारी की PM किसान निधि की 17वीं किस्त, खाते में आई या नहीं, ऐसे करें चेक

पीएम किसान सम्मान निधी योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) के तहत देशभर में 9.3 करोड़ किसानों को फायदा होगा और उन्हें करीब 20,000 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।

Last Updated- June 11, 2024 | 6:21 PM IST
PM Kisan Scheme

PM-Kisan 17th instalment: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने लगातार तीसरी बार पद संभालते ही देशभर के लाखों किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने सोमवार को पदभार संभालने के तुरंत बाद पीएम किसान सम्मान निधि (PM-KISAN Nidhi) योजना की 17वीं किस्त जारी करने पर साइन कर दिए।

पीएम किसान सम्मान निधी योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) के तहत देशभर में 9.3 करोड़ किसानों को फायदा होगा और उन्हें करीब 20,000 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।

किसानों को किस्त जारी करने के बाद पीएम मोदी ने कहा, ‘‘हमारी सरकार किसान कल्याण के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। इसलिए यह उचित है कि कार्यभार संभालने के बाद हस्ताक्षरित पहली फाइल किसान कल्याण से संबंधित है। हम आने वाले समय में किसानों और कृषि क्षेत्र के लिए और भी अधिक काम करते रहना चाहते हैं।’’

पीएम किसान निधि (PM-Kisan) की 17वीं किश्त खाते में आई या नहीं, ऐसे करें चेक;

1. सबसे पहले इंटरनेट या गूगल पर PM Kisan Samman Nidhi Yojana की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ सर्च करें।

2. वेबसाइट पर क्लिक करने के बाद PM Kisan योजना का ऑनलाइन पोर्टल खुल जाएगा।

3. इसके बाद आपको होमपेज पर दिया गया ‘Know Your Status’ का विकल्प दिखेगा। आपको इस पर क्लिक करना है।

4. फिर आपके सामने एक पेज खुलेगा। इस पेज पर आपको अपना रजिस्टर्ड यानी पंजीकृत मोबाईल नंबर, कैप्चा और ओटीपी डालना होगा।

5. अंत में आपको ‘Get Status’ नाम से एक विकल्प दिखेगा जिसे पर क्लिक कर आपका स्टेटस स्क्रीन पर जाएगा।

-पीएम किसान में लाभार्थी सूची में आपका नाम है या नहीं, कैसे चेक करें?

1: पीएम किसान ऑफिशियल (PM Kisan official website) की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाए।

2: Beneficiary list नाम से आ रही टैब पर क्लिक करें। यह टैब आपको पेज के सीधे हाथ पर कौने में दिखेगा।

3: वेबसाइट के पेज पर नीचे जाए और विवरण चुनें जैसे राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव का सेलेक्शन करें।

4: अंत में Get report के टैब पर क्लिक करें।

इसके बाद आप लाभार्थी किसानों की सूची में है या नहीं इसकी जानकारी आपके स्क्रीन पर आ जायेगी।

First Published - June 11, 2024 | 5:40 PM IST

संबंधित पोस्ट