facebookmetapixel
Advertisement
जुलाई में नए मोबाइल ग्राहक जोड़ने में एयरटेल ने मारी बाजी, जियो को पछाड़कर बनी नंबर-1 कंपनीसरकार ने आसान किए डिफेंस एक्सपोर्ट के नियम, भारतीय कंपनियों को मिलेगा ज्यादा देशों के बाजार तक पहुंचने का मौकाचीनी के दाम पर सरकार की सख्ती, सितंबर से हर 15 दिन में मिलेगा मिलों को बिक्री कोटा; सप्लाई पर भी नजरजियो प्लेटफॉर्म्स IPO को लेकर बड़ा अपडेट! सेबी से मिली मंजूरी, 5 अन्य इश्यू को भी दिखाई हरी झंडीदेश के औद्योगिक उत्पादन की रफ्तार पड़ी धीमी, जून के 8.8% के मुकाबले जुलाई में दर्ज हुई 6.7% की ग्रोथऐप से लोन लेने का सोच रहे हैं? पहले जांच लें ये जरूरी चीजें, वरना खाली हो सकता है आपका बैंक अकाउंटनेपाल में दोबारा विनाशकारी बाढ़ का खतरा! उपग्रह तस्वीरों में दिखी 20.25 हेक्टेयर की नई झीलनौकरी छोड़ते ही खत्म हो जाएगा आपका कॉर्पोरेट हेल्थ इंश्योरेंस? इस्तीफे से पहले समझ लें ये बेहद जरूरी बातेंबेहतर सड़कें, तेज माल ढुलाई: फ्लीट मालिकों के लिए खुल रहे नए कारोबारी मौकेहोर्मुज संकट से भारत को लगी बड़ी चपत! ईंधन आयात पर ₹2 लाख करोड़ का अतिरिक्त बोझ

ब्याज पर EPFO की बैठक 25-26 को होगी

Advertisement

इस बैठक का स्थान और एजेंडा अभी तय नहीं हुआ है

Last Updated- March 08, 2023 | 9:05 AM IST
EPFO

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के छह करोड़ सक्रिय सदस्यों के लिए ब्याज दर का फैसला केंद्रीय न्यासी बोर्ड (सीबीटी) की 25 मार्च से शुरू होने वाली बैठक में होने की उम्मीद है। इस सामाजिक सुरक्षा संगठन ने बीते सप्ताह बोर्ड के सभी सदस्यों को पत्र भेजकर आग्रह किया है कि वे सीबीटी की 233वीं बैठक में उपस्थित हों। हालांकि इस बैठक का स्थान और एजेंडा तय नहीं हुआ है।

सूत्रों के मुताबिक वैश्विक स्तर पर ब्याज दरें बढ़ने के माहौल में ब्याज दर आठ फीसदी से नीचे जा सकती है। इस दो दिवसीय बैठक में सर्वोच्च न्यायालय के 4 नवंबर के फैसले के मद्देनजर उसे समुचित ढंग से लागू करने और अधिक पेंशन का मुद्दा उठ सकता है। इसके अलावा पेंशनधारकों को पेंशन पोर्टल में आ रही परेशानियों पर भी चर्चा हो सकती है।

केंद्रीय न्यासी बोर्ड की पिछली बैठक 31 अक्टूबर को हुई थी। इसमें आनुपातिक पेंशन के फायदों को अन्य सदस्यों तक पहुंचाने का फैसला हुआ था। इससे पहले मार्च 2022 को हुई सीबीटी की बैठक में वित्त वर्ष 2021-22 में ब्याज दर को चार दशक के निचले स्तर 8.1 फीसदी करने की सिफारिश की गई थी जबकि इस अवधि में 450 करोड़ रुपये का अधिशेष था।

Advertisement
First Published - March 8, 2023 | 9:05 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement