facebookmetapixel
Advertisement
महाराष्ट्र आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 में राज्य की विकास दर 7.9% रहने की उम्मीद, प्रति व्यक्ति आय ₹3.47 लाखपश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी-मैक्रों की बातचीत, शांति बहाली के लिए समन्वय पर जोरनिवेश में बढ़ रही महिलाओं की भागीदारी, 56% अब खुद ले रही फैसले; लेकिन फाइनैंशियल प्लानिंग में बड़ा गैपKotak इक्विटीज की चेतावनी: ईरान संघर्ष लंबा चला तो भारतीय कंपनियों की कमाई पर पड़ेगा असरThe Wealth Company MF ने उतारा नया स्मॉल कैप फंड, ₹2,000 की SIP से निवेश शुरूईरान युद्ध से इजराइल की अर्थव्यवस्था पर भारी दबाव, 6​ दिन में 3 अरब डॉलर नुकसान का अनुमान: रिपोर्ट360 ONE MF ने बाजार में उतारा नया SIF, ग्रोथ और इनकम पर फोकस; किसे लगाना चाहिए पैसाबाजार में गिरावट पर खरीदारी या करें इंतजार? किन सेक्टर्स से रखें दूरी; मार्केट एक्सपर्ट ने बताई स्ट्रेटेजीफरवरी में ऑटो बिक्री में जोरदार उछाल, टू-व्हीलर्स से ट्रैक्टर तक सभी सेगमेंट में तेज बढ़तक्या है फोर्स मेज्योर, और जंग के वक्त एनर्जी कंपनियों के लिए यह क्यों जरूरी हो गया

महिलाओं के लिए घर खरीदना हो सकता है आसान, कम ब्याज दर और इन्सेंटिव जैसे ऑफर दे रहे ये बैंक

Advertisement
Last Updated- April 27, 2023 | 12:32 PM IST
Women housebuyer

फाइनेंशियल इन्क्लूशन और लैंगिक सशक्तिकरण (gender empowerment) दुनिया भर में सरकारों और फाइनेंशियल संस्थानों के लिए एक जरुरी प्राथमिकता बन गए हैं।

इस संबंध में, कुछ सेक्टर्स में लोन लेने वाली महिलाओं को ब्याज दरों पर रियायत की पेशकश की जाती है। बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र में यह एक आम प्रथा या परंपरा बन गई है। गैर-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियां (NBFCs) भी इस चलन में पीछे नहीं हैं।

ज्यादातर लोग अपना घर खरीदने के लिए होम लोन (Home Loan) लेते हैं। होम लोन लेने के बाद ग्राहक बैंक में जो रकम चुकाते हैं, उसमें ब्याज दर और मूलधन शामिल होता है, जिसे ईक्वल मंथली इंस्टॉलमेंट या EMI कहा जाता है।

इसी कड़ी में कई बैंक और NBFC कंपनियां महिलाओं को होम लोन पर ख़ास ऑफर दे रहे हैं। होम लोन लेने वाली महिलाएं कई बैंकों और एनबीएफसी द्वारा प्रदान किए गए विशेष लाभों का फायदा उठा सकती हैं। एसबीआई, एचडीएफसी और केनरा बैंक होम लोन की इच्छुक महिलाओं को इंसेंटिव प्रदान करते हैं।

एसबीआई, एचडीएफसी, केनरा बैंक और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया कुछ ऐसे बैंक हैं जो होम लोन की तलाश में महिलाओं को इंसेंटिव या ऑफर प्रदान करते हैं।

एसबीआई होम लोन (Home Loan) के लिए महिला आवेदकों को 0.05 प्रतिशत की छूट प्रदान करता है और उनके क्रेडिट स्कोर के आधार पर उनकी ब्याज दर 9.15 प्रतिशत से 10.15 प्रतिशत तक अलग-अलग होती है।

महिला ग्राहकों के लिए केनरा बैंक की होम लोन ब्याज दर 8.85 प्रतिशत से शुरू होती है। महिला आवेदक जो प्रस्तावित आवास संपत्ति की मालिक और सह-मालिक दोनों हैं, उन्हें केनरा बैंक ब्याज दर में 0.05 प्रतिशत की छूट भी देता है।

होम लेने वाली महिलाओं के लिए आवेदन करने से पहले अलग-अलग एनबीएफसी द्वारा दी जाने वाली ब्याज दरों और अन्य नियमों और शर्तों की तुलना कर लेना सही रहेगा। ऐसा करने से उन्हें लाभ मिल सकता है।

Advertisement
First Published - April 27, 2023 | 12:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement