facebookmetapixel
Advertisement
Bharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमण

Aadhaar, UPI, म्युचुअल फंड और FD – 1 जून से आ रहे हैं कई जरूरी अपडेट, तैयार रहें

Advertisement

आधार अपडेट, यूपीआई नियम, म्यूचुअल फंड टाइमिंग, एफडी रेट और क्रेडिट कार्ड सुविधाओं में 1 जून 2025 से बड़े बदलाव

Last Updated- May 31, 2025 | 11:08 AM IST
Money

जून 2025 की शुरुआत के साथ आपकी बचत, खर्च और निवेश से जुड़े कई जरूरी अपडेट आ रहे हैं। आधार अपडेट से लेकर म्यूचुअल फंड में लेनदेन, UPI से ट्रांजैक्शन और बैंकों के फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) रेट्स तक, सब कुछ नए नियमों के तहत आएगा। आइए समझते हैं इस महीने कौन-कौन से बड़े बदलाव लागू हो रहे हैं।

14 जून तक फ्री रहेगा आधार अपडेट

UIDAI ने साफ कर दिया है कि myAadhaar पोर्टल पर ऑनलाइन आधार अपडेट करने की सुविधा केवल 14 जून 2025 तक मुफ्त रहेगी। इसके बाद अगर आप अपना पता या पहचान अपडेट करना चाहते हैं, तो इसके लिए शुल्क देना होगा। लोगों को सलाह दी गई है कि समय रहते अपने दस्तावेज और जानकारी पोर्टल पर जाकर जांच लें और जरूरत हो तो अपडेट कर लें।

Form 16: 15 जून तक हर कर्मचारी को मिलना जरूरी

इनकम टैक्स रिटर्न भरने के लिए जरूरी डॉक्युमेंट Form 16, जो सैलरी से TDS की जानकारी देता है, 15 जून 2025 तक हर एम्प्लॉई को मिल जाना चाहिए। अगर किसी को अब तक यह नहीं मिला है, तो उन्हें अपनी HR या पेरोल टीम से संपर्क करना चाहिए।

म्यूचुअल फंड के कट-ऑफ टाइमिंग में बदलाव

SEBI ने ओवरनाइट म्यूचुअल फंड स्कीमों के लिए नई कट-ऑफ टाइमिंग 1 जून से लागू कर दी है। अब ऑनलाइन लेनदेन का अंतिम समय शाम 7 बजे होगा। इस बदलाव का मकसद NAV की गिनती को एक जैसा करना और फंड मैनेजमेंट को सुधारना है। निवेशकों को सलाह है कि समय से पहले लेनदेन की योजना बना लें।

30 जून से UPI में दिखेगा रीसिवर का वेरिफाइड नाम

NPCI ने 30 जून से सभी UPI ऐप्स में यह अनिवार्य कर दिया है कि जब कोई ट्रांजैक्शन किया जाए, तो रिसीवर (जिसे पैसा भेजा जा रहा है) का वेरिफाइड नाम स्क्रीन पर दिखे। इसका मकसद गलत व्यक्ति को पैसा भेजने या धोखाधड़ी से बचाव करना है।

20 जून से बदलेंगे Axis Bank के क्रेडिट कार्ड नियम

Axis Bank अपने रिवॉर्ड्स क्रेडिट कार्ड से जुड़ी कई सुविधाएं 20 जून से अपडेट कर रहा है। इनमें शामिल हैं:

  • नया रिवॉर्ड पॉइंट स्ट्रक्चर
  • कैशबैक दरों में बदलाव
  • लाउंज एक्सेस के नए नियम
  • खर्च की कैटेगरीज में बदलाव

10 जून से HDFC Bank में नया लाउंज एक्सेस सिस्टम

HDFC Bank के Tata Neu Infinity और Tata Neu Plus कार्डधारकों को अब कार्ड स्वाइप करने से लाउंज एक्सेस नहीं मिलेगा। इसके बजाय, अब यह सुविधा वाउचर के जरिए मिलेगी, जो हर तिमाही में आपके खर्च के अनुसार दिए जाएंगे। यूजर्स को अपने खर्च पर नजर रखने की सलाह दी गई है ताकि वे वाउचर के लिए योग्य बन सकें।

1 जून से बदलेंगे FD के ब्याज दरें

कई बैंकों ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर ब्याज दरों में बदलाव किया है:

  • ICICI Bank ने कुछ चुनिंदा अवधियों पर ब्याज दरें 20 बेसिस पॉइंट तक घटा दी हैं। अब वरिष्ठ नागरिकों को अधिकतम 7.35% ब्याज मिलेगा।
  • Suryoday Small Finance Bank ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए 5 साल की FD पर ब्याज दर 9.1% से घटाकर 8.4% कर दी है।
  • FD कराने से पहले बैंक की वेबसाइट पर जाकर नई ब्याज दरें जरूर जांच लें। बेहतर रिटर्न के लिए लैडरिंग तकनीक या स्मॉल फाइनेंस बैंक पर भी विचार किया जा सकता है।

अगस्त से UPI के नए नियम लागू होंगे

हालांकि ये बदलाव जून में नहीं बल्कि 1 अगस्त 2025 से लागू होंगे, लेकिन अभी से इसकी तैयारी जरूरी है। NPCI ने बताया है कि:

  • UPI बैलेंस चेक पर लिमिट तय की जाएगी
  • UPI ऑटोपे को दिन के विशेष समय पर ही प्रोसेस किया जाएगा
  • इसका मकसद पीक टाइम में सर्वर लोड को कम करना और सिस्टम को और बेहतर बनाना है।

Advertisement
First Published - May 31, 2025 | 11:08 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement