facebookmetapixel
सरकार जल्द मंजूर करेगी ECMS के और प्रस्ताव, ₹11,150 करोड़ निवेश की संभावनाUIDAI का बड़ा कदम: 2.5 करोड़ मृत लोगों के आधार नंबर बंद, धोखाधड़ी पर कसेगा शिकंजाDSP MF का नया Multi Asset Omni FoF लॉन्च, ₹100 से इक्विटी-डेट-गोल्ड में डायनैमिक निवेश का मौकाRBI से बैंकों की गुहार: लोन ग्रोथ तेज, जमा सुस्त, लिक्विडिटी नियमों में ढील की मांगSEBI ने मार्केट इंटरमीडिएटरीज के लिए ‘फिट एंड प्रॉपर पर्सन’ फ्रेमवर्क में व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखाAMC Stocks में तेजी की गुंजाइश, ब्रोकरेज ने दिए 18–28% अपसाइड के टारगेट₹1,000 का लेवल टच करेगा ये Hotel Stock! मोतीलाल ओसवाल ने शुरू की कवरेज, 30% अपसाइड का टारगेटONGC, Oil India और BPCL क्यों बन रहे हैं ब्रोकरेज के फेवरेट? रिपोर्ट में 10% अपसाइड का संकेतInterest Rates: MPC में सरप्राइज नहीं होगा? नुवामा ने बताया RBI का अगला बड़ा दांव क्या हैAnthropic के नए टूल ने IT सेक्टर में मचाई खलबली! इंफोसिस से लेकर टीसीएस के शेयर धड़ाम, क्या करता है ये टूल ?

Vodafone Idea FPO: रिटेल निवेशकों के लिए कल से खुल रहा है कंपनी का FPO, प्राइस बैंड समेत जानें डिटेल जानकारी

Vodafone Idea FPO: कंपनी का ये सबसे बड़ा FPO है। कंपनी की योजना इस फंडिंग से 5G सर्विस की शुरुआत करने की है।

Last Updated- April 18, 2024 | 9:15 AM IST
Voda Idea FPO

मुश्किलों से जूझ रही टेलीकॉम कंपनी Vodafone Idea आजकल चर्चा में है। कल यानी 18 अप्रैल गुरुवार को कंपनी का फॉलो-ऑन पब्लिक ऑफर (FPO) खुल रहा है। इसके लिए 10-11 रुपए प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है।

कंपनी का प्लान इस FPO के जरिए 18,000 करोड़ रुपए जुटाने का है। लॉट साइज 1298 शेयर है। रिटेल निवेशकों के लिए FPO में बोली लगाने के लिए 18 से 22 अप्रैल तक का समय है।

Vodafone Idea के CEO अक्षय मुंद्रा ने बताया कि कंपनी का ये सबसे बड़ा FPO है। कंपनी की योजना इस फंडिंग से 5G सर्विस की शुरुआत करने की है। बता दें कि कंपनी के पास 17 सर्किल में 5G स्पेक्ट्रम हैं।

ये भी पढ़ें- Adani Green से लेकर LIC और IndiGo तक, FII ने मार्च तिमाही में BSE की सौ से ज्यादा कंपनियों में बढ़ाई हिस्सेदारी

एंकर निवेशकों से जुटाए 5000 करोड़ से अधिक

वोडाफोन आइडिया ने 5,400 करोड़ रुपये जुटाने के लिए एंकर निवेशकों को 11 रुपये प्रति शेयर (प्राइस बैंड के टॉप-एंड) पर 4.9 बिलियन शेयर अलॉट किए हैं। एंकर कैटेगरी में कुल 74 अलग-अलग स्कीम्स में शेयर अलॉट किए गए। अमेरिका की GQG पार्टनर्स ने 1,347 करोड़ रुपये मूल्य का सब्सक्रिप्शन लिया जो कि एंकर कैटेगरी का करीब एक चौथाई हिस्सा है। इसके अलावा अन्य बड़े ग्राहक Fidelity, Stichting, Redwheel, Motilal Oswal Mutual Fund और Troo Capital रहे।

वोडाफोन आइडिया की ‘पूंजी जुटाने वाली समिति (capital raising committee)’ की मंगलवार रात 11:45 बजे खत्म हुई बैठक के बाद अलॉटमेंट का फैसला किया गया।

ये भी पढ़ें- Patanjali Foods पर बड़ी खबर, GQG पार्टनर्स ने बढ़ाई हिस्सेदारी, शेयर में उछाल

बता दें, मोबाइल ऑपरेटर पिछले आठ वर्षों से लगातार घाटे में चल रहा है और वित्त वर्ष 2022-23 में 29,371 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा और 6,251 करोड़ रुपये का नकद घाटा दर्ज किया गया है। इसकी तुलना में, अप्रैल से दिसंबर 2023 की अवधि (9MFY24) के दौरान इसने 23,563 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा और 6,681 करोड़ रुपये का नकद घाटा दर्ज किया।

First Published - April 17, 2024 | 2:16 PM IST

संबंधित पोस्ट