facebookmetapixel
IT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’

HDFC Securities के Vinay Rajani ने आज के लिए Vijaya Diagnostic और Mastek को बताया बेस्ट दांव

निफ्टी 25,234 के स्विंग हाई रेजिस्टेंस को पार करने में असफल रहा और 15 अक्टूबर को इसमें मामूली मुनाफावसूली देखी गई।

Last Updated- October 16, 2024 | 8:40 AM IST
Stocks To Buy

Stocks To Buy Today:  HDFC Securities के विनय राजानी (Vinay Rajani) ने निवेशकों को आज यानी 16 अक्टूबर को विजय डायग्नोस्टिक (Vijaya Diagnostic) और मास्टेक (Mastek) में दांव लगाने की सलाह दी है। आइए, जानते हैं विनय राजानी के मुताबिक आज किस स्टॉक में पैसा लगाना निवेशकों के लिए फायदे का सौदा हो सकता है…

निफ्टी 25,234 के स्विंग हाई रेजिस्टेंस को पार करने में असफल रहा और 15 अक्टूबर को इसमें मामूली मुनाफावसूली देखी गई। वर्तमान में निफ्टी 50 DEMA के आसपास मंडरा रहा है। निफ्टी के लिए सपोर्ट 24,900 के पास देखा जा रहा है, और इस स्तर को लॉन्ग पोजिशन में स्टॉप-लॉस के रूप में रखा जा सकता है। स्मॉलकैप और माइक्रोकैप इंडेक्स का टेक्निकल सेटअप निफ्टी की तुलना में अपेक्षाकृत मजबूत है, इसलिए व्यापक बाजारों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा सकती है।

Buy Vijaya Diagnostic

वर्तमान बाजार मूल्य: ₹1,075 | टारगेट प्राइस: ₹1,180 | स्टॉप-लॉस: ₹1,025

शेयर सभी महत्वपूर्ण मूविंग एवरेज के ऊपर स्थित है और बुलिश मोमेंटम ज़ोन में प्रवेश कर चुका है। शेयर ने नए ऑल-टाइम हाई दर्ज किए हैं। हेल्थकेयर और डायग्नोस्टिक सेक्टर पिछले कुछ महीनों से बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। दैनिक और साप्ताहिक चार्ट पर शेयर हायर टॉप्स और हायर बॉटम्स बना रहा है।

Also read: Stocks To Buy Today: Motilal Oswal के चंदन तापड़िया की इन्वेस्टमेंट सलाह, आज इन तीन शेयरों पर लगाएं दांव

Buy Mastek

वर्तमान बाजार मूल्य: ₹2,908 | टारगेट प्राइस: ₹3,150 | स्टॉप-लॉस: ₹2,750

दैनिक चार्ट पर राउंडिंग बॉटम पैटर्न बन रहा है। प्राइस राइज के साथ वॉल्यूम में वृद्धि भी देखी जा रही है। शेयर सभी महत्वपूर्ण मूविंग एवरेज के ऊपर ट्रेड कर रहा है, जो सभी टाइम फ्रेम पर बुलिश ट्रेंड की ओर इशारा कर रहा है।
इंडिकेटर्स और ऑसिलेटर्स दैनिक और साप्ताहिक चार्ट पर बुलिश हो गए हैं। आईटी सेक्टर ने थोड़ी गिरावट के बाद अपने अपट्रेंड को फिर से शुरू किया है।

(डिस्केलमर: विनय राजानी, HDFC Securities में सीनियर टेक्निकल और डेरिवेटिव एनालिस्ट हैं। यहां व्यक्त किए गए विचार उनके व्यक्तिगत हैं।)

First Published - October 16, 2024 | 8:40 AM IST

संबंधित पोस्ट