facebookmetapixel
Advertisement
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची पर फैसला लेने का हक सिर्फ ERO कोSBI के तगड़े तिमाही नतीजों से शेयर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, ब्रोकरेज ने बढ़ाए टारगेटNSE को उम्मीद, STT बढ़ोतरी की समीक्षा होगी; वॉल्यूम पर असर सीमित रहने का अनुमान‘डिजिटल अरेस्ट’ पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, जालसाजों और अधिकारियों की सांठगांठ पर लगाई फटकारचाय निर्यात में भारत का नया कीर्तिमान: 2025 में एक्सपोर्ट ने छुआ रिकॉर्ड स्तर, आय ₹8,488 करोड़ के पारशेयर बाजार को पसंद आया व्यापार करार, एक्सपर्ट्स की सलाह- गिरावट पर खरीदें और होल्ड करेंEPFO के ₹31 लाख करोड़ के फंड का बदलेगा रखवाला, 15 साल बाद नए संरक्षक की नियुक्ति की तैयारीबैंकों के कॉर्पोरेट लोन में आया उछाल, कार्यशील पूंजी की बढ़ती मांग से ऋणदाताओं की चांदीस्मॉलकैप और मिडकैप पर और दबाव संभव, बाजार ‘कंसंट्रेशन साइकल’ के बीच मेंस्टील सेक्टर में निवेश की बाढ़: 55 कंपनियों ने 11,887 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स के लिए किए समझौते

729% रिटर्न वाला शेयर: मशहूर आइसक्रीम कंपनी ने दिया अब तक का सबसे बड़ा डिविडेंड, रिकॉर्ड डेट सितंबर में

Advertisement

वाडीलाल इंडस्ट्रीज ने ₹21 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान किया, जो कंपनी के इतिहास का सबसे ऊंचा लाभांश है।

Last Updated- August 23, 2025 | 8:13 AM IST
Dividends

आइसक्रीम और डेयरी प्रोडक्ट बनाने वाली जानी-मानी कंपनी वाडीलाल इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए अपने शेयरधारकों को बड़ी सौगात दी है। कंपनी ने इस बार ₹21 प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड घोषित किया है। यह कंपनी के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा डिविडेंड माना जा रहा है।

रिकॉर्ड डेट 12 सितंबर तय

कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया कि डिविडेंड पाने के लिए रिकॉर्ड डेट 12 सितंबर 2025 तय की गई है। यानी इस तारीख तक जिन निवेशकों के पास वाडीलाल इंडस्ट्रीज के शेयर होंगे, वे इस लाभांश के हकदार बनेंगे।

डिविडेंड का पुराना रिकॉर्ड

वाडीलाल इंडस्ट्रीज का डिविडेंड देने का इतिहास काफी साधारण रहा है। साल 2023 और 2024 में कंपनी ने सिर्फ ₹1.50 प्रति शेयर का डिविडेंड दिया था। 2016 से 2022 तक लगातार हर साल ₹1.25 प्रति शेयर का ही लाभांश घोषित किया गया। ऐसे में इस बार का ₹21 का डिविडेंड निवेशकों के लिए बेहद खास है।

शेयर प्राइस और मार्केट कैप

22 अगस्त 2025 तक वाडीलाल इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप ₹3,555.96 करोड़ रहा। वहीं, शुक्रवार को कंपनी का शेयर ₹4947.20 पर बंद हुआ, जो पिछले दिन के मुकाबले 1.65% गिरावट दर्शाता है।

पिछले कुछ महीनों का प्रदर्शन

हाल के महीनों में कंपनी के शेयर में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। बीते एक महीने में शेयर 11% टूटा है, जबकि तीन महीने में इसमें लगभग 17% की गिरावट आई। हालांकि, छह महीने की अवधि देखें तो शेयर ने करीब 29% का मुनाफा दिया है।

लंबी अवधि में शानदार रिटर्न

लंबी अवधि के निवेशकों के लिए वाडीलाल इंडस्ट्रीज ने हमेशा बेहतर रिटर्न दिए हैं। एक साल में शेयर ने करीब 24% की बढ़त दी है। पिछले दो सालों में यह 77% चढ़ा है, तीन साल में 111% और पांच साल में तो यह शेयर 729% तक उछल चुका है। कंपनी का शेयर पिछले 52 हफ्तों में ₹7,398.95 के हाई और ₹3,411.25 के लो तक पहुंचा।

Advertisement
First Published - August 23, 2025 | 8:13 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement