facebookmetapixel
Advertisement
सोने पर 15% ड्यूटी से क्या घटेगा भारत का ट्रेड डेफिसिट? जानिए क्यों इतना आसान नहीं है यह गणिततेल संकट के बीच सरकार का बड़ा दावा! 4 साल से नहीं बढ़े पेट्रोल-डीजल के दामMSCI Index में बड़ा फेरबदल! Adani Energy और MCX की एंट्री, RVNL बाहरAirtel Q4 Results: मुनाफे में 33.5% की भारी गिरावट, ₹7,325 करोड़ पर आया नेट प्रॉफिटDA Hike: सरकार का बड़ा तोहफा! रेलवे कर्मचारियों और पेंशनर्स का DA बढ़ा, सैलरी में होगा सीधा असरस्मार्ट लाइटिंग से चमकेगा भारत! 2031 तक 24 अरब डॉलर पार करेगा स्मार्ट होम मार्केटकैबिनेट का बड़ा फैसला, नागपुर एयरपोर्ट बनेगा वर्ल्ड क्लास हब; यात्रियों को मिलेंगी नई सुविधाएंKharif MSP 2026: खरीफ फसलों की MSP में इजाफा, धान का समर्थन मूल्य ₹72 बढ़ाFMCG कंपनियों में निवेश का मौका, DSP म्युचुअल फंड के नए ETF की पूरी डीटेलUS-Iran War: चीन यात्रा से पहले ट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी, बोले- ‘डील करो वरना तबाही तय’

Utkarsh NBFC पहले दिन 92 प्रतिशत चढ़ा, शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले

Advertisement

Utkarsh का शेयर 48 रुपये पर बंद हुआ, जो उसके 25 रुपये के आईपीओ भाव की तुलना में 23 रुपये या 92 प्रतिशत तक की तेजी है।

Last Updated- July 21, 2023 | 11:47 PM IST
Market Capitalisation

उत्कर्ष स्मॉल फाइनैंस बैंक (NBFC) का बाजार मूल्य शुक्रवार को पहले दिन के कारोबार के दौरान करीब दोगुना हो गया। उत्तर प्रदेश के वाराणसी के इस ऋणदाता का शेयर 48 रुपये पर बंद हुआ, जो उसके 25 रुपये के आईपीओ भाव की तुलना में 23 रुपये या 92 प्रतिशत तक की तेजी है।

सायंट डीएलएम और आ​इडियाफोर्ज टेक्नोलॉजी के साथ उत्कर्ष एसएफबी इस महीने सूचीबद्ध हुईं कंपनियों में शामिल हो गई है। इन कंपनियों की शेयर कीमतों में 90 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई। सभी तीनों आईपीओ को शानदार अ​​भिदान मिला। उत्कर्ष एसएफबी के आईपीओ को 100 गुना अ​भिदान मिला और उसे 30,000 करोड़ रुपये मूल्य के आवेदन प्राप्त हुए थे।

Also read: RIL Q1 results: रिलायंस का नेट प्रॉफिट 11 फीसदी घटकर 16,011 करोड़ रुपये पर पहुंचा

आईपीओ में, उत्कर्ष एसएफबी ने नए शेयर जारी कर 500 करोड़ रुपये जुटाए हैं। ऋणदाता ने अपना व्यवसाय बढ़ाने के लिए ​टियर-1 पूंजी आधार मजबूत बनाने में इस रा​शि का इस्तेमाल करने की योजना बनाई है। बंद भाव पर, एसएफबी का मूल्यांकन 5,254 करोड़ रुपये है, जो पहली शेयर बिक्री के लिए निर्धारित 2,740 करोड़ रुपये के मूल्यांकन से ज्यादा है।

विश्लेषकों का कहना है कि निवेशक उत्कर्ष एसएफबी की मजबूत विकास संभावनाओं और दमदार मार्जिन की वजह से आक​र्षित हुए हैं। वित्त वर्ष 2023 में, बैंक की शुद्ध ब्याज आय (एनआईआई) सालाना आधार पर 44 प्रतिशत बढ़कर 1,529 करोड़ रुपये रही।

Advertisement
First Published - July 21, 2023 | 10:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement