facebookmetapixel
DSP MF का नया Multi Asset Omni FoF लॉन्च, ₹100 से इक्विटी-डेट-गोल्ड में डायनैमिक निवेश का मौकाRBI से बैंकों की गुहार: लोन ग्रोथ तेज, जमा सुस्त, लिक्विडिटी नियमों में ढील की मांगSEBI ने मार्केट इंटरमीडिएटरीज के लिए ‘फिट एंड प्रॉपर पर्सन’ फ्रेमवर्क में व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखाAMC Stocks में तेजी की गुंजाइश, ब्रोकरेज ने दिए 18–28% अपसाइड के टारगेट₹1,000 का लेवल टच करेगा ये Hotel Stock! मोतीलाल ओसवाल ने शुरू की कवरेज, 30% अपसाइड का टारगेटONGC, Oil India और BPCL क्यों बन रहे हैं ब्रोकरेज के फेवरेट? रिपोर्ट में 10% अपसाइड का संकेतInterest Rates: MPC में सरप्राइज नहीं होगा? नुवामा ने बताया RBI का अगला बड़ा दांव क्या हैAnthropic के नए टूल ने IT सेक्टर में मचाई खलबली! इंफोसिस से लेकर टीसीएस के शेयर धड़ाम, क्या करता है ये टूल ?Cement Sector: मांग और कीमतों में सुधार के बीच नुवामा की BUY कॉल, जेके सीमेंट बनी टॉप पिक25% उछलेगा अदाणी का यह शेयर, कंपनी की परफॉर्मेंस से ब्रोकरेज खुश; BUY की दी सलाह

6 हफ्तों में 85% की जबरदस्त उछाल, इस फार्मा स्टॉक ने निवेशकों को किया मालामाल!

सितंबर 2024 तिमाही (Q2FY25) में कंपनी का शुद्ध मुनाफा (PAT) दोगुना होकर 17 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल की इसी तिमाही में 8.1 करोड़ रुपये था।

Last Updated- December 18, 2024 | 6:49 PM IST
Budget 2024: India in final stages of introducing national policy to promote R&D in pharma-medical devices sectors

विम्टा लैब्स के शेयर बुधवार को 8% बढ़कर बीएसई पर 1,070.55 रुपये की नई ऊंचाई पर पहुंच गए। पिछले दो दिनों में शेयरों में 15% की तेजी आई है, जबकि इस दौरान बाजार कमजोर रहा। 8 नवंबर से अब तक, छह हफ्तों में विम्टा लैब्स के शेयरों में 85% की तेजी दर्ज की गई है। सितंबर 2024 तिमाही (Q2FY25) में कंपनी का शुद्ध मुनाफा (PAT) दोगुना होकर 17 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल की इसी तिमाही में 8.1 करोड़ रुपये था।

कंपनी की आय सालाना आधार (Y-o-Y) पर 26.4% बढ़कर 85.4 करोड़ रुपये रही। ब्याज, कर, मूल्यह्रास और अमोर्टाइजेशन से पहले की आय (EBITDA) 57.3% बढ़कर 30.6 करोड़ रुपये रही। वहीं, मार्जिन 704 बेसिस प्वाइंट्स बढ़कर 35.8% हो गया। यह मजबूत प्रदर्शन मुख्य रूप से कंपनी की फार्मास्युटिकल सेवाओं के कारण देखने को मिला।

डायग्नोस्टिक सेवाओं का कारोबार बेचा

विम्टा लैब्स ने डायग्नोस्टिक और पैथोलॉजिकल सेवाओं का कारोबार थायरोकेयर टेक्नोलॉजीज को बेच दिया है। इस कदम से कंपनी को अपने मुख्य कारोबार पर फोकस करने और रिसोर्सेज का बेहतर उपयोग करने में मदद मिली है, जिससे EBITDA मार्जिन में सुधार हुआ है।

कंपनी को उम्मीद है कि फार्मास्युटिकल सेवाएं आगे भी ग्रोथ करती रहेंगी। इसके अलावा, आने वाले तिमाहियों में फूड टेस्टिंग सेवाएं भी योगदान देंगी। कंपनी ने कहा कि उसकी नई लाइफ साइंसेज फैसिलिटी तीसरी तिमाही से चालू होगी।

उद्योग में मजबूत उपस्थिति

विशेषज्ञों का कहना है कि विम्टा लैब्स की मजबूत पहचान, स्थिर मुनाफा और संतुलित पूंजी प्रबंधन इसे भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन करने में मदद करेंगे। कंपनी ने FY24 की रिपोर्ट में कहा है कि नई लैब, विदेशी बाजारों में विस्तार और साझेदारी से कंपनी को आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। लेकिन बढ़ती लागत और नई लैब्स की बढ़ती संख्या से कीमतों पर दबाव पड़ सकता है।

कंपनी हैदराबाद के जीनोम वैली में 2 लाख वर्ग फुट की नई लैब बनाने के अंतिम चरण में है। यह बायोफार्मा, फूड और इलेक्ट्रॉनिक्स सेवाओं को बढ़ाएगी। फूड टेस्टिंग NABL की मंजूरी के बाद शुरू होगी। कंपनी का मजबूत ग्राहक बेस और सकारात्मक सोच उसे भविष्य में अधिक बाजार हिस्सेदारी दिलाएगी।

First Published - December 18, 2024 | 6:49 PM IST

संबंधित पोस्ट