facebookmetapixel
Advertisement
इन्फ्रास्ट्रक्चर निवेश में बड़ा कदम, केंद्र ला सकता है पहला मल्टी-सेक्टर ट्रस्टHDFC बैंक में हिस्सेदारी बढ़ाने की तैयारी, ICICI ग्रुप को मिली अहम मंजूरीStock Market Today: मिलेजुले वैश्विक संकेतों के बीच कैसी होगी शेयर बाजार की शुरुआत?Stocks To Watch Today: Lenskart से Federal Bank तक कई दिग्गज स्टॉक्स पर आज रहेगी नजर; चेक करें लिस्टअब नहीं चलेगा जबरन बीमा-MF बेचने का खेल, RBI ने कसा शिकंजाअकासा एयर को बड़ा झटका, सह-संस्थापक प्रवीण अय्यर का इस्तीफामुंबई को मिलेगा ‘अमैन’ का शानदार होटल, ओबेरॉय रियल्टी के साथ डील पक्कीव्यापार समझौतों से खुलेगा ‘विकसित भारत’ का रास्ता, ट्रंप टैरिफ के बीच अर्थव्यवस्था ने दिखाई मजबूतीEditorial: 2070 तक नेट जीरो के लिए नीति आयोग का महाप्लानAmazon का नया कीर्तिमान: 2025 में प्राइम मेंबर्स को मिली सुपरफास्ट डिलिवरी, 55 करोड़ पैकेट पहुंचे घर

डिविडेंड, बोनस, और स्टॉक-स्प्लिट! अगले हफ्ते ये 5 शेयर होंगे एक्स-डेट पर, जानिए कैसे आप उठा सकते हैं फायदा

Advertisement

एक्स-डेट वह तारीख होती है जब शेयर डिविडेंड, बोनस शेयर या अधिकार इश्यू जैसी कोई भी लाभ देने वाली योजना का लाभ नई खरीदी गई शेयरों पर लागू नहीं होता।

Last Updated- December 06, 2024 | 4:40 PM IST
ex-date

सीनीक एक्सपोर्ट्स (इंडिया), अच्युत हेल्थकेयर, श्रद्धा ए.आई. टेक्नोलॉजीज, क्वासर इंडिया और एक्सारो टाइल्स के शेयर अगले हफ्ते खास सुर्खियों में रहेंगे। क्योंकि इन कंपनियों ने डिविडेंड, बोनस इश्यू, या शेयर स्प्लिट जैसी घोषणा की है। ये सभी कंपनियां अगले हफ्ते एक्स-डेट पर ट्रेड करेंगी।

सीनीक एक्सपोर्ट्स (इंडिया)

सीनीक एक्सपोर्ट्स (इंडिया) 13 दिसंबर 2024 को एक्स-डिविडेंड पर ट्रेड करेगा। कंपनी ने 2023-24 के वित्तीय वर्ष के लिए 10% (1 रुपये प्रति शेयर) का अंतिम डिविडेंड घोषित किया है, जो शेयरधारकों की मंजूरी के बाद दिया जाएगा।

अच्युत हेल्थकेयर

अच्युत हेल्थकेयर के शेयर 10 दिसंबर 2024 को एक्स-डेट पर होंगे। कंपनी ने दो बड़े ऐलान किए हैं – एक तो 10 रुपये के एक शेयर को 1 रुपये के 10 शेयरों में विभाजित (स्प्लिट) किया जाएगा, और दूसरा, कंपनी 4:10 के अनुपात में बोनस शेयर भी जारी करेगी (यानी हर 10 मौजूदा शेयरों के बदले 4 नए बोनस शेयर मिलेंगे)। इसके लिए 10 दिसंबर को रिकॉर्ड डेट तय की गई है।

श्रद्धा ए.आई. टेक्नोलॉजीज

श्रद्धा ए.आई. टेक्नोलॉजीज भी 10 दिसंबर 2024 को एक्स-डेट पर ट्रेड करेगा। कंपनी ने अपने 5 रुपये के एक शेयर को 2 रुपये के शेयरों में विभाजित (स्प्लिट) करने की घोषणा की है। इसके लिए भी 10 दिसंबर को रिकॉर्ड डेट होगी।

एक्सारो टाइल्स

एक्सारो टाइल्स के शेयर 13 दिसंबर 2024 को एक्स-डेट पर होंगे। कंपनी ने अपने 10 रुपये के एक शेयर को 1 रुपये के 10 शेयरों में विभाजित (स्प्लिट) करने की घोषणा की है। रिकॉर्ड डेट 13 दिसंबर 2024 को तय की गई है।

क्वासर इंडिया

क्वासर इंडिया 11 दिसंबर 2024 को एक्स-डेट पर ट्रेड करेगा। कंपनी ने 42,82,00,000 नये शेयरों का Rights Issue जारी करने की घोषणा की है। इस राइट्स इश्यू के तहत हर 1 मौजूदा शेयर के बदले 8 नए शेयर दिए जाएंगे। इसके लिए 11 दिसंबर को रिकॉर्ड डेट तय की गई है।

एक्स-डेट क्या है?

एक्स-डेट वह तारीख होती है जब शेयर डिविडेंड, बोनस शेयर या अधिकार इश्यू जैसी कोई भी लाभ देने वाली योजना का लाभ नई खरीदी गई शेयरों पर लागू नहीं होता। यानी, अगर आप इन लाभों का फायदा उठाना चाहते हैं, तो आपको एक्स-डेट से पहले शेयर खरीदने होंगे।

Advertisement
First Published - December 6, 2024 | 4:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement