facebookmetapixel
Advertisement
ऑप्शन बाजार में नए एक्सचेंजों की एंट्री पर SEBI की रोक, कहा- पहले कैश मार्केट मजबूत करेंGold ETFs में रिकॉर्ड निवेश, पहली बार इक्विटी फंड्स से आगे निकली कीमती धातुओं की मांगकेविन वार्श के नामांकन पर बाजार की प्रतिक्रिया आश्चर्यजनक, अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर आशावादी बोफारूस में 1 करोड़ मजदूरों की भारी डिमांड: क्या भारतीय श्रमिकों के पास है विदेश में मोटी कमाई का मौका?अब UPI से सीधे बैंक खाते में आएगा PF का पैसा! टेस्टिंग हुई शुरू, जानें कब से उठा सकेंगे सुविधा का लाभशहरी सहकारी बैंकों के लिए बिना गारंटी वाले लोन की सीमा बढ़ाकर 20% करने का प्रस्तावबुलेट बनाने वाली कंपनी का मुनाफा 21% उछला, रॉयल एनफील्ड की बिक्री मजबूत; ₹958 करोड़ निवेश को मंजूरीTitan Q3 Results: 61% की जबरदस्त उछाल के साथ मुनाफा ₹1,684 करोड़ हुआ, रेवेन्यू ₹24,900 करोड़ के पारडीपफेक पर सरकार सख्त: 3 घंटे में हटाना होगा AI कंटेंट, 20 फरवरी से नए डिजिटल नियम लागूExplainer: ऑफिस में अब नहीं होगी मील की चिंता! ‘ईट नाउ पे लेटर’ से लंच ब्रेक बनेगा और भी खुशनुमा

Breakout Stocks: 26% तक तेजी को तैयार ये दो दिग्गज स्टॉक्स, देखें सपोर्ट और रेजिस्टेंस लेवल

Advertisement

Breakout Stocks: Asian Paints और Kalyan Jewellers के शेयरों में तेजी की उम्मीद, लेकिन कुछ स्तरों पर जोरदार रुकावट भी

Last Updated- July 03, 2025 | 1:59 PM IST
Blue-Chip Stocks

एशियन पेंट्स और कल्याण ज्वेलर्स के शेयरों में हाल ही में मजबूती देखी गई है, और दोनों स्टॉक्स लंबे समय बाद एक अहम तकनीकी स्तर यानी 200-डे मूविंग एवरेज (200-DMA) के पास पहुंच गए हैं। एशियन पेंट्स का शेयर आठ महीने बाद ₹2,447 के 200-DMA स्तर के करीब पहुंचा, जबकि कल्याण ज्वेलर्स करीब छह महीने बाद ₹595 के 200-DMA रेजिस्टेंस को टेस्ट करता दिखा। 200-DMA एक महत्वपूर्ण संकेतक होता है जो स्टॉक की लंबी अवधि की चाल को दर्शाता है। आम तौर पर अगर कोई शेयर इस स्तर से ऊपर ट्रेड करता है तो इसे पॉजिटिव माना जाता है, और नीचे रहने पर नेगेटिव संकेत होता है।

ALSO READ | HDFC Group Stocks: ₹5,800 तक जा सकते हैं ये शेयर! ट्रेडिंग से पहले जानें चार्ट क्या कह रहे हैं

अब जानते हैं चार्ट्स के मुताबिक दोनों शेयरों की स्थिति क्या कहती है।

Asian Paints

मौजूदा भाव: ₹2,445
संभावित टारगेट: ₹2,755
तेजी की संभावना: 12.2%
सपोर्ट स्तर: ₹2,420, ₹2,350, ₹2,305
रेजिस्टेंस स्तर: ₹2,488, ₹2,542, ₹2,670

जून के लो से अब तक एशियन पेंट्स में 12% से ज़्यादा की बढ़त देखी गई है। पिछले छह महीने से यह शेयर ₹2,198 के आसपास मौजूद 100-मंथ मूविंग एवरेज (100-MMA) पर सपोर्ट पाता रहा है। ये स्तर स्टॉक के लिए एक मजबूत नींव की तरह काम कर रहा है और आज तक कभी भी इसके नीचे क्लोजिंग नहीं दी गई है। अब जैसे ही शेयर 200-DMA के पास पहुंचा है, ₹2,488 और ₹2,542 के स्तर पर रुकावट देखी जा सकती है। अगर ये रुकावटें पार होती हैं, तो ₹2,670 और फिर ₹2,755 (100-वीक मूविंग एवरेज) तक का रास्ता खुल सकता है। नजदीकी सपोर्ट ₹2,420 और ₹2,350 पर है, जबकि मज़बूत सपोर्ट ₹2,305 पर माना जा रहा है। जब तक स्टॉक ₹2,305 के ऊपर बना रहता है, तब तक ट्रेंड पॉजिटिव माना जाएगा। CLICK HERE FOR THE CHART

ALSO READ | Nykaa Share Price: ₹1,213 करोड़ की डील के बाद शेयर 5% टूटा, बंगा परिवार ने बेची 2.1% हिस्सेदारी

Kalyan Jewellers

मौजूदा भाव: ₹578
संभावित टारगेट: ₹730
तेजी की संभावना: 26.3%
सपोर्ट स्तर: ₹540, ₹525
रेजिस्टेंस स्तर: ₹591, ₹613, ₹637, ₹657, ₹670

कल्याण ज्वेलर्स का शेयर अब दूसरी बार 200-DMA को पार करने की कोशिश कर रहा है। इससे पहले फरवरी 2025 में वह इस रेजिस्टेंस को पार नहीं कर पाया था। 23 जून 2025 को ₹502 का लो बनाने के बाद अब तक स्टॉक में 17% की रिकवरी आ चुकी है। अब यह सिर्फ 200-DMA नहीं, बल्कि ₹591 के 50-वीक मूविंग एवरेज (50-WMA) के भी सामने है, जो कि एक और मजबूत रुकावट है। इसके ऊपर ₹613 का अगला बड़ा रेजिस्टेंस है। जब तक ₹591-₹613 का जोन पार नहीं होता, तब तक इसमें गिरावट का खतरा बना रहेगा। हालांकि, ₹525 से ऊपर बने रहने तक ट्रेंड पॉजिटिव रहेगा। सपोर्ट ₹540 और ₹525 पर मौजूद हैं। अगर ऊपर की तरफ ब्रेकआउट होता है तो ₹637, ₹657 और ₹670 के स्तरों पर रुकावट के बाद स्टॉक ₹730 तक भी जा सकता है। CLICK HERE FOR THE CHART

Advertisement
First Published - July 3, 2025 | 1:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement