बाजार

इन 10 शेयरों में छिपा है मोटा मुनाफा! HDFC Bank, Adani Power जैसे स्टॉक्स पर Ventura की नज़र

वैश्विक टैरिफ संकट के बीच Ventura की निवेश सलाह: अगले दो साल में सुरक्षित और मजबूत पोर्टफोलियो बनाने के लिए इन 10 शेयरों पर करें दांव

Published by
देवांशु सिंगला   
Last Updated- April 09, 2025 | 11:54 PM IST

Ventura Securities की 9 अप्रैल की रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा 180 से ज्यादा देशों पर रेसिप्रोकल टैरिफ लगाने की घोषणा से अमेरिका में उपभोक्ता स्तर पर बड़ा झटका लग सकता है। वहीं निर्यात करने वाले देशों के लिए यह स्थिति सप्लाई ग्लट (अधिशेष आपूर्ति) की ओर ले जा सकती है, जिससे वैश्विक बाजारों में कीमतें गिरेंगी और डिमांड कमजोर होगी।

इस स्थिति से वैश्विक स्तर पर डिफ्लेशनरी माहौल बनने की आशंका जताई गई है, जो तब तक बना रह सकता है जब तक कोई नई आर्थिक व्यवस्था या पुनर्संतुलन सामने नहीं आता।

भारत को मिलेगा फायदा, क्योंकि हमारी अर्थव्यवस्था खपत आधारित है

भारत, जो खपत-आधारित अर्थव्यवस्था है, ऐसी वैश्विक अनिश्चितता में अपेक्षाकृत कम प्रभावित और सुरक्षित बना रहेगा। इसी संभावना को ध्यान में रखते हुए Ventura Securities ने ऐसे 10 शेयरों की पहचान की है जो अगले 24 महीनों में निवेशकों को एक मजबूत और ‘बुलेटप्रूफ’ पोर्टफोलियो बनाने में मदद कर सकते हैं।

Ventura Securities के अनुसार टॉप 10 शेयर

1. HDFC Bank

मौजूदा प्राइस: ₹1,768

टारगेट प्राइस: ₹2,350

अपसाइड पोटेंशियल: 33%

HDFC Bank का Credit Deposit Ratio (CDR) मर्जर के बाद 110% पहुंच गया है, जिससे लोन देने की रफ्तार धीमी हुई है लेकिन डिपॉजिट बढ़े हैं। इससे Net Interest Margin (NIM) में 10 बेसिस पॉइंट्स की गिरावट आई है और यह 3.6% पर आ गया है। FY24 से FY27 के बीच बैंक की AUM और डिपॉजिट में जबरदस्त ग्रोथ, एसेट क्वालिटी में सुधार और बेहतर मुनाफे की उम्मीद जताई गई है।

2. Fino Payments Bank

मौजूदा प्राइस: ₹217

टारगेट प्राइस: ₹856

अपसाइड पोटेंशियल: 295%

Fino Payments Bank का बिजनेस मॉडल तेजी से ग्रो कर रहा है। कंपनी का रेवेन्यू, ऑपरेटिंग प्रॉफिट और नेट अर्निंग्स FY24 से FY27 तक क्रमशः 28%, 38% और 34% की CAGR से बढ़ने का अनुमान है।

3. Bajaj Finance

मौजूदा प्राइस: ₹8,567

टारगेट प्राइस: ₹10,205

अपसाइड पोटेंशियल: 19.1%

कंपनी ने बीते 10 साल में 29% की AUM ग्रोथ दिखाई है। हालांकि क्रेडिट कॉस्ट एक चुनौती है, लेकिन आने वाले सालों में 25% की सालाना AUM ग्रोथ और टेक्नोलॉजी व रिस्क मैनेजमेंट पर फोकस से मजबूती की उम्मीद है।

4. Adani Power

मौजूदा प्राइस: ₹513

टारगेट प्राइस: ₹806

अपसाइड पोटेंशियल: 57.1%

FY24 में कंपनी का रेवेन्यू 29.9% और Ebitda 81% बढ़ा है। FY31 तक कंपनी 30.67 GW की नई क्षमता जोड़ने की योजना पर काम कर रही है। FY24-27 के बीच रेवेन्यू और Ebitda में क्रमशः 11.8% और 10.6% CAGR ग्रोथ की उम्मीद है।

5. Trent (Tata Group)

मौजूदा प्राइस: ₹4,770

टारगेट प्राइस: ₹6,300

अपसाइड पोटेंशियल: 32.1%

Trent ने FY23 से FY25 के बीच 45% की सेल्स CAGR दर्ज की है। Westside के 238 और Zudio के 635 स्टोर्स हैं। Beauty और Innerwear जैसी कैटेगरीज में विस्तार हो रहा है। Tesco के साथ Star Bazaar JV के जरिए ऑपरेशनल एफिशिएंसी बढ़ाने की योजना है।

6. Nippon Life India AMC

मौजूदा प्राइस: ₹557

टारगेट प्राइस: ₹694

अपसाइड पोटेंशियल: 24.6%

FY27 तक कंपनी ₹9.2 ट्रिलियन AUM हासिल करने की ओर अग्रसर है। इक्विटी AUM में 33.2% की CAGR ग्रोथ SIP और रिटेल इंफ्लो से हो सकती है। रेवेन्यू, Ebitda और नेट प्रॉफिट में 26%, 29% और 18% CAGR की उम्मीद है।

7. Indraprastha Gas (IGL)

मौजूदा प्राइस: ₹188

टारगेट प्राइस: ₹257

अपसाइड पोटेंशियल: 37%

FY27 तक कंपनी का रेवेन्यू ₹23,951 करोड़ पहुंच सकता है। CNG, PNG और इंडस्ट्रियल वॉल्यूम में 11.4% CAGR ग्रोथ का अनुमान है। Ebitda और नेट प्रॉफिट भी 24.5% और 23.3% की CAGR से बढ़ सकते हैं।

8. Krsnaa Diagnostics

मौजूदा प्राइस: ₹754

टारगेट प्राइस: ₹1,741

अपसाइड पोटेंशियल: 131%

कंपनी FY27 तक ₹1,297 करोड़ के रेवेन्यू लक्ष्य की ओर बढ़ रही है। यह ग्रोथ रेडियोलॉजी और पैथोलॉजी से आएगी। CAGR 27.9% रहने की उम्मीद है।

9. PN Gadgil Jewellers (PNG)

मौजूदा प्राइस: ₹520

टारगेट प्राइस: ₹768

अपसाइड पोटेंशियल: 47%

PNG Jewellers महाराष्ट्र में FY26 तक 12-15 नए स्टोर खोलने की योजना पर है। FY25 तक रेवेन्यू ₹10,156 करोड़ तक पहुंचने की संभावना है।

10. NBCC India

मौजूदा प्राइस: ₹83

टारगेट प्राइस: ₹93

अपसाइड पोटेंशियल: 11%

₹1 लाख करोड़ की ऑर्डर बुक और भारत सरकार के शहरी विकास प्रोजेक्ट्स से जुड़ाव की वजह से कंपनी की रेवेन्यू, Ebitda और नेट प्रॉफिट में FY25 तक क्रमशः 13%, 15% और 18% की वार्षिक ग्रोथ का अनुमान है।

First Published : April 9, 2025 | 11:54 PM IST