facebookmetapixel
SIP Calculation Explained: ₹2000 की SIP से बनाएं ₹18 लाख!जॉन क्लार्क, माइकल डेवोरेट और जॉन मार्टिनिस ने जीता 2025 का फिजिक्स नोबेल पुरस्कारइन 7 मिडकैप फंड को ब्रोकरेज ने बनाया टॉप पिक, 5 साल में ₹1 लाख के बना दिये ₹4 लाखइजराइल-हमास संघर्ष के दो साल: गाजा खंडहर, शांति अब भी दूरLG Electronics India IPO: पहले दिन मिला अच्छा रिस्पॉन्स, ग्रे मार्केट प्रीमियम 29%दो महीने में 50% उछला टेलीकॉम शेयर, 8 महीने के हाई पर पंहुचा; ₹10 से भी कम है शेयर का भावजियो पेमेंट्स बैंक लाया ‘सेविंग्स प्रो, जमा पर 6.5% तक ब्याज; साथ में मिलेंगे ये 4 फायदेवै​श्विक चुनौतियों के बावजूद रियल एस्टेट पर निवेशकों का भरोसा कायम, संस्थागत निवेश 5 साल के औसत से ज्यादाQ2 रिजल्ट से पहले TCS से लेकर Infosys तक – इन 4 IT Stocks में दिख रहा है निवेश का मौका, चार्ट से समझें ट्रेंडNew UPI Rule: 8 अक्टूबर से UPI पेमेंट में आएगा बायोमेट्रिक फीचर, सिर्फ PIN नहीं होगा जरूरी

म्युचुअल फंड का फंडा सेबी को समझाएगी समिति

Last Updated- December 07, 2022 | 6:40 AM IST

पूंजी बाजार नियामक संस्था सेबी (प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड) जल्द ही म्युचुअल फंडों के लिए एक सलाहकार समिति बनाएगी। यह जानकारी सेबी अध्यक्ष सी.बी. भावे ने बुधवार को दी।


मुंबई में भारतीय उद्योग परिसंघ की ओर से आयोजित सम्मेलन में भावे ने कहा कि म्युचुअल फंड के लिए महीने भर के अंदर एक सलाहकार समिति बनाने का इरादा है। यह समिति ठीक उसी तर्ज पर गठित की जाएगी, जैसी प्राथमिक और द्वितीयक बाजारों के लिए की गई है।

भावे ने कहा कि म्युचुअल फंड के लिए कोई समिति नहीं होने से कई तरह की परेशानियां आती हैं। इसके अलावा, सेबी को भी यह नहीं लगना चाहिए कि उसे हर क्षेत्र के बारे में पूरी जानकारी है। दरअसल, सेबी को उद्योगों के प्रतिनिधियों और निवेशकों से मशविरा करने की क्षमता विकसित करनी चाहिए।

First Published - June 19, 2008 | 12:08 AM IST

संबंधित पोस्ट