facebookmetapixel
Advertisement
Explainer: बैंक जमा से लेकर गाड़ी खरीदने तक, पैन कार्ड के नए नियम आने से और क्या-क्या बदल जाएगा?NPS के साथ अब मिलेगा हेल्थ कवर भी! स्वास्थ्य खर्चों के लिए बनेगा अलग ‘मेडिकल पेंशन’ फंडNew tax regime vs ELSS: क्या अब भी टैक्स सेविंग फंड में निवेश करना चाहिए?IDFC First Bank की खास सुविधा: अब FD पर मिलेगा क्रेडिट कार्ड, ऑनलाइन ट्रांजेक्शन पर 5% तक कैशबैक!HDFC Flexi Cap Fund ₹1 लाख करोड़ AUM पार करने वाला देश का तीसरा फंड, ₹1,000 की SIP ने बनाया करोड़पतिExplainer: 31 दिसंबर 2025 से पहले रिटायर कर्मचारियों की पेंशन 8वें वेतन आयोग के तहत नहीं बढ़ेगी?Lead-to-Buy home Cycle Shrink: अब मकान खरीदने में कम समय ले रहे हैं खरीदारएक साल में 50% टूट गया ये शेयर, ब्रोकरेज की चेतावनी – अभी और आ सकती है गिरावटAI Impact Summit: विदेशी मेहमानों के लिए ‘UPI One World’ लॉन्च, बिना बैंक खाते के कर सकेंगे पेमेंटHoli Special Train: त्योहार से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, दिल्ली से बिहार के लिए दौड़ेंगी स्पेशल ट्रेनें

ब्लॉक डील के बाद TCS का शेयर 4 फीसदी टूटा, समझिए Tata Sons का मास्टर स्ट्रोक

Advertisement

TCS Share Price: एक्सचेंज डेटा से पता चलता है कि TCS के लगभग 2.55 करोड़ इक्विटी शेयर BSE पर बदले गए। वहीं, NSE पर लगभग 89.31 लाख शेयरों का कारोबार हुआ।

Last Updated- March 19, 2024 | 7:50 PM IST
TCS

TCS Share Price: टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के शेयरों में मंगलवार को कारोबार में 4 फीसदी की गिरावट आई। टाटा ग्रुप (Tata Group) की होल्डिंग कंपनी टाटा संस (Tata Sons) ने ब्लॉक डील में IT कंपनी के लगभग 2.55 करोड़ शेयर बेचे। इस लेनदेन के बाद, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर TCS के शेयर 4 फीसदी टूटकर 3977.55 रुपये पर बंद हुए।

एक्सचेंज डेटा से पता चलता है कि TCS के लगभग 2.55 करोड़ इक्विटी शेयर BSE पर बदले गए। वहीं, NSE पर लगभग 89.31 लाख शेयरों का कारोबार हुआ। खरीददारों और विक्रेताओं के नामों का तुरंत पता नहीं चल पाया है। लेन-देन के बाद, टाटा संस की TCS में हिस्सेदारी 72 प्रतिशत से थोड़ी कम रह जाएगी।

कैलेंडर वर्ष 2024 में अब तक TCS ने 6 फीसदी की बढ़त हासिल कर बेंचमार्क इंडेक्स से बेहतर प्रदर्शन किया है, जबकि S&P BSE सेंसेक्स में 0.3 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। सोमवार, 18 मार्च को यह शेयर 4,254.45 रुपये की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया था।

Also read: शाकाहारी ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए Zomato ने लॉन्च किए दो नए फीचर्स

TCS के शेयरों में क्यों आई गिरावट?

टाटा ग्रुप की तरफ से ब्लॉक डील के माध्यम से हिस्सेदारी बिक्री को लेकर कोई आधिकारिक बयान अभी तक जारी नहीं किया गया है। हालांकि ऐसी अटकलें हैं कि टाटा संस का निर्णय ऋण कटौती के लक्ष्य और सेमीकंडक्टर्स जैसे बढ़ते क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं से प्रेरित हो सकता है।

इसके अलावा, NBFC पर रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा लगाए गए नियामक प्रतिबंधों को देखते हुए, यह बिक्री टाटा संस के आईपीओ की संभावना को रोकने के लिए एक रणनीतिक कदम भी हो सकता है।

RBI के नियमों के मुताबिक, यदि एक ‘मुख्य निवेश कंपनी’ के पास 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति नहीं है और वह पब्लिक फंड नहीं जुटाती है, तो यह “RBI की पकड़ से बड़ी सफाई से बच जाती है, और खुद को एक CIC और ‘अपर लेयर’ NBFC के रूप में मानने से मुक्त हो जाती है और उसे पब्लिक लिस्टिंग के लिए जाने की आवश्यकता नहीं है।”

वर्तमान में, टाटा संस RBI के साथ CIC के रूप में पंजीकृत है और इसे ‘अपर लेयर’ NBFC के रूप में वर्गीकृत किया गया है। इसका अर्थ है कि टाटा संस को IPO लाना पड़ सकता है। इसलिए ग्रुप हिस्सेदारी बेचकर अपनी संपत्ति कम करने का प्रयास कर रहा है।

Also read: TCS के बाद Tata Steel का भी ऐलान, नॉन कनवर्टिबल डिबेंचर के जरिये 2,700 करोड़ जुटाने का प्लान

ब्लॉक डील से टाटा संस 9,362 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टाटा संस को खुले बाजार में अपनी प्रमुख कंपनी TCS में 0.65 फीसदी हिस्सेदारी बेचनी थी। यह 4,001 रुपये के न्यूनतम मूल्य पर 2.34 करोड़ शेयर बेचेगा।

रिपोर्टों के अनुसार, टाटा संस ने विदेशी ब्रोकिंग कंपनियों सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स और जेपी मॉर्गन इंडिया को ब्लॉक डील के माध्यम से 2.34 करोड़ टीसीएस शेयर बेचने का आदेश दिया है, जो कंपनी के 0.65 प्रतिशत का प्रतिनिधित्व करता है। ब्लॉक डील से टाटा संस 9,362 करोड़ रुपये जुटाने में सक्षम होगी।

Advertisement
First Published - March 19, 2024 | 7:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement