facebookmetapixel
Advertisement
Stocks To Watch Today: Alkem, Dabur से KPIT तक कई बड़े अपडेट, आज इन शेयरों में रह सकती है जबरदस्त हलचलग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के अगले चरण की तैयारी, 10,000 सर्किट किमी ट्रांसमिशन नेटवर्क बनेगापश्चिम एशिया संकट से सबक, भारत को मजबूत करने होंगे तेल भंडार और घरेलू उत्पादनकैबिनेट ने ₹23,731 करोड़ की गोबरधन योजना को दी मंजूरी, CBG उत्पादन बढ़ाने पर जोरविकसित भारत के लिए 21 साल तक 9.25% विकास दर जरूरी: अशोक लाहिड़ी भारत के ई20 लक्ष्य पर ब्राजील का भरोसा, जैव ईंधन को बताया पर्यावरण और अर्थव्यवस्था के लिए जरूरीउदारीकरण के 35 साल: भारत ने चीन से पहले दवा बनानी शुरू की लेकिन अब चीन वर्षों आगेतकनीक के सहारे बाजार सुधार पर जोर, सेबी लाएगा सेतु पोर्टल और सिंगल विंडो सिस्टमनजारा टेक्नॉलजीज ने तरजीही इश्यू से 733.5 करोड़ रुपये जुटाए, नए CEO रेमंड स्टॉफर करेंगे सबसे बड़ा निवेशम्युचुअल फंड कंपनियों की नई रणनीति, अलग-अलग थीम पर फोकस करेंगी नई स्कीमें

Swiggy IPO: $15 बिलियन वैल्यूएशन का टार्गेट, क्विक कॉमर्स में विस्तार की योजना!

Advertisement

इस IPO के जरिए Swiggy की $1-1.2 बिलियन जुटाने की योजना है।

Last Updated- August 23, 2024 | 7:29 PM IST
Swiggy Q2 Results

भारतीय फूड डिलीवरी कंपनी Swiggy अपने आगामी IPO में लगभग $15 बिलियन का वैल्यूएशन टार्गेट बना रही है। इस IPO के जरिए उनकी $1-1.2 बिलियन जुटाने की योजना है। इस मामले से परिचित तीन लोगों ने यह जानकारी दी है। इस डील के साथ, Swiggy इस साल की सबसे बड़ी भारतीय IPO में से एक बन सकती है।

Swiggy भारत के ऑनलाइन रेस्तरां और कैफे फूड डिलीवरी क्षेत्र में ज़ोमैटो के साथ कंपटीशन करती है। दोनों कंपनियों ने नए “क्विक कॉमर्स” बूम पर बड़ा दांव लगाया है, जहां 10 मिनट में किराना और अन्य उत्पादों की डिलीवरी की जा रही है।

Swiggy को अप्रैल में अपने आईपीओ के लिए शेयरधारकों की मंजूरी मिली थी, जिससे वह $1.25 बिलियन तक जुटा सकती है। इसकी गोपनीय फाइलिंग को भारतीय बाजार नियामक से एक महीने के भीतर मंजूरी मिलने की उम्मीद है। मंजूरी मिलने के बाद कंपनी सार्वजनिक प्रॉस्पेक्टस दाखिल करेगी।

कंपनी का लक्ष्य लगभग $15 बिलियन का मूल्यांकन है, हालांकि अंतिम आंकड़ा बदल सकता है। Swiggy ने रॉयटर्स के सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि वह “किसी भी बाजार अटकलों” पर कॉमेंट नहीं कर सकती। 2022 में इनवेस्को के नेतृत्व में Swiggy की आखिरी फंडिंग में इसका मूल्यांकन $10.7 बिलियन किया गया था। एक सूत्र ने बताया कि Swiggy आईपीओ से मिलने वाली रकम का उपयोग अपने क्विक कॉमर्स इंस्‍टा‍मार्ट बिजनेस के विस्तार और ज़ोमैटो के साथ बेहतर कंपटीशन के लिए और अधिक गोदाम खोलने के लिए करना चाहती है।

ज़ोमैटो के शेयर 2021 में लिस्टिंग के बाद से दोगुने से अधिक हो चुके हैं और इसका बाजार वैल्यूएशन लगभग $28 बिलियन है। गोल्डमैन सैक्स ने अप्रैल में बताया था कि क्विक डिलीवरी का भारत के $11 बिलियन के ऑनलाइन ग्रोसरी बाजार में $5 बिलियन, या 45%, का हिस्सा है और इस सेगमेंट के 2030 तक बाजार का 70% हिस्सा हासिल करने की उम्मीद है।

रॉयटर्स ने जून में रिपोर्ट किया था कि Swiggy तेजी से अपने इंस्‍टा‍मार्ट बिजनेस पर फोकस कर रही है। Swiggy का फूड डिलीवरी बिजनेस प्रॉफिट में है, लेकिन ग्रोसरी डिलीवरी इंस्‍टा‍मार्ट बिजनेस अभी भी घाटे में है। कंपनी के पास 35 भारतीय शहरों में लगभग 550 ग्रोसरी गोदाम हैं। (रॉयटर्स के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - August 23, 2024 | 7:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement