facebookmetapixel
Advertisement
सेमीकंडक्टर चिप के लिए दुनिया को मिलेगा भारत का भरोसा, सप्लाई चेन में बड़ी भूमिका की तैयारी: PMसेमीकंडक्टर शेयरों की तेजी थमी तो भारत में बढ़ाएंगे निवेश, क्रिस्टोफर वुड ने जताया 15% रिटर्न की उम्मीदअमेरिका के 100 फीसदी शुल्क के खतरे के बीच भारत का रुख साफ, ऊर्जा सुरक्षा से समझौता नहींबॉम्बे हाउस में फिर शुरू हुआ बोर्डरूम ड्रामा: एन चंद्रशेखरन बने टाटा संस के चेयरमैन, नोएल टाटा ने किया विरोधटाटा इलेक्ट्रॉनिक्स का सेमीकंडक्टर सेक्टर में बड़ा दांव, नेक्सपीरिया समेत 5 से रणनीतिक साझेदारीजिलेट इंडिया से विज्ञापन विवाद में बॉम्बे शेविंग कंपनी ने हटाया नकली कोर्ट वाला ऐडजी एंटरटेनमेंट की नई रणनीति, कंटेंट मजबूत कर डिजिटल कारोबार को मुनाफे की राह पर ले जाने की तैयारीवैश्विक चिप विनिर्माण में उभर रहा भारत, 2030 तक 110 से 120 अरब डॉलर पहुंच सकता है बाजार1996 के बाद पहली बार एक दिन में छह कंपनियों की लिस्टिंग, चार के शेयरों में जबरदस्त उछाल भी दिखाUPI MDR में छूट की मांग लेकर पेट्रोल-डीजल डीलर पहुंचे तेल मंत्रालय, सरकार से की राहत की मांग

परिसंप​त्ति प्रबंधन कंपनियों के लिए मजबूत राह

Advertisement

दो सबसे बड़ी सूचीबद्ध कंपनियों HDFC AMC और निप्पॉन इंडिया एएमसी ने वित्त वर्ष 2024 की पहली तीन तिमाहियों में 20-20 प्रतिशत से ज्यादा की मुनाफा वृद्धि दर्ज की।

Last Updated- February 19, 2024 | 11:10 PM IST
HDFC AMC Share price

परिसंप​त्ति प्रबंधन कंपनियों (एएमसी) के शेयरों की कीमत संभावना को लेकर ब्रोकरों की राय बंटी है। हाल के मजबूत व्यावसायिक प्रदर्शन और वृद्धि के लिए दीर्घाव​धि राह से उनको मदद मिल सकती है मगर ऊंचे मूल्यांकन से ज्यादा तेजी की गुंजाइश थम सकती है।

दो सबसे बड़ी सूचीबद्ध कंपनियों एचडीएफसी एएमसी और निप्पॉन इंडिया एएमसी (एनएएम) ने वित्त वर्ष 2024 की पहली तीन तिमाहियों में 20-20 प्रतिशत से ज्यादा की मुनाफा वृद्धि दर्ज की। ऐसी मुनाफा वृद्धि अन्य दो सूचीबद्ध एएमसी आदित्य बिड़ला सनलाइफ (एबीएसएल) और यूटीआई के मामले में भी देखी गई (सितंबर तिमाही में इनका मुनाफा घट गया)।

ब्रोकरों का कहना है कि आगामी तिमाहियों में इन कंपनियों के मजबूत विकास की राह पर डटे रहने की संभावना है। हालांकि इनमें से कई का मानना है कि इस सकारात्मक उत्साह का असर शेयर कीमतों पर पहले ही दिख चुका है और इसलिए कम से कम दो बड़ी एएमसी के मामले में ज्यादा तेजी की संभावना सीमित है। कैलेंडर वर्ष 2023 में एचडीएफसी एएमसी का शेयर भाव करीब 47 प्रतिशत चढ़ा।

निप्पॉन इंडिया के मामले में यह वृद्धि 79 प्रतिशत पर रही। ब्लूमबर्ग के आंकड़ों से पता चलता है कि इस समय ये शेयर क्रम से 41.2 और 28.6 के पीई पर कारोबार कर रहे हैं जो उनके पांच वर्षीय औसत 35.9 और 27.4 से ज्यादा है। ऐ​क्सिस सिक्योरिटीज ने एनएएम को 585 रुपये के कीमत लक्ष्य के साथ ‘खरीदें’ रेटिंग दी है।

ब्रोकरेज फर्म का कहना है, ‘एनएएम इस समय सितंबर 2025 की अनुमानित आय के करीब 24 गुना पर कारोबार कर रही है। एयूएम वृद्धि में सुधार और पिछली ​तीन तिमाहियों में बाजार भागीदारी में लगातार वृद्धि के कारण हमने अपने एयूएम और राजस्व वृद्धि अनुमान बढ़ा दिए हैं।’

एचडीएफसी एएमसी को ‘बनाए रखें’ रेटिंग देने वाली बीओबी कैपिटल ने ऊंचे पीई मल्टीपल के साथ इसका कीमत लक्ष्य बढ़ाया है। बीओबी कैपिटल ने एक रिपोर्ट में कहा है, ‘कुल बाजार भागीदारी में सुधार, इ​क्विटी योजनाओं के प्रदर्शन में सुधार और अनुमान से बेहतर मुनाफे को ध्यान में रखकर हमने अपने मल्टीपल को अपग्रेड किया है।

हालांकि लि​क्विड और डेट एयूएम बाजार भागीदारी पर दबाव और पैतृक से कम संरक्षण चिंता का विषय है। सितंबर के अंत से शेयर में 30 प्रतिशत तेजी आने के बाद मूल्यांकन भी महंगा हो गया है जबकि सूचकांक में 10 प्रतिशत तेजी आई है।’ ब्रोकरों के अनुसार एकमात्र समस्या ​इ​क्विटी योजनाओं के बढ़ते आकार की वजह से प्र​तिफल पर दबाव से जुड़ी हुई है।

म्युचुअल फंड योजनाएं सेबी स्लैब के तहत निर्धारित टेलीस्कोपिक प्राइसिंग फॉर्मूले से जुड़ी होती हैं, जिसमें फंड आकार का उल्लंघन होने पर एमएफ को अपने शुल्क कम करने पड़ते हैं। ब्रोकरों के अनुसार एबीएसएल और यूटीआई को लगातार बाजार भागीदारी में गिरावट का सामना करना पड़ा है। खरीद रेटिंग देने वाले ब्रोकरों का मानना है कि एएमसी मजबूत वृद्धि की राह पर बनी रहेंगी।

Advertisement
First Published - February 19, 2024 | 11:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement