facebookmetapixel
Advertisement
एशिया-प्रशांत क्षेत्र के शीर्ष 5 व्यस्त हवाई अड्डों में शामिल हुआ IGI एयरपोर्ट, चांगी और इंचियोन को छोड़ा पीछेबंगाल की राजनीति का ‘चाणक्य’ मौन: पूर्व रेल मंत्री और TMC के दिग्गज रणनीतिकार मुकुल रॉय का निधनमुंबई को पछाड़ गुरुग्राम बना देश का नंबर 1 अल्ट्रा लग्जरी हाउसिंग मार्केट, बाजार ₹24,000 करोड़ के पारयूनिकॉर्न बनने की रफ्तार में 40 गुना उछाल, स्टार्टअप दुनिया में AI कंपनियों ने मचाया तहलकाऔपनिवेशिक छाप से मुक्ति! राष्ट्रपति भवन से हटी लुटियंस की प्रतिमा, उनकी जगह अब विराजे ‘राजाजी’2 दिन 25 सत्र 40 नेता: बिज़नेस स्टैंडर्ड ‘मंथन’ मंगलवार से शुरू, ‘भविष्य के लिए तैयार भारत’ पर होगी चर्चागुणवत्ता और पारदर्शी ऑडिट पर दवा नियामक का जोर; 1,500 एक्सपर्ट्स की करेगा नियुक्तिIDFC फर्स्ट बैंक ने हरियाणा सरकार के ₹590 करोड़ का भुगतान जल्द करने का आश्वासन दियापुराने घरों के पुनर्विकास पर टैक्स को लेकर बड़ी राहत, ITAT मुंबई ने संपत्ति मालिकों के पक्ष में सुनाया फैसलापीयूष गोयल का दावा: EU के कड़े नियमों का खर्च अब उठाएगी केंद्र सरकार, छोटे निर्यातकों को मिलेगी राहत

Comrade Appliances के शेयर की मार्केट में दमदार एंट्री, निवेशकों को मिला 61 फीसदी लिस्टिंग मुनाफा

Advertisement

कारोबार के पहले ही दिन इसके शेयरों का सफर BSE-SME पर 87 रुपये से शुरू हुआ।

Last Updated- June 13, 2023 | 1:45 PM IST
IGI IPO

Comrade Appliances IPO Listing: एयर कुलर्स और इलेक्ट्रिक गीजर्स बनाने वाली कंपनी कॉमरेड एप्लाएंसेज के शेयर आज घरेलू बाजार में लिस्ट हो गए। बाजार में एंट्री लेते ही इसके शेयरों ने रफ्तार पकड़ ली। निवेशकों को शेयर 54 रुपये के भाव पर जारी हुए थे। कारोबार के पहले ही दिन इसके शेयरों का सफर BSE-SME पर 87 रुपये से शुरू हुआ। इस तरह इसके IPO निवेशकों को लगभग 61 फीसदी का लिस्टिंग मुनाफा मिला। इससे पहले कंपनी के IPO को भी निवेशकों से शानदार रिस्पांस मिला था।

निवेशकों ने कॉमरेड एप्लाएंसेज के IPO को दिया था अच्छा रिस्पांस

कॉमरेड एप्लाएंसेज का IPO सब्सक्रिप्शन के लिए 31 मई से 5 जून के बीच खुला था। IPO के माध्यम से कंपनी की योजना 12 करोड़ रुपये जुटाने की थी। कंंपनी का IPO 77.25 गुना सब्सक्राइब हुआ, जिसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) का हिस्सा 21.86 गुना, गैर-संस्थागत निवेशकों (NII) का हिस्सा 162.67 गुना और रिटेल कैटेगरी में 72.08 गुना सब्सक्राइब हुआ था। कॉमरेड एप्लाएंसेज ने IPO के तहत 10 रुपये के अंकित मूल्य वाले 22.78 लाख नए शेयर जारी किए थे। जुटाए गए धन का उपयोग कंपनी वर्किंग कैपिटल और आम कॉरपोरेट जरूरतों को पूरा करने के लिए करेगी।

Advertisement
First Published - June 13, 2023 | 1:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement