facebookmetapixel
Advertisement
Stock Market: शेयर बाजार की 4 दिन की रैली खत्म! Sensex-Nifty क्यों गिरे?भारत बनेगा दुनिया का बड़ा Fuel Export Hub? तेल से होगी तगड़ी कमाई!Bharti Airtel Q1 Results: नए ग्राहकों और महंगे रिचार्ज प्लान से एयरटेल का मुनाफा 37% उछला, 1.49 करोड़ नए यूजर्स जुड़ेNykaa Q1 Results: मुनाफा 3.3 गुना बढ़कर ₹79.76 करोड़ हुआ, रेवेन्यू में भी 29% की जोरदार बढ़तExplainer: ₹1 करोड़ का रिटायरमेंट फंड अब पर्याप्त नहीं? एक्सपर्ट्स ने 30-40-50 उम्र वालों के लिए बताई सही रणनीतिNFO Alert: जियो ब्लैकरॉक का पहला ETF लॉन्च, ₹500 से टॉप-50 कंपनियों में निवेश का मौकाIncome Tax Return गलत भर दिया? Revised Return से मिनटों में ऐसे सुधारें अपनी ITREPFO मेंबर्स दें ध्यान! PF फंड-पेंशन का फायदा चाहते हैं तो तुरंत अपडेट करें अपनी जॉइनिंग और एग्जिट डेटघर खरीदने वालों की चांदी! कीमतें 127% तक बढ़ीं, किराये से कमाई भी हुई ज्यादारिटायरमेंट प्लानिंग होगी आसान! PensionBazaar ने Corporate NPS के लिए लॉन्च किया नया प्लेटफॉर्म

वित्त वर्ष 2025 में शेयरों से लगा झटका मगर सोना चमका

Advertisement

शेयर बाजार में शुरुआती बढ़त गिरी, सोने में 37.7% की तेजी, रुपये में हल्की नरमी

Last Updated- March 29, 2025 | 4:33 AM IST
Gold

वित्त वर्ष 2024-25 इक्विटी निवेशकों के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहा। पहली छमाही में शेयरों ने शानदार प्रदर्शन किया मगर दूसरी छमाही में उथल-पुथल मच गई जिससे बाजार ने शुरुआती बढ़त का अधिकांश हिस्सा गंवा दिया। पूरे वित्त वर्ष में बेंचमार्क निफ्टी 5.3 फीसदी और सेंसेक्स 7.5 फीसदी बढ़ा जो वित्त वर्ष 2023 के बाद सबसे कमजोर सालाना प्रदर्शन रहा। निफ्टी मिडकैप इस दौरान 7.5 फीसदी और स्मॉलकैप 5.4 फीसदी लाभ में रहा।

चालू वित्त वर्ष में सोने की चमक खूब बढ़ी। सोना 37.7 फीसदी बढ़कर 3,070 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया जो वित्त वर्ष 2008 के बाद से सबसे अच्छी तेजी है। बढ़ती वैश्विक अनिश्चितता के बीच निवेशकों ने सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने में खूब निवेश किया। वित्त वर्ष 2025 के दौरान रुपये में 2.1 फीसदी की नरमी आई। पिछले वित्त वर्ष में रुपया 1.5 फीसदी नरम हुआ था।

इस साल जनवरी से ही रुपये में गिरावट का रुख बना हुआ था मगर शेयर बाजार और डेट मार्केट में निवेश बढ़ने से मार्च में डॉलर के मुकाबले रुपये में भी मजबूती आई और इसने इस साल के अपने पूरे नुकसान की लगभग भरपाई कर ली। चालू वित्त वर्ष के पहले 6 महीनों में सेंसेक्स करीब 15 फीसदी चढ़ गया था।

मगर शेयरों के ऊंचे दाम के बीच सितंबर और दिसंबर तिमाही में कंपनियों की आय निराशाजनक रहने से विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने बिकवाली शुरू कर दी जिससे बाजार में उथल पुथल मच गई। विदेशी निवेशक दूसरी छमाही में 5 महीने शुद्ध बिकवाल रहे। वित्त वर्ष 2026 में बाजार की चाल कंपनियों के मुनाफे में संभावित सुधार और अमेरिकी व्यापार नीति में स्पष्टता पर निर्भर करेगी। वित्त वर्ष की शुरुआत में अस्थिरता दिख सकती है मगर दूसरी छमाही में बाजार सकारात्मक प्रगति कर सकता है।

Advertisement
First Published - March 29, 2025 | 4:33 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement