facebookmetapixel
BS Exclusive: खास घटना नहीं व्यापक बुनियाद पर बना है बजट- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमणभारत-जीसीसी मुक्त व्यापार समझौते की दिशा में बड़ी प्रगति, FTA वार्ता के लिए शर्तों पर हुआ करारIOCL Q3 Results: बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन और सरकारी मुआवजे से मुनाफा 6 गुना उछला, ₹13,502 करोड़ पर आयाजमीन से आमदनी बढ़ाने की कवायद में LIC, मुनाफा 17% बढ़कर ₹12,958 करोड़ रहासरकारी बैंकों का मुनाफा बढ़ा, मजबूत ट्रेजरी यील्ड ने नेट इंटरेस्ट इनकम की कमी पूरी कीIndia-US Trade Deal: कृषि के लिए नहीं खोला गया बाजार, बोले कृषि मंत्री चौहान किसानों के हित सुरक्षितEPFO इक्विटी निवेश में लाएगा डायवर्सिफिकेशन, नए सेक्टर और स्टाइल इंडेक्स में भी कदम रखने का विचारदेश भर में सरपट दौड़ेगी भारत टैक्सी, क्या ओला, उबर और रैपिडो को दे पाएगी कड़ी टक्करIndia-US Trade Deal: 4-5 दिन में करार की रूपरेखा जारी करने की तैयारी, संयुक्त बयान के बाद घटेगा शुल्करिलायंस ने वेनेजुएला से खरीदा 20 लाख बैरल तेल, 6.5 से 7 डॉलर सस्ते भाव पर हुई खरीदारी

Stocks to Watch today: Adani Green, Mazagon Dock, Torrent Power के शेयर पर आज रखें नजर

Last Updated- June 07, 2023 | 9:08 AM IST
Stocks To Watch Today

Stocks to Watch on Wednesday, June 7, 2023: सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को घरेलू शेयर बाजार की चाल स्टॉक के अपने व्यवहार पर निर्भर हो सकती है क्योंकि निवेशक कल भारतीय रिजर्व बैंक के रीपो रेट पर आने वाले फैसले का इंतजार कर रहे हैं।

सुबह 7:30 बजे SGX निफ्टी 28 अंक की बढ़त के साथ 18,707 पर था। एशियाई बाजार मिश्रित व्यापार कर रहे थे क्योंकि एशिया की नजर चीन के मई के व्यापार डेटा और रिजर्व बैंक ऑफ ऑस्ट्रेलिया के गवर्नर फिलिप लोवे के भाषण पर टिकी हुई है।

ऑस्ट्रेलिया में, S&P/ASX 200 0.14 फीसदी चढ़ा, जापान का निक्की 1.4 फीसदी गिरा और दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.3 फीसदी की बढ़त पर है।

वहीं, अमेरिका में S&P 500 इंडेक्स 0.2 फीसदी की बढ़त के साथ दस महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। डॉव जोंस और नैस्डैक कंपोजिट इंडेक्स 0.3 फीसदी तक चढ़े।

आज इन शेयरों पर रखें नजर

Adani stocks: एक्सचेंजों ने अदाणी ग्रुप की 10 में से तीन कंपनियों के लिए सर्किट सीमा को तत्काल प्रभाव से 5 फीसदी से बढ़ाकर 10 फीसदी कर दिया है। इनमें अदाणी ग्रीन एनर्जी, अदाणी विल्मर और अदाणी ट्रांसमिशन शामिल हैं।

इसके अलावा, 10 फीसदी सर्किट फिल्टर वाले अन्य उल्लेखनीय शेयरों में आदित्य बिड़ला सन लाइफ एएमसी, बीकाजी फूड्स इंटरनेशनल, क्लीन साइंस एंड टेक्नोलॉजी, जी आर इंफ्राप्रोजेक्ट्स, कीस्टोन रियल्टर्स, मैनकाइंड फार्मा, श्याम मेटालिक्स एंड एनर्जी और टेगा इंडस्ट्रीज शामिल हैं।

कुल मिलाकर, कुल 20 शेयरों में सर्किट संशोधन 2 फीसदी, 463 शेयरों में 5 फीसदी और 333 शेयरों में 10 फीसदी तक देखा गया है।

Bank of Maharashtra: बैंक ने अपने QIP (क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट) का सब्सक्रिप्शन बंद कर दिया है। बैंक ने 28.50 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के इश्यू प्राइस को मंजूरी दे दी है, जो निर्धारित 29.98 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के फ्लोर प्राइस पर 4.94 फीसदी की छूट है।

Torrent Power: कंपनी ने लगभग 27,000 करोड़ रुपये के निवेश पर 5,700 मेगावाट क्षमता की तीन पंप स्टोरेज हाइड्रो परियोजनाओं के विकास के लिए महाराष्ट्र सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। यह परियोजना 5 साल की अवधि में पूरी होगी।

NDTV: नई दिल्ली टेलीविजन लिमिटेड (एनडीटीवी) बुधवार से अल्पकालिक अतिरिक्त निगरानी ढांचे से बाहर निकल जाएगा।

Mazagon Dock Shipbuilders: जर्मनी और भारत भारतीय समुद्र के लिए डीजल पनडुब्बियों के निर्माण के लिए एक समझौते के करीब पहुंच रहे हैं। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, थिसेनक्रुप एजी की समुद्री शाखा और भारत की मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड ने भारतीय नौसेना के लिए छह पनडुब्बियों के निर्माण के लिए अनुमानित 5.2 अरब डॉलर की परियोजना के लिए संयुक्त रूप से बोली लगाने की संभावना है।

JSW Ispat Special Products: किरण मेनन ने कंपनी के मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) के पद से इस्तीफा दे दिया है। उनका इस्तीफा 5 जून, 2023 से प्रभावी हो गया है।

First Published - June 7, 2023 | 9:08 AM IST

संबंधित पोस्ट