facebookmetapixel
RBI से बैंकों की गुहार: लोन ग्रोथ तेज, जमा सुस्त, लिक्विडिटी नियमों में ढील की मांगSEBI ने मार्केट इंटरमीडिएटरीज के लिए ‘फिट एंड प्रॉपर पर्सन’ फ्रेमवर्क में व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखाAMC Stocks में तेजी की गुंजाइश, ब्रोकरेज ने दिए 18–28% अपसाइड के टारगेट₹1,000 का लेवल टच करेगा ये Hotel Stock! मोतीलाल ओसवाल ने शुरू की कवरेज, 30% अपसाइड का टारगेटONGC, Oil India और BPCL क्यों बन रहे हैं ब्रोकरेज के फेवरेट? रिपोर्ट में 10% अपसाइड का संकेतInterest Rates: MPC में सरप्राइज नहीं होगा? नुवामा ने बताया RBI का अगला बड़ा दांव क्या हैAnthropic के नए टूल ने IT सेक्टर में मचाई खलबली! इंफोसिस से लेकर टीसीएस के शेयर धड़ाम, क्या करता है ये टूल ?Cement Sector: मांग और कीमतों में सुधार के बीच नुवामा की BUY कॉल, जेके सीमेंट बनी टॉप पिक25% उछलेगा अदाणी का यह शेयर, कंपनी की परफॉर्मेंस से ब्रोकरेज खुश; BUY की दी सलाह₹1,100 के पार पहुंचा झींगा कारोबार से जुड़ा स्टॉक, दो दिन में 35 फीसदी उछला

Stocks To Watch Today: Infosys, Dr Reddy’s से लेकर Reliance तक; आज इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजर

Stocks To Watch Today: Infosys, Dr Reddy’s, Tata Consumer, Bajaj Housing Finance, BEML, Inox Wind जैसे स्टॉक्स पर आज रहेगा खास फोकस

Last Updated- July 24, 2025 | 7:15 AM IST
Stocks To Watch
Representative Image

Stocks To Watch Today, July 24: भारतीय शेयर बाजार में आज (गुरुवार) हलचल देखने को मिल सकती है, क्योंकि कई कंपनियों के  तिमाही नतीजे जारी हो सकते हैं। इसके अलावा, फंडरेज़िंग प्लान्स, अधिग्रहण और नए ऑर्डर्स से निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ी है।

ऐसे में Infosys, Dr Reddy’s, Tata Consumer, Bajaj Housing Finance, BEML, Inox Wind जैसे स्टॉक्स पर खास फोकस रहेगा।

आइए जानते हैं आज किन-किन शेयरों पर नजर रखी जा सकती है…

आज आएंगे इन कंपनियों के रिजल्ट्स:

Bajaj Finance, Nestle India, SBI Life Insurance, Canara Bank, ACC, Aditya Birla Sun Life AMC, Adani Energy Solutions, APL Apollo Tubes, CG Power, Coromandel International, Cyient, Hexaware, Indian Energy Exchange, Indian Bank, Motilal Oswal, Mphasis, REC, Tanla Platforms, Trident, Ujjivan Small Finance Bank, UTI AMC

Bajaj Housing Finance 

Bajaj Finance की सब्सिडियरी कंपनी Bajaj Housing Finance ने मजबूत तिमाही प्रदर्शन किया है। अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी की Net Interest Income (NII) 33.4% बढ़कर ₹887 करोड़ पहुंच गई है। इसी दौरान कंपनी का शुद्ध मुनाफा (Net Profit) 21% बढ़कर ₹583 करोड़ रहा है।

कंपनी की एसेट क्वालिटी भी बेहतर रही —

  • Gross NPA: 0.3%

  • Net NPA: 0.13%

  • Stage 3 Coverage: 56%

Dr Reddy’s

फार्मा सेक्टर की दिग्गज कंपनी Dr Reddy’s Laboratories ने भी तगड़ा प्रदर्शन किया है। जून तिमाही में कंपनी की कुल आय ₹8,542 करोड़ रही, जो पिछले साल इसी तिमाही में ₹7,672.7 करोड़ थी। वहीं शुद्ध मुनाफा मामूली बढ़त के साथ ₹1,417.8 करोड़ रहा, जो पिछले साल ₹1,392 करोड़ था।

Reliance 

Welspun Corp ने अपनी 9.9% हिस्सेदारी ₹54.70 करोड़ में Nauyaan Tradings को बेच दी है, जो कि Reliance Strategic Business Ventures की एक सब्सिडियरी है। इस डील के बाद Nauyaan Tradings की Nauyaan Shipyard में हिस्सेदारी बढ़कर 93.9% हो गई है। वहीं Welspun Corp के पास अब सिर्फ 6.1% हिस्सेदारी बची है।

Inox Wind 

Inox Wind ने 10.41 करोड़ इक्विटी शेयर राइट्स बेसिस पर जारी करने की मंजूरी दे दी है, जिसकी कुल वैल्यू ₹1,249.33 करोड़ होगी। राइट्स इश्यू का प्राइस ₹120 प्रति शेयर रखा गया है। इसके लिए रिकॉर्ड डेट 29 जुलाई तय की गई है, यानी इस तारीख तक जिनके पास कंपनी के शेयर होंगे, वही इस राइट्स इश्यू में हिस्सा ले सकेंगे।

SpiceJet

Plutus Wealth Management LLP ने SpiceJet में 1.73% और हिस्सेदारी खरीदी है। ये डील ₹38.12 प्रति शेयर की दर से ₹93.39 करोड़ में हुई। वहीं, Discovery Global Opportunity Mauritius ने अपनी पूरी 2.2% हिस्सेदारी बेच दी, जिसकी वैल्यू ₹118.8 करोड़ रही। यह डील ₹38.14 प्रति शेयर की दर से हुई।

IndusInd Bank

IndusInd Bank के बोर्ड ने ₹30,000 करोड़ तक फंड जुटाने की मंजूरी दी है। यह फंड बैंक डेट या इक्विटी इंस्ट्रूमेंट्स के जरिए जुटाएगा, जिसमें ADR, GDR और QIP जैसे ऑप्शन शामिल होंगे। इसके लिए जरूरी रेगुलेटरी मंजूरी ली जाएगी।

Renault-Nissan

Renault-Nissan Automotive India Pvt Ltd (RNAIPL) में Nissan की 51% हिस्सेदारी खरीदने के बाद Renault अब किसी नए पार्टनर की तलाश में नहीं है। कंपनी फिलहाल चेन्नई स्थित अपने प्लांट की पूरी कैपेसिटी का इस्तेमाल करना चाहती है। अभी वो सिर्फ 50% क्षमता का ही यूज़ कर रही है, जिसमें घरेलू मार्केट के लिए गाड़ियां बनाना, एक्सपोर्ट करना और कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग शामिल हैं।

Renault ने बुधवार को अपनी नई Triber लॉन्च की है, जिसकी कीमत ₹6.2 लाख से ₹8.4 लाख के बीच है। पिछले पांच सालों में यह कंपनी की पहली बड़ी लॉन्चिंग है।

Renault India एक इंटीग्रेटेड मॉडल पर काम करती है जिसमें डिजाइन, इंजीनियरिंग, मैन्युफैक्चरिंग और सेल्स-सर्विस नेटवर्क सब शामिल हैं। कंपनी के MD वेंकटराम मामिलापल्ले ने कहा कि Renault India बाकी इंडियन ऑटो कंपनियों की तरह ही काम करती है और फिलहाल किसी नए पार्टनर की जरूरत नहीं है।

Infosys

इन्फोसिस ने अप्रैल-जून तिमाही में 8.7% की बढ़त के साथ ₹6,921 करोड़ का नेट प्रॉफिट दर्ज किया है। कंपनी को ये फायदा पुराने टैक्स मामलों में ₹327 करोड़ की ब्याज आय और ₹101 करोड़ के टैक्स रिवर्सल की वजह से हुआ है। हालांकि, पिछली तिमाही यानी जनवरी-मार्च 2025 के मुकाबले नेट प्रॉफिट में 1.6% की हल्की गिरावट देखी गई।

तिमाही के दौरान कंपनी की कुल इनकम 7.5% बढ़कर ₹42,279 करोड़ हो गई। कमजोर इकॉनमी के बावजूद फाइनेंशियल सर्विस और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर से अच्छे डील्स मिलने से कमाई को मजबूती मिली। पिछली तिमाही के मुकाबले इनकम में 3.3% की ग्रोथ रही।

कंपनी के ये नतीजे ब्लूमबर्ग के अनुमान से बेहतर रहे। ब्लूमबर्ग ने ₹6,778 करोड़ के प्रॉफिट और ₹41,724 करोड़ की इनकम का अंदाजा लगाया था।

इन्फोसिस ने तिमाही में 3.8 बिलियन डॉलर के बड़े डील्स साइन किए हैं। इसी वजह से कंपनी ने अपने फुल ईयर ग्रोथ गाइडेंस का निचला स्तर 0% से बढ़ाकर 1% कर दिया है, जबकि ऊपरी स्तर अब भी 3% पर बना हुआ है।

First Published - July 24, 2025 | 7:08 AM IST

संबंधित पोस्ट