facebookmetapixel
Stocks to Watch today: RIL से लेकर Paytm और Tata Power तक, ट्रेड डील के बाद मंगलवार को इन स्टॉक्स पर रखे नजरIndia US Trade Deal: बाजार की दिशा बदली, जानिए क्यों एक्सपर्ट्स इस डील को ‘गेम चेंजर’ बता रहे हैंStock Market Today: गिफ्ट निफ्टी से तूफानी तेजी के संकेत, यूएस ट्रेड डील से आज झूम उठेगा बाजार ?भारत को बड़ी राहत, अमेरिका ने घटाया टैरिफपूर्व सेना प्रमुख नरवणे के अप्रकाशित संस्मरणों पर हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगितबैंकिंग सुधार समिति की रूपरेखा जल्द, बीमा में 100% FDI को वैश्विक दिलचस्पी: एम नागराजूविनिवेश की रफ्तार से बनेगा राजस्व का रास्ता, बजट के बाद बोलीं निर्मला सीतारमणAir India के बोइंग 787 में ईंधन नियंत्रण स्विच में खामी, लंदन-बेंगलूरु उड़ान रोकी गईEditorial: संघीय संतुलन, राज्यों की हिस्सेदारी और राजकोषीय अनुशासन की कठिन कसौटीबजट 2026-27: कर प्रोत्साहन और सख्त राजकोषीय गणित ने विकास अनुमानों की परीक्षा ली

2 साल में 1136% रिटर्न! अब पहली बार स्टॉक स्प्लिट और डिविडेंड का तोहफा, सितंबर में रिकॉर्ड डेट

Fischer Medical Ventures ने सितंबर 2025 के लिए स्टॉक स्प्लिट और डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट तय कर दी है। कंपनी ने पहली बार ऐसा कदम उठाया है।

Last Updated- September 05, 2025 | 9:24 AM IST
Stock Split

मेडिकल उपकरण बनाने और सप्लाई करने वाली कंपनी Fischer Medical Ventures Ltd ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए अपने निवेशकों को पहली बार फाइनल डिविडेंड देने का ऐलान किया है। कंपनी ने प्रति शेयर ₹0.05 का डिविडेंड घोषित किया है। इसके लिए 22 सितंबर 2025 की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया गया है। यानी इस दिन तक जिन निवेशकों के पास कंपनी के शेयर होंगे, वे इस डिविडेंड के हकदार होंगे।

Fischer Medical Ventures स्टॉक स्प्लिट का फैसला

कंपनी ने शेयरों को निवेशकों के लिए और सुलभ बनाने के मकसद से स्टॉक स्प्लिट का भी ऐलान किया है। मौजूदा ₹10 फेस वैल्यू वाले एक शेयर को स्प्लिट कर ₹1 फेस वैल्यू के 10 शेयर बना दिए जाएंगे। इस स्टॉक स्प्लिट के लिए कंपनी ने 12 सितंबर 2025 को रिकॉर्ड डेट रखा है। यह कंपनी का पहला ऐसा कदम है, जिससे छोटे निवेशकों की भागीदारी और बढ़ सकती है।

यह भी पढ़ें: 1 साल में 34% टूटा Wind energy stock शेयर, ब्रोकरेज ने दिया ₹190 का टारगेट

Fischer Medical Ventures शेयर प्राइस और परफॉर्मेंस

गुरुवार को कंपनी का शेयर बीएसई पर ₹1095.75 पर बंद हुआ, जो पिछले दिन की तुलना में लगभग 1.49% ऊंचा है। शेयर ने पिछले एक साल में करीब 76% का शानदार रिटर्न दिया है। वहीं, लंबी अवधि में इसके प्रदर्शन ने निवेशकों को हैरान कर दिया है। पिछले 2 साल में कंपनी का शेयर 1136%, 3 साल में 1612%, 5 साल में 2442%, और 10 साल में आश्चर्यजनक 32318% तक बढ़ चुका है।

First Published - September 5, 2025 | 9:24 AM IST

संबंधित पोस्ट