facebookmetapixel
Adani Ports Q3 Results: तीसरी तिमाही में मुनाफा 21% बढ़ा, 3043 करोड़ रुपये पहुंचा; शेयर 9% उछलाHyundai Motors Share: Q3 में 6% बढ़ा मुनाफा, अब स्टॉक में आएगा तेजी? एमके ग्लोबल ने बतायाIndia-US ट्रेड डील से रुपये को मिली पावर, डॉलर के मुकाबले 119 पैसे उछलाUS Tariffs: भारत पर टैरिफ घटकर 18%, जानिए पाकिस्तान, बांग्लादेश और चीन पर कितना टैक्सभारत-US ट्रेड डील से अदाणी ग्रुप को कितना फायदा? जान लें स्टॉक्स का हालIndia US trade deal: अमेरिका से भारत को ज्यादा कृषि उत्पादों का होगा निर्यात, रूस के खिलाफ कार्रवाई में मिलेगी मदद- US टॉप लीडर्सIndia US Trade Deal: ट्रेड डील से इन 15 स्टॉक्स को होगा सीधा फायदा, लिस्ट में अदाणी ग्रुप की 2 कंपनियों का भी नामIPO के बाद दौड़ा ICICI प्रूडेंशियल AMC, डेढ़ महीने में निवेशकों को 44% फायदाIndia-US ट्रेड डील के बाद शेयर बाजार में कहां बनेंगे पैसे? ब्रोकरेज ने बताए पसंदीदा सेक्टरUS-India Trade Deal: टैरिफ कट का बड़ा असर, फार्मा से IT तक इन 5 सेक्टरों के स्टॉक्स में दिखेगी तेजी

Stock Split: 5 साल में ₹1 लाख को ₹6.72 लाख बनाने वाली कंपनी के शेयर अब होंगे सस्ते, निवेशकों के पास बड़ा मौका

स्टॉक स्प्लिट के लिए एक्स-डेट 31 जनवरी, 2025 तय की गई है।

Last Updated- January 14, 2025 | 5:10 PM IST
Stock Split

Mohite Industries stock split: टेक्सटाइल इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी मोहिते इंडस्ट्रीज (Mohite Industries) ने निवेशकों को जबरदस्त तोहफा दिया है। कंपनी ने अपने शेयरों का स्टॉक स्प्लिट करने का ऐलान किया है, जिससे छोटे निवेशकों को इसमें निवेश करना और आसान हो जाएगा। कंपनी ने बताया कि 10:1 के अनुपात में स्टॉक स्प्लिट किया जाएगा। मतलब, अगर आपके पास 1 शेयर है, तो वह अब 10 शेयरों में बदल जाएगा। फिलहाल, एक शेयर की फेस वैल्यू ₹10 है, जो अब घटकर ₹1 हो जाएगी।

जरूरी तारीख याद रखें

स्टॉक स्प्लिट के लिए एक्स-डेट 31 जनवरी, 2025 तय की गई है। इस तारीख तक जिन निवेशकों का नाम कंपनी के रिकॉर्ड में होगा, वही इस फायदे का हिस्सा बन पाएंगे। शेयरधारकों ने 21 दिसंबर, 2024 को पोस्टल बैलेट के जरिए इसे मंजूरी दी है।

मोहिते इंडस्ट्रीज: पिछले कुछ सालों में शानदार प्रदर्शन

मोहिते इंडस्ट्रीज ने अपने निवेशकों को बेहतरीन रिटर्न दिया है। पिछले पांच सालों में कंपनी के शेयरों ने 572% का शानदार रिटर्न दिया है, यानी जिसने ₹1 लाख का निवेश किया था, उसका पैसा बढ़कर ₹6.72 लाख हो गया। पिछले एक साल में भी इसने 45% की ग्रोथ दर्ज की है, जिससे ₹1 लाख का निवेश ₹1.45 लाख हो गया। हालांकि, इस महीने शेयर में 1% की हल्की गिरावट देखी गई है।

आज बाजार बंद होने तक शेयर की कीमत 1.98 फीसदी की गिरावट के साथ ₹58.30 थी। इसने 52 सप्ताह का हाई ₹163.45 और लो ₹33 छुआ है। कंपनी का मार्केट कैप ₹119.55 करोड़ है।

Also Read: Bonus Share: 1 शेयर पर 1 फ्री शेयर देगी यह कंपनी, दमदार तिमाही रिजल्ट के बाद निवेशकों को मिला तोहफा

डिविडेंड देने में भी आगे

मोहिते इंडस्ट्रीज ने अब तक 5 बार डिविडेंड दिया है। इनमें सितंबर 2011 और नवंबर 2010 में ₹0.50 प्रति शेयर, सितंबर 2007 में ₹1.00 प्रति शेयर जैसे बड़े डिविडेंड शामिल हैं। 1990 में शुरू हुई यह कंपनी कोल्हापुर, महाराष्ट्र में स्थित है। कंपनी कपास के धागे और ग्रे निटेड फैब्रिक बनाती है। टेक्सटाइल के साथ-साथ इसका हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट भी है, जो राधानगरी, कोल्हापुर में चलता है।

First Published - January 14, 2025 | 5:07 PM IST

संबंधित पोस्ट