Stock Market Today, Nov 21: गुरुवार के सेशन में बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी और सेंसेक्स को नजर वैश्विक बाजारों से मिल रहे संकेतों पर टिकी होगी। गिफ्ट निफ्टी फ्यूचर्स सुबह 6:35 बजे 92.7 अंक बढ़कर 23,627.5 पर कारोबार कर रहा था, जो बाजारों के लिए पॉजिटिव शुरुआत का संकेत है।
बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स 19 नवंबर को सात दिनों की गिरावट का सिलसिला समाप्त करने के बाद निशान में बंद हुए थे। सेंसेक्स जहां 0.31 फीसदी बढ़कर 77,578.38 पर बंद हुआ वहीं निफ्टी 0.28 फीसदी बढ़कर 23,518.50 पर बंद हुआ। शेयर बाजार 20 नवंबर को महाराष्ट्र में वोटिंग के चलते बंद थे।
घरेलू स्तर पर क्या संकेत
निवेशक अदाणी ग्रुप के स्टॉक्स (Adani Group Stocks), नए एफएंडओ नियमों के लागू होने, एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी आईपीओ के दूसरे दिन, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव घटनाक्रम और निफ्टी 50 समाप्ति पर करीब से नजर रखेंगे।
अमेरिकी अभियोजकों के अनुसार, अमेरिकी एसईसी द्वारा कथित अरबों डॉलर की रिश्वतखोरी और धोखाधड़ी योजना में उनकी भूमिका के लिए भारतीय समूह के अध्यक्ष गौतम अदानी और सात अन्य लोगों को दोषी ठहराए जाने के बाद अदानी समूह के शेयरों पर आज फोकस रहने की उम्मीद है।
वहीं, सेबी ने फ्यूचर्स एंड ऑप्शन (F&O) सेगमेंट में अत्यधिक सौदेबाजी को कम करने के उद्देश्य से छह प्रमुख उपाय पेश किए हैं। इन नए नियमों को 20 नवंबर, 2024 को लागू होना था। नए नियम 20 नवंबर को अवकाश के कारण गुरुवार, 21 नवंबर, 2024 को लागू होंगे।
जिंका लॉजिस्टिक्स आईपीओ आज होगा लिस्ट
जिंका लॉजिस्टिक्स आईपीओ (मेनलाइन) और ओनिक्स बायोटेक आईपीओ (एसएमई) आज शेयर बाजार में लिस्ट होंगे। अन्य अपडेट में एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी आईपीओ को पहले दिन 33 प्रतिशत सब्सक्राइब किया गया। मांग मुख्य रूप से रिटेल निवेशकों से देखने को मिली, जिन्होंने ऑफर पर 1.33 गुना शेयरों को सब्सक्राइब किया।