facebookmetapixel
वेनेजुएला संकट: भारत के व्यापार व तेल आयात पर भू-राजनीतिक उथल-पुथल से फिलहाल कोई असर नहींसोमनाथ मंदिर: 1026 से 2026 तक 1000 वर्षों की अटूट आस्था और गौरव की गाथाT20 World Cup: भारत क्रिकेट खेलने नहीं आएगी बांग्लादेश की टीम, ICC से बाहर मैच कराने की मांगसमान अवसर का मैदान: VI को मिलने वाली मदद सिर्फ उसी तक सीमित नहीं होनी चाहिए1985–95 क्यों आज भी भारत का सबसे निर्णायक दशक माना जाता हैमनरेगा भ्रष्टाचार का पर्याय बना, विकसित भारत-जी राम-जी मजदूरों के लिए बेहतर: शिवराज सिंह चौहानLNG मार्केट 2025 में उम्मीदों से रहा पीछे! चीन ने भरी उड़ान पर भारत में खुदरा बाजार अब भी सुस्त क्यों?उत्पाद शुल्क बढ़ते ही ITC पर ब्रोकरेज का हमला, शेयर डाउनग्रेड और कमाई अनुमान में भारी कटौतीमझोले और भारी वाहनों की बिक्री में लौटी रफ्तार, वर्षों की मंदी के बाद M&HCV सेक्टर में तेजीदक्षिण भारत के आसमान में नई उड़ान: अल हिंद से लेकर एयर केरल तक कई नई एयरलाइंस कतार में

Closing Bell: रिकॉर्ड ऊंचाई से फिसला शेयर बाजार, Sensex 82,900 से नीचे आया, Nifty में भी गिरावट

Stock Market: सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 19 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। अदाणी पोर्ट्स, ITC, भारती एयरटेल, NTPC और मारुति सेंसेक्स के टॉप-5 लूजर्स रहे।

Last Updated- September 13, 2024 | 4:07 PM IST
Nifty50

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में दो दिन से जारी तेजी पर आज ब्रेक लग गया। शुक्रवार को इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स, सेंसेक्स और निफ्टी हल्की गिरावट के साथ रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे फिसल गए।

30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 71.77 अंक या 0.09 प्रतिशत की गिरावट लेकर 82,890.94 पर बंद हुआ। सेंसेक्स में आज 82,653.22 और 83,092.93 के रेंज में कारोबार हुआ।

वहीं, दूसरी तरफ एनएसई निफ्टी 32.40 अंक या 0,13 प्रतिशत टूटकर 25,356.50 पर बंद हुआ। निफ्टी में आज 25,292.45 और 25,430.50 के रेंज में कारोबार हुआ।

सेंसेक्स के टॉप-5 गेनर्स

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 11 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। बजाज फाइनैंस, बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक और टाटा स्टील सेंसेक्स के टॉप-5 गेनर्स रहे। इसके अलावा, टेक महिंद्रा, टाटा मोटर्स, SBI, HCL टेक, नेस्ले इंडिया और TCS के शेयर लाभ में रहे।

सेंसेक्स के टॉप-5 लूजर्स

वहीं दूसरी तरफ, सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 19 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। अदाणी पोर्ट्स, ITC, भारती एयरटेल, NTPC और मारुति सेंसेक्स के टॉप-5 लूजर्स रहे। इसके अलावा, एशियन पेंट्स, सन फार्मा, रिलायंस, HUL, कोटक बैंक, इंफोसिस, L&T, पावर ग्रिड, JSW स्टील, M&M, अल्ट्राटेक सीमेंट, HDFC बैंक, ICICI बैंक और टाइटन के शेयर नुकसान में रहे।

Also read: SEBI चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच का आया ताजा बयान, अगोरा एडवाइजरी से ICICI Bank तक…सभी आरोपों का दिया जवाब

ग्लोबल मार्केट की चाल पर एक नजर

एशियाई बाजारों में, टोक्यो और शंघाई लाल रंग पर बंद हुए, जबकि सियोल और हांगकांग हरे निशान पर बंद हुए। दोपहर में, यूरोपीय बाजार बढ़त पर कारोबार कर रहे थे। गुरुवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए।

पिछले सत्र में शेयर बाजार ने बनाया था नया रिकॉर्ड

पिछले कारोबारी सत्र यानी गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 1 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त के साथ रिकॉर्ड हाई पर बंद हुए थे। कल सेंसेक्स ने दिन में कारोबार के दौरान पहली बार 83,000 के लेवल को पार किया। निफ्टी भी रिकॉर्ड हाई पर बंद हुआ था।

गुरुवार को सेंसेक्स 1439.55 अंक या 1.77 प्रतिशत की बढ़त लेकर 82,962.71 की नई ऊंचाई पर बंद हुआ था। वहीं, एनएसई निफ्टी 470.45 अंक या 1.89 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,388.90 के नए हाई पर बंद हुआ था।

First Published - September 13, 2024 | 3:49 PM IST

संबंधित पोस्ट