facebookmetapixel
BS Exclusive: खास घटना नहीं व्यापक बुनियाद पर बना है बजट- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमणभारत-जीसीसी मुक्त व्यापार समझौते की दिशा में बड़ी प्रगति, FTA वार्ता के लिए शर्तों पर हुआ करारIOCL Q3 Results: बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन और सरकारी मुआवजे से मुनाफा 6 गुना उछला, ₹13,502 करोड़ पर आयाजमीन से आमदनी बढ़ाने की कवायद में LIC, मुनाफा 17% बढ़कर ₹12,958 करोड़ रहासरकारी बैंकों का मुनाफा बढ़ा, मजबूत ट्रेजरी यील्ड ने नेट इंटरेस्ट इनकम की कमी पूरी कीIndia-US Trade Deal: कृषि के लिए नहीं खोला गया बाजार, बोले कृषि मंत्री चौहान किसानों के हित सुरक्षितEPFO इक्विटी निवेश में लाएगा डायवर्सिफिकेशन, नए सेक्टर और स्टाइल इंडेक्स में भी कदम रखने का विचारदेश भर में सरपट दौड़ेगी भारत टैक्सी, क्या ओला, उबर और रैपिडो को दे पाएगी कड़ी टक्करIndia-US Trade Deal: 4-5 दिन में करार की रूपरेखा जारी करने की तैयारी, संयुक्त बयान के बाद घटेगा शुल्करिलायंस ने वेनेजुएला से खरीदा 20 लाख बैरल तेल, 6.5 से 7 डॉलर सस्ते भाव पर हुई खरीदारी

Closing Bell: तीन दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स 1,046 अंक उछला, निफ्टी ने छुआ 25,112 का स्तर

ब्रॉडर मार्केट ने बेंचमार्क इंडेक्स की चाल को दोहराया, जहां निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स क्रमशः 1.46% और 1.01% की बढ़त के साथ बंद हुए।

Last Updated- June 20, 2025 | 3:58 PM IST
stock to buy
Representative Image

Closing Bell: भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को जोरदार तेजी देखने को मिली। तीन दिनों की गिरावट के बाद आज बाजार ने मजबूती से वापसी की है। बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 1046 अंक चढ़ गया। निफ्टी-50 में भी 319 अंकों की तेजी देखी गई।

30 शेयरों वाला BSE सेंसेक्स ने 8 अंक की मामूली गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की। दिन के कारोबार के दौरान इंडेक्स ने 82,494.49 और 81,323.20 के रेंज में कारोबार किया। अंत में सेंसेक्स 1046.30 अंक यानी 1.29% उछलकर 82,408.17 के स्तर पर बंद हुआ।

इसी तरह, 50 शेयरों वाले NSE निफ्टी-50 में भी तेजी देखने को मिली। आज यह इंडेक्स 24,787.65 के स्तर पर खुला। कारोबार के दौरान निफ्टी-50 25,136.20 के हाई और 24,783.65 के निचले स्तर पर गया। अंत में यह 319.15 अंक यानी 1.29% चढ़कर 25,112.40 के स्तर पर बंद हुआ।

ब्रॉडर मार्केट ने बेंचमार्क इंडेक्स की चाल को दोहराया, जहां निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स क्रमशः 1.46% और 1.01% की बढ़त के साथ बंद हुए।

Also Read: Stocks To Watch Today: बाजार में सुस्ती के बीच HDFC Bank, Biocon, HAL, Nestle जैसे शेयरों में आज दिख सकती है हलचल

सेंसेक्स के टॉप गेनर्स

मारुति सुजुकी इंडिया में (0.02% गिरावट) को छोड़कर सेंसेक्स के सभी शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। सबसे ज्यादा बढ़त भारती एयरटेल, महिंद्रा एंड महिंद्रा, पावर ग्रिड, रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) और नेस्ले इंडिया में देखने को मिली, जिनमें 3.27% से लेकर 1.97% तक की तेजी दर्ज की गई।

सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में

एनएसई के सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। इनमें निफ्टी रियल्टी इंडेक्स 2.11% की तेजी के साथ सबसे ज्यादा बढ़त में रहा। एनएसई पर तीनों बैंकिंग इंडेक्स—बैंक निफ्टी, निफ्टी पीएसयू बैंक और निफ्टी प्राइवेट बैंक—भी 1% से ज्यादा की तेजी के साथ बंद हुए। इसके अलावा, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, मेटल, ऑटो और हेल्थकेयर इंडेक्स में भी 1% से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई।

First Published - June 20, 2025 | 8:13 AM IST

संबंधित पोस्ट