facebookmetapixel
India-US Trade Deal: 30 ट्रिलियन डॉलर का US बाजार भारत के लिए खुला, किसानों के हित पूरी तरह सुरक्षित- गोयलविमानन सुरक्षा पर उठे सवाल: क्या निजी चार्टर उड़ानों के लिए सख्त होंगे DGCA के नियम?India-US Trade Deal: भारत-US व्यापार संबंधों में नई शुरुआत, अंतरिम समझौते का खाका तयIT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधा
Live

Stock Market Budget Day LIVE Updates: शेयर बाजार को बजट 2024 नहीं आया रास, Sensex 1100 अंक गिरा, Nifty 350 अंक डाउन

बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 100 अंक की गिरावट के साथ 80,400 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 50 42 अंक नीचे 24,450 के आसपास मंडरा रहा था।

Last Updated- July 23, 2024 | 12:35 PM IST
Culver Max

Stock Market LIVE updates on Budget 2024:वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को चालू वित्त वर्ष 2024-25 का बजट पेश कर दिया। बजट भाषण पूरा होते ही शेयर बाजार में बड़ी गिरावट आ गई और सेंसेक्स एक हजार से ज्यादा अंक लुढ़क गया।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 12:30 बजे 1179.73 अंक का गोता लगाकर 79,484.25 पर आ गया जबकि निफ़्टी-50 (Nifty50) भी 1.43 प्रतिशत भी 350.10 अंक की जोरदार गिरावट लेकर 24,159.15 के स्तर पर आ गया।

बजट 2024 के दिन शेयर बाजार में पल-पल के अपडेट्स के लिए बने रहें बिजनेस स्टैंडर्ड हिंदी के इस लाइव ब्लॉग के साथ…

First Published - July 23, 2024 | 10:51 AM IST
12:34

पावर ग्रिड का शेयर 5% फिसला

बीएसई सेंसेक्स में शामिल पावर ग्रिड का शेयर 5 प्रतिशत तक गिर गया। 
12:24

Sensex करीब 900 से ज्यादा अंक लुढ़का, निफ़्टी में भी बड़ी गिरावट

भारी उतार-चढ़ाव के बीच भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को इंट्रा-डे कारोबार में करीब 900 अंक लुढ़क गया। वहीं, निफ्टी-50 भी 229.20 अंक की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था। 
12:10

पीएम आवास योजना के तहत 10 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत शहरों के लिए 10 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान: सीतारमण
12:07

फिस्कल डेफिसिट के 2024-25 में 4.9% रहने का अनुमान

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि फिस्कल डेफिसिट 2024-25 में जीडीपी का 4.9 प्रतिशत रहने का अनुमान है। 
11:59

Oberoi Realty का शेयर 3% तक चढ़ा

हाउसिंग फर्म ओबेरॉय रियल्टी (Oberoi Realty) का शेयर मंगलवार को दिन के कारोबार में 3 प्रतिशत तक चढ़ गया। बजट में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत शहरों के लिए 10 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान रखा गया है।   
11:38

बजट में पूंजीगत व्यय लक्ष्य 11.11 लाख करोड़ रुपये रखा गया

वित्त मंत्री सीतारमण ने बताया कि वित्त वर्ष 2015 में पूंजीगत व्यय 11.11 लाख करोड़ रुपये रखा गया है, जो जीडीपी का 3.4 प्रतिशत है। 
11:36

GMR Airports का शेयर 1.5% चढ़ा

GMR Airports का शेयर मंगलवार के कारोबार में 1.5 प्रतिशत तक बढ़ गया। वित्त मंत्री सीतारमण के बजट में देश में और नए एयरपोर्ट का निर्माण करने के ऐलान से कंपनी के शेयर में तेजी आई है।   
11:25

Agri-Tech (India) के शेयर ने भरी उड़ान, 18% तक चढ़ा

कॉर्पोरेट फार्मिंग कंपनी एग्री-टेक इंडिया (Agri-Tech (India) का शेयर मंगलवार को 18 प्रतिशत तक चढ़ गया। वित्त मंत्री सीतारमण ने बजट में कृषि और इससे सम्बंधित क्षेत्रों के लिए 1.52 लाख करोड़ रुपये के आवंटन करने का ऐलान किया है। 
11:21

कभी हरे तो कभी लाल निशान में झूल रहा शेयर बाजार

केंद्रीय वित्त मंत्री के बजट स्पीच शुरू करने के बाद से शेयर बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। सेंसेक्स और निफ़्टी दोनों हरे और लाल निशान के बीच झूल रहे हैं। 
11:19

वापस लाल निशान में फिसला शेयर बाजार

भारी उतार-चढ़ाव के बीच भारतीय शेयर बाजार एक बार फिर लाल निशान में चला गया। सेंसेक्स कुछ देर तक वृद्धि में कारोबार करने के बाद वापस 80 अंक तक फिसल गया। इसी तरह, निफ़्टी -50 भी 40 अंक तक गिर गया। 
11:17

बजट में शिक्षा, रोजगार, कौशल के लिए 1.48 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान

वित्त मंत्री सीतारमण ने अपनी स्पीच में कहा कि वित्त वर्ष 2024-25 के बजट में शिक्षा, रोजगार और कौशल के लिए 1.48 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। 
11:14

Adani Ports 2 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ा

बीएसई पर अदाणी ग्रुप की कंपनी अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports) का शेयर आज 2 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ गया। 
11:00

बजट भाषण शुरू होते ही हरे निशान में लौटा सेंसेक्स

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की स्पीच शुरू होते ही सेंसेक्स लाल से हरे निशान में लौट आया। हालांकि, निफ़्टी-50 अभी भी मामूली गिरावट में कारोबार कर रहा है। 
10:59

बजट से पहले रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया का शेयर चढ़ा

बजट 2024 से पहले रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (Railtel Corporation of India) के शेयर में भारी उछाल देखने को मिला है। कंपनी के शेयर आज शुरुआती कारोबार में 5% तक चढ़ गए। 
10:44

रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 1.10% फिसला

रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई है। आरआईएल (RIL) का शेयर फिलहाल 1.17% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। 
10:44

रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 1.10% फिसला

रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई है। आरआईएल (RIL) का शेयर फिलहाल 1.17% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। 

संबंधित पोस्ट