facebookmetapixel
Advertisement
FY28 की शुरुआत में आ सकते हैं पॉलिमर नोट, RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया पूरा प्लान₹100 से रियल एस्टेट में निवेश का मौका, Edelweiss ने लॉन्च किया देश का पहला REITs फोक्स्ड फंड; समझें टैक्स नियमRepo Rate नहीं बदली, लेकिन RBI ने दे दिए बड़े इशारे! जानिए 10 बड़ी बातेंMeta ने मानी गलती, सरकार के सामने सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी; सेफ हार्बर’ पर भी मिला सख्त संदेशFranklin India NFO: कम जोखिम वाले डेट फंड में निवेश का मौका, SIP ₹500 से शुरूRBI MPC Meet: ब्याज दरें, बॉन्ड मार्केट, महंगाई और ग्रोथ पर क्या कहतें हैं म्युचुअल फंड्स?177.9 मिलियन डॉलर के साथ शाहरुख नंबर 1, जानें टॉप 5 रैंकिंग में कौन से सेलिब्रिटी हैं शामिल?PNB दे रहा 6.5% तक ब्याज, FCNR(B) FD पर SBI, HDFC और ICICI का क्या है ऑफर?DLF vs Godrej Properties vs Lotus Developers: किस रियल्टी शेयर में सबसे ज्यादा अपसाइड?एक में मजबूत वॉल्यूम ग्रोथ, दूसरे में करीब 59% अपसाइड: Marico और Emami में कौन आगे?

शेयर बाजार के सीमित दायरे में रहने के आसार

Advertisement

गुरुवार को मासिक डेरिवेटिव सौदों की समाप्ति के बीच इस सप्ताह शेयर बाजार सूचकांकों को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है

Last Updated- December 25, 2023 | 9:54 AM IST
share market
Representative Image

विश्लेषकों का कहना है कि घरेलू स्तर पर कोई भी प्रमुख उत्प्रेरक न होने से छुट्टियों वाले इस सप्ताह में शेयर बाजार के सीमित दायरे में ही रहने की संभावना है।

विश्लेषकों के मुताबिक, गुरुवार को मासिक डेरिवेटिव सौदों की समाप्ति के बीच इस सप्ताह शेयर बाजार सूचकांकों को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। सोमवार को क्रिसमस के अवसर पर शेयर बाजार बंद रहेंगे। सीमित संकेतों के साथ दिसंबर वायदा एवं अनुबंध सौदों की समाप्ति बाजार में उतार-चढ़ाव की स्थिति ला सकती है।

बीते सप्ताह बीएसई सेंसेक्स में 376.79 अंक यानी 0.52 फीसदी की गिरावट रही जबकि एनएसई निफ्टी में 107.25 अंक यानी 0.49 फीसदी का नुकसान रहा। घरेलू बाजारों में यह गिरावट तेजी के नए रिकॉर्ड बनाने के बाद आई।

दोनों ही मानक सूचकांक 20 दिसंबर को कारोबार के दौरान अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गए थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड और डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति भी बाजार की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएगी।

Advertisement
First Published - December 25, 2023 | 9:54 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement