facebookmetapixel
Advertisement
₹2,000 से ज्यादा के UPI पेमेंट पर फीस क्यों? समझें 6 साल बाद क्यों बदला नियमछोटे कारोबारियों के लिए विदेश में सामान बेचना हुआ आसान, ₹3 लाख तक के निर्यात पर नहीं चाहिए RCMC2,000 रुपये से ज्यादा के UPI भुगतान पर शुल्क, कारोबारी बोले: ग्राहकों से वसूली जाएगी रकमEPFO की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000, 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को होगा फायदासमुद्र में आमने-सामने आए भारत-पाक के नौसैनिक जहाज, टक्कर के बाद भारत ने दर्ज कराया कड़ा विरोधत्योहारी सीजन में झटका! सोने के गहनों की हॉलमार्किंग फीस 67% बढ़कर ₹75 हुईNFO Alert: कोटक का नया इंडेक्स फंड लॉन्च, ₹1,000 से निवेश का मौका; जानें पूरी डिटेलUPI Payment Charges: 15 अक्टूबर से ₹2,000 से ज्यादा के भुगतान पर लगेगा शुल्क? जानें किसे देना होगा पैसात्योहारी मांग के बीच चीनी पर राहत, सरकार ने बढ़ाया बिक्री कोटा; कीमतों पर रहेगा दबावकम जोखिम वाली नई म्युचुअल फंड स्कीम, जानें मिनिमम निवेश और रणनीति, 18 सितंबर तक खुला है NFO

SpiceJet Q3: कंपनी ने कई फ्रंट्स पर कर दिया कमाल

Advertisement

बकाया दावे 1,700 करोड़ रुपये से घटकर 1,233 करोड़ रुपये रह गए। परिणाम स्वरूप उसे 467 करोड़ रुपये का वित्तीय लाभ हुआ।

Last Updated- February 26, 2025 | 10:45 PM IST
Spicejet Q2FY26 results

विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने वित्त वर्ष 25 की तीसरी तिमाही में सालाना आधार पर 20.2 करोड़ रुपये का समेकित शुद्ध लाभ और दूसरी तिमाही के वित्तीय परिणामों में 458.2 करोड़ का शुद्ध घाटा दर्ज किया है। दूसरी तिमाही के परिणामों की घोषणा देरी से की गई है।

सेबी के नियमों के तहत सूचीबद्ध कंपनियों को तिमाही पूरी होने के बाद से 45 दिनों के भीतर शेयर बाजार को तिमाही परिणाम पेश करने होते हैं। कंपनियां वित्तीय परिणाम बताने में विलंब कर सकती हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें कारण बताना होता है।

विमान कंपनी का समेकित शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 25 की तीसरी तिमाही में 20.2 करोड़ रुपये रहा जबकि एक साल पहले इसी अवधि में 299 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था। किफायती विमानन कंपनी ने दावा किया है कि उसने भुगतान विवादों का हल कर लिया है और उसे ईंधन व्यय में कमी से फायदा मिला है।

अलबत्ता दूसरी तिमाही में देरी से जारी किए गए वित्तीय परिणामों में कंपनी को अपने समेकित शुद्ध घाटे में सालाना आधार पर दो प्रतिशत तक की वृद्धि दिखी है और यह बढ़कर 458.2 करोड़ रुपये हो गया था।

विमान कंपनी ने बुधवार को कहा कि उसने इस वित्त वर्ष के दौरान विमान किराये पर देने वाली आठ कंपनियों और इंजन किराये पर देने वाली चार कंपनियों के साथ लंबित बकाये के संबंध में कई विवादों को सफलतापूर्वक सुलझा लिया है, जिससे बकाया दावे 1,700 करोड़ रुपये से घटकर 1,233 करोड़ रुपये रह गए। परिणाम स्वरूप उसे 467 करोड़ रुपये का वित्तीय लाभ हुआ।

इसके अलावा चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के दौरान विमानन कंपनी का ईंधन खर्च पिछले साल की तुलना में 46.9 प्रतिशत तक घटकर 415.2 करोड़ रुपये रह गया।

Advertisement
First Published - February 26, 2025 | 10:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement