facebookmetapixel
BS Exclusive: खास घटना नहीं व्यापक बुनियाद पर बना है बजट- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमणभारत-जीसीसी मुक्त व्यापार समझौते की दिशा में बड़ी प्रगति, FTA वार्ता के लिए शर्तों पर हुआ करारIOCL Q3 Results: बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन और सरकारी मुआवजे से मुनाफा 6 गुना उछला, ₹13,502 करोड़ पर आयाजमीन से आमदनी बढ़ाने की कवायद में LIC, मुनाफा 17% बढ़कर ₹12,958 करोड़ रहासरकारी बैंकों का मुनाफा बढ़ा, मजबूत ट्रेजरी यील्ड ने नेट इंटरेस्ट इनकम की कमी पूरी कीIndia-US Trade Deal: कृषि के लिए नहीं खोला गया बाजार, बोले कृषि मंत्री चौहान किसानों के हित सुरक्षितEPFO इक्विटी निवेश में लाएगा डायवर्सिफिकेशन, नए सेक्टर और स्टाइल इंडेक्स में भी कदम रखने का विचारदेश भर में सरपट दौड़ेगी भारत टैक्सी, क्या ओला, उबर और रैपिडो को दे पाएगी कड़ी टक्करIndia-US Trade Deal: 4-5 दिन में करार की रूपरेखा जारी करने की तैयारी, संयुक्त बयान के बाद घटेगा शुल्करिलायंस ने वेनेजुएला से खरीदा 20 लाख बैरल तेल, 6.5 से 7 डॉलर सस्ते भाव पर हुई खरीदारी

देसी Mutual Funds की हिस्सेदारी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची, FPI-DII की हिस्सेदारी गिरी

NSE में सूचीबद्ध कंपनियों में MF की शेयरधारिता बढ़कर 8.81 फीसदी पर पहुंच गई, जो इससे पिछली तिमाही में 8.73 फीसदी थी।

Last Updated- February 07, 2024 | 10:29 PM IST
Mutual funds

मजबूत निवेश हासिल करने से एनएसई में सूचीबद्ध कंपनियों में देसी म्युचुअल फंडों का स्वामित्व दिसंबर तिमाही में नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।

एनएसई में सूचीबद्ध कंपनियों में एमएफ की शेयरधारिता बढ़कर 8.81 फीसदी पर पहुंच गई, जो इससे पिछली तिमाही में 8.73 फीसदी थी। प्राइमइन्फोबेस डॉट कॉम के मुताबिक, शुद्ध रूप से 58,198 करोड़ रुपये का निवेश हासिल करने की पृष्ठभूमि में यह संभव हो पाया।

हालांकि देसी संस्थागत निवेशकों की हिस्सेदारी दिसंबर तिमाही में मामूली घटकर 15.96 फीसदी रह गई, जो सितंबर तिमाही में 15.99 फीसदी रही थी।

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों की हिस्सेदारी भी दिसंबर तिमाही में घटकर 18.19 फीसदी रह गई, जो सितंबर तिमाही में 18.4 फीसदी रही थी जबकि शुद्ध रूप से 50,588 करोड़ रुपये का निवेश हासिल हुआ।

संस्थागत निवेशकों (एफपीआई और डीआईआई) की संयुक्त हिस्सेदारी दिसंबर तिमाही में घटकर 34.15 फीसदी रह गई, जो एक तिमाही पहले 34.39 फीसदी रही थी। एफपीआई और डीआईआई की होल्डिंग के बीच अंतर दिसंबर में अब तक के निचले स्तर पर पहुंच गया और डीआईआई की होल्डिंग एफपीआई की होल्डिंग से 12.2 फीसदी कम रहा।

First Published - February 7, 2024 | 10:29 PM IST

संबंधित पोस्ट